Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 221 डीडी- रोबोकॉन इंडिया 2024 की विजेता टीम कौन सी थी -
  • (अ) पिंपरी-चिंचवाड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
  • (ब) एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी
  • (स) निरमा विश्वविद्यालय
  • (द) आईआईटी दिल्ली
उत्तर : निरमा विश्वविद्यालय
व्याख्या :
निरमा विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान टीम ने रोबोट प्रतियोगिता डीडी- रोबोकॉन इंडिया 2024 में जीत दर्ज की है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई, जिसका आयोजन प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली ने किया। विजेता टीम वियतनाम के क्वांगनिन्ह में अंतरराष्ट्रीय एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन रोबोकॉन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रश्न 222 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किस राज्य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) गुजरात
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर से राज्य के सभी 55 जिलों में बनाए गए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रश्न 223 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जेएनयू में किस नए अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है -
  • (अ) हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र
  • (ब) इस्लामिक अध्ययन केंद्र
  • (स) क्रिश्चियन अध्ययन केंद्र
  • (द) सिख अध्ययन केंद्र
उत्तर : हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र
व्याख्या :
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इसके लिए जेएनयू प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। तीनों अध्ययन केंद्र संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान के तहत स्थापित किए जाएंगे।
प्रश्न 224 हाल ही में (जुलाई 2024 में) आंध्र प्रदेश समुदाय प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) ने कौन सा पुरस्कार जीता -
  • (अ) पीबॉडी पुरस्कार
  • (ब) पुलित्जर पुरस्कार
  • (स) गुलबेंकियन पुरस्कार
  • (द) मैगसेसे पुरस्कार
उत्तर : गुलबेंकियन पुरस्कार
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) कार्यक्रम, जो आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है, को प्रतिष्ठित गुलबेंकियन प्राइज फॉर ह्यूमैनिटी 2024 से सम्मानित किया गया है। यह घोषणा 11 जुलाई को लिस्बन, पुर्तगाल में एक समारोह के दौरान जूरी की अध्यक्ष और जर्मनी की पूर्व संघीय चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल द्वारा की गई।
प्रश्न 225 तमिलनाडु के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. चोकलिंगम को अपराध पीड़ितों और आपराधिक न्याय प्रणाली के भीतर उनके अनुभवों के अध्ययन के लिए हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
  • (अ) पीबॉडी पुरस्कार
  • (ब) एडगर पुरस्कार
  • (स) हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार
  • (द) पुलित्जर पुरस्कार
उत्तर : हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार
व्याख्या :
तमिलनाडु के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. चोकलिंगम को प्रतिष्ठित हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान अपराध पीड़ितों और आपराधिक न्याय प्रणाली के भीतर उनके अनुभवों के अध्ययन में भारतीय विद्वता के वैश्विक प्रभाव को उजागर करता है।
प्रश्न 226 भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों (जेडईटी) को अपनाने के लिए नीति गियरशिफ्ट चैलेंज किसके सहयोग से शुरू किया गया है -
  • (अ) आईआईटी दिल्ली
  • (ब) आईआईएम बैंगलोर
  • (स) आईआईटी बॉम्बे
  • (द) आईआईटी मद्रास
उत्तर : आईआईएम बैंगलोर
व्याख्या :
नीति आयोग ने आईआईएम बैंगलोर, स्मार्ट फ्रेट सेंटर इंडिया, कैलस्टार्ट/ड्राइव-टू-जीरो और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से ई-फास्ट इंडिया पहल के हिस्से के रूप में नीति गियरशिफ्ट चैलेंज के शुरुआत की घोषणा की। इस अग्रणी हैकथॉन का उद्देश्य भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों (जेडईटी) को अपनाने के लिए अभिनव व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना है, जो देश की महत्वपूर्ण आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करता है।
प्रश्न 227 हाल ही में (जुलाई 2024 में) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जेम्स एंडरसन किस देश से हैं -
  • (अ) इंग्लैंड
  • (ब) न्यूजीलैंड
  • (स) दक्षिण अफ्रीका
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : इंग्लैंड
व्याख्या :
आधुनिक क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक, जेम्स एंडरसन ने 12 जुलाई 2024 को अपना आखरी टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया । उनका आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था जो इंग्लैंड के लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया था और जिसे इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रन से जीत दर्ज़ की।
प्रश्न 228 हाल ही में भारत के विदेश सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
  • (अ) मोहन क्वात्रा
  • (ब) विक्रम मिस्री
  • (स) एस. जयशंकर
  • (द) रंजन मथाई
उत्तर : विक्रम मिस्री
व्याख्या :
15 जुलाई को विक्रम मिस्री ने विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया। विक्रम को पूर्व विदेश सचिव मोहन क्वात्रा की जगह नियुक्त किया गया है। विक्रम मिस्री 1989 बैच के IFS अधिकारी हैं। विक्रम इससे पहले देश के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर थे।
प्रश्न 229 किसको 2024 में समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) कैप्टन अविनाश रावत
  • (ब) कैप्टन अवहिलाश रावत
  • (स) कैप्टन राहुल शर्मा
  • (द) कैप्टन अर्जुन सिंह
उत्तर : कैप्टन अवहिलाश रावत
व्याख्या :
तेल टैंकर के कैप्टन अवहिलाश रावत और उनके चालक दल को समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिये वर्ष 2024 का अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organisation-IMO) पुरस्कार मिला है। उन्हें लाल सागर में एक बचाव अभियान के दौरान उनके दृढ़ संकल्प और धीरज के लिये सम्मानित किया गया, जहाँ उन्हें उस समय गंभीर आग का सामना करना पड़ा था, जब उनके जहाज़ पर एक जहाज़-रोधी मिसाइल से हमला किया गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि यह ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई थी।
प्रश्न 230 किस भारतीय राज्य ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) अपनी पहली बर्ड गैलरी खोली है -
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) सिक्किम
  • (स) उत्तराखंड
  • (द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने देहरादून में जॉली ग्रांट स्थित प्रकृति शिक्षा केंद्र में उत्तराखंड की पहली पक्षी गैलरी की स्थापना की है। इस गैलरी में उत्तराखंड के पक्षियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें दिखाई गई हैं, जो विज़िटर्स को राज्य के पक्षियों की आकर्षक झलक दिखाती हैं।

page no.(23/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.