भारतीय संविधान की प्रस्तावना
- प्रश्न 24 निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है -
-
- (अ) समाजवादी
- (ब) पंथनिरपेक्ष
- (स) प्रभुतासम्पन्न
- (द) लोक कल्याण
उत्तर : लोक कल्याण
- प्रश्न 25 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में संशोधन किस वर्ष में हुआ -
Reet 2015 level-2 SST -
- (अ) 1975
- (ब) 1976
- (स) 1978
- (द) 1992
उत्तर : 1976
व्याख्या :
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा संशोधन किया गया, जिसके तहत प्रस्तावना में “समाजवादी”, “धर्मनिरपेक्ष” और “अखंडता” शब्द जोड़े गए।
- प्रश्न 26 भारत के संविधान की उद्देशिका में कौन सा शब्द नहीं दिया गया है -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II -
- (अ) विश्वास
- (ब) धर्म
- (स) उपासना
- (द) भाषा
उत्तर : भाषा
- प्रश्न 27 भारत के संविधान की उद्देशिका में वर्णित शब्दों का सही अनुक्रम बतायें ।
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III -
- (अ) बंधुता, समता, स्वतंत्रता, न्याय
- (ब) समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुता
- (स) स्वतंत्रता, समता, न्याय, बंधुता
- (द) न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता
उत्तर : न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता
व्याख्या :
प्रस्तावना का क्रम “न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व” है, जो आदर्शों के क्रम को दर्शाता है।
हम, भारत के लोग, भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में गठित करने और इसके सभी नागरिकों को सुरक्षित करने का संकल्प लेते हुए न्याय सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक; विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, आस्था और पूजा की स्वतंत्रता; स्थिति और अवसर की समानता को बढ़ावा दे कर और उनमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने वाली सभी बंधुता का विकास करेंगे।
- प्रश्न 28 भारत के संविधान की प्रस्तावना में कौन सी विशेषता नहीं है -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV -
- (अ) पंथ-निरपेक्षता
- (ब) संघीय शासन
- (स) राजनीतिक न्याय
- (द) प्रतिष्ठा की समानता
उत्तर : संघीय शासन
- प्रश्न 29 भारत के संविधान की उद्देशिका की कौनसी विशेषता ‘निर्वाचित राष्ट्रपति’ द्वारा रेखांकित की जाती है -
School Lecturer 2022 Gk (Group D) -
- (अ) संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न
- (ब) समाजवादी
- (स) पंथनिरपेक्ष
- (द) गणराज्य
उत्तर : गणराज्य
व्याख्या :
भारत के संविधान की उद्देशिका में गणराज्य की विशेषता को रेखांकित किया गया है। गणराज्य का अर्थ है कि भारत एक गणराज्य होगा और उसके राज्याध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।
- प्रश्न 30 संविधान की प्रस्तावना के शब्दों का सही अनुक्रम है-
-
- (अ) संप्रभु, प्रजातांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
- (ब) संप्रभु, समाजवादी, प्रजातांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, गणतंत्र
- (स) संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, गणतंत्र
- (द) संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, समाजवादी, गणतंत्र
उत्तर : संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक, गणतंत्र
- प्रश्न 31 प्रस्तावना में वर्णित ‘स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व’ के आदर्श प्रेरित हैं-
-
- (अ) रूसी क्रांति से
- (ब) आइरिश क्रांति से
- (स) फ्रांसिसी क्रांति से
- (द) अमेरिकी संविधान से
उत्तर : फ्रांसिसी क्रांति से
व्याख्या :
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में “स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व” के आदर्श सीधे फ्रांसीसी क्रांति (1789) से प्रेरित हैं। ये सिद्धांत फ्रांस में क्रांतिकारी आंदोलन के केंद्र में थे और इन्हें भारतीय संविधान के निर्माताओं ने अपनाया था।
- प्रश्न 32 भारत के संविधान में उद्देशिका का विचार लिया गया है -
-
- (अ) इटली के संविधान से
- (ब) कनाडा के संविधान से
- (स) फ्रांस के संविधान से
- (द) यू.एस.ए. के संविधान से
उत्तर : यू.एस.ए. के संविधान से
व्याख्या :
संविधान में उद्देशिका का विचार यू.एस.ए. के संविधान से प्रेरित है।
- प्रश्न 33 संविधान की उद्देशिका की कौन सी विशेषता ‘निर्वाचित राष्ट्रपति’ द्वारा प्रकट होती है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C -
- (अ) संप्रभु
- (ब) सेकुलर
- (स) गणतंत्र
- (द) समाजवादी
उत्तर : गणतंत्र
page no.(4/5)