June 2024 Current Affairs
- प्रश्न 218 हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रसारित करने के लिए संसद टीवी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
- (ब) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)
- (स) साहित्य अकादमी
- (द) संगीत नाटक अकादमी
उत्तर : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA)
व्याख्या :
भारतीय कला और संस्कृति को और अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) और संसद टीवी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत, आईजीएनसीए के निर्मित कार्यक्रम संसद टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे और संसद टीवी आईजीएनसीए के सांस्कृतिक अभिलेखागार की सामग्री का भी उपयोग कर सकेगा।
- प्रश्न 219 नए सरकारी निर्देश के अनुसार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी -
-
- (अ) मुफ़्त परिवहन
- (ब) मुफ़्त भोजन
- (स) मुफ़्त सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक
- (द) मुफ़्त पाठ्यपुस्तकें
उत्तर : मुफ़्त सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक
व्याख्या :
13 जून को केंद्र सरकार ने 10वीं-12वीं बोर्ड की छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड देने को लेकर निर्देश जारी किए। अब बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं को फ्री सैनिटरी पैड और रेस्टरूम ब्रेक मिलेगा। पीरियड्स के दौरान हाइजीन मैनेजमेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर रेस्टरूम बनाए जाएंगे।
- प्रश्न 220 मध्य प्रदेश के रतलाम का कौन सा स्कूल T4 एजुकेशन की वर्ल्ड बेस्ट स्कूल 2024 की लिस्ट में शीर्ष स्कूलों में शामिल है -
-
- (अ) सीएम राइज़ विनोबा स्कूल
- (ब) शारदा विद्या मंदिर
- (स) सेंट जोसेफ कॉन्वेंट
- (द) केंद्रीय विद्यालय
उत्तर : सीएम राइज़ विनोबा स्कूल
व्याख्या :
13 जून को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था T4 एजुकेशन ने वर्ल्ड बेस्ट स्कूल 2024 की लिस्ट जारी की। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने इंटरनेशनल लेवल पर टॉप 10 स्कूलों में चौथा स्थान हासिल किया। विनोबा स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर का स्कूल लीडर के रूप में इनोवेशन कैटेगरी में चयन हुआ। सीएम राइज विनोबा स्कूल को ‘द वर्ल्ड बेस्ट स्कूल’ का पुरस्कार मिला।
- प्रश्न 221 जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में किसे फिर से चुना गया -
-
- (अ) पॉल माशातिले
- (ब) जैकब जुमा
- (स) सिरिल रामाफोसा
- (द) जूलियस मालेमा
उत्तर : सिरिल रामाफोसा
व्याख्या :
14 जून को सिरिल रामाफोसा दोबारा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति चुने गए। यह अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच समझौते के बाद संभव हुआ है। यह पहला मौक़ा है जब दक्षिण अफ़्रीका में गठबंधन सरकार बनी है।
- प्रश्न 222 यूक्रेन युद्ध में शांति प्रक्रिया के लिए कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है -
-
- (अ) फ्रांस
- (ब) स्विट्जरलैंड
- (स) जर्मनी
- (द) इटली
उत्तर : स्विट्जरलैंड
व्याख्या :
स्विट्जरलैंड में लेक ल्यूसर्न के बर्गेनस्टॉक रिज़ॉर्ट में यूक्रेन युद्ध में शांति प्रक्रिया का आधार तैयार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में लगभग 100 देशों के प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के शामिल की संभावना है। यह बैठक यूक्रेन की पहल पर हो रही है। दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाना है। सम्मेलन में रूस को आमंत्रित नहीं किया गया है। भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश इस सम्मेलन में भाग लेगा।
- प्रश्न 223 2024 में प्रतिष्ठित वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे मिला -
-
- (अ) डेविड एटनबरो
- (ब) माइक पांडे
- (स) सुब्बैया नल्लामुथु
- (द) राजेश बेदी
उत्तर : सुब्बैया नल्लामुथु
व्याख्या :
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-एम आई एफ एफ-2024 में कहा कि इस वर्ष के लिए प्रतिष्ठित, वी. शांताराम, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता सुब्बैया नल्लामुथु को दिया जाएगा। उ श्री सुब्बैया नल्लमुथु भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने लिविंग ऑन द एज, भारत की सबसे लंबे समय तक चलने वाली पांडा पुरस्कार विजेता पर्यावरण श्रृंखला में अपने काम से मान्यता प्राप्त की।
- प्रश्न 224 गौरव पांडे की कविता का शीर्षक क्या है जिसने हिंदी के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2024 जीता -
-
- (अ) समय की परछाई
- (ब) स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी
- (स) अतीत का सफर
- (द) यादें और बातें
उत्तर : स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी
व्याख्या :
साहित्य अकादेमी ने युवा पुरस्कार 2024 और बाल साहित्य पुरस्कार 2024 की घोषणा की। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में युवा पुरस्कार के लिए 23 और बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 24 लेखकों को अकादेमी के कार्यकारी मंडल द्वारा चयनित किया गया। साहित्य अकादेमी ने बताया है कि सभी चयनित लेखकों को पुरस्कार स्वरुप 50 हजार रुपये की धनराशि और ताम्र पट्टिका से सम्मानित किया जायेगा। हिंदी के लिए युवा पुरस्कार गौरव पांडेय की कविता संग्रह स्मृतियों के बीच घिरी है पृथ्वी को दिया गया है।
- प्रश्न 225 गुजरात के किस संग्रहालय को यूनेस्को प्रिक्स वर्सेल्स संग्रहालय 2024 के लिए चुना गया -
-
- (अ) कच्छ संग्रहालय
- (ब) स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय
- (स) बड़ौदा संग्रहालय
- (द) कैलिको संग्रहालय
उत्तर : स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय
व्याख्या :
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज स्थित स्मृतिवन भूकंप स्मारक संग्रहालय को यूनेस्को प्रि वरसाय म्यूजियम-2024 के लिए वैश्विक चयन में शामिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि स्मृतिवन संग्रहालय, वर्ष 2001 में आये भूकम्प में मारे गये लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है।
- प्रश्न 226 हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने सार्वजनिक सेवा कार्यक्रमों के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में प्रवेश किया -
-
- (अ) भारतीय रेलवे
- (ब) भारत पेट्रोलियम
- (स) टाटा समूह
- (द) भारतीय नौसेना
उत्तर : भारतीय रेलवे
व्याख्या :
रेलवे का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। रेलवे को यह सम्मान कई स्थानों पर सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने पर मिला है। इस वर्ष 26 फरवरी को रेल मंत्रालय के एक कार्यक्रम में दो हजार से अधिक स्थानों पर 40 लाख 19 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेलवे पुलों पर सड़क के उद्घाटन और रेल स्टेशनों की आधारशिला रखने के किया गया था।
- प्रश्न 227 हाल ही में (जून 2024 में) विदेश मंत्रालय और एसबीआई ने किस पहल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) विदेश में भारतीय छात्रों के लिए डिजिटल भुगतान सेवाएँ
- (ब) प्रवासी श्रमिकों के लिए डिजिटल भुगतान सेवाएँ
- (स) सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास ऋण
- (द) वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम
उत्तर : प्रवासी श्रमिकों के लिए डिजिटल भुगतान सेवाएँ
व्याख्या :
विदेश मंत्रालय और भारतीय स्टेट बैंक ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के अनुसार प्रवासी भारतीय श्रमिकों, भर्ती एजेंट और ई-माइग्रेट पोर्टल के उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त डिजिटल भुगतान सेवाएं प्रदान की जायेंगी। इस पहल से, सभी भारतीय बैंकों के नेट बैंकिंग के माध्यम से यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड और एनईएफटी के माध्यम से भुगतान के लिए शून्य लेनदेन शुल्क के साथ विभिन्न उत्प्रवास-संबंधी शुल्क का भुगतान हो सकेगा।
page no.(23/46)