राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
- प्रश्न 24 राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र स्थित है :
RAS (Pre) Exam - 2023 -
- (अ) जोधपुर
- (ब) अविकानगर
- (स) बीकानेर
- (द) अजमेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र जोड़बीड़ क्षेत्र बीकानेर में स्थित है। 5 जुलाई 1984 में इसकी स्थापना एक ऊंट निदेशालय के रूप में की थी।
- प्रश्न 25 ‘केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान’ कहां स्थित है -
-
- (अ) जोधपुर
- (ब) बीकानेर
- (स) जैसलमेर
- (द) बाड़मेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान बीकानेर जिले में स्थित है। यह संस्थान 1993 से बागवानी फल एवं सब्जी के अनुसंधान एवं विकास कार्य में लगी हुई है।
- प्रश्न 26 राजस्थान के किस नगर में ‘ओरिएण्टल रिसर्च इन्स्टिट्यूट’ स्थित है -
Computor Exam 2023 -
- (अ) जयपुर
- (ब) अजमेर
- (स) बीकानेर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
ओरिएण्टल रिसर्च इन्स्टिट्यूट राजस्थान के जोधपुर में स्थित है।
- प्रश्न 27 राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का मुख्यालय कहां स्थित है -
Agriculture Research Officer - 2020 -
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) बीकानेर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का मुख्य कार्यालय जोधपुर में स्थित हैं। इसके अधीन छः शाखा कार्यालय अलवर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, एवं जयपुर में स्थापित हैं। राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान का प्रमुख उद्देश्य हस्तलिखित ग्रंथों का सर्वेक्षण, संरक्षण, अप्रकाशित ग्रन्थों एवं अनुपलब्ध प्रकाशनों का सम्पादन एवं प्रकाशन एवं शोधार्थियों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराना है।
- प्रश्न 28 राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान निम्न में से किस शहर में स्थित है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) जयपुर
- (ब) माउंट आबू
- (स) जोधपुर
- (द) उदयपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, जिसे RARI के नाम से जाना जाता है, जयपुर में स्थित है। यह संस्थान कृषि अनुसंधान और विकास में योगदान देता है और किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्ध कराता है।
- प्रश्न 29 निम्नलिखित में से किस शोध में ‘CAZRI’ संस्थान मुख्य रूप से शामिल है -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) खनिजों का खनन
- (ब) शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली
- (स) रेगिस्तान में पशुपालन
- (द) भूमि सुधार
उत्तर : शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ कृषि प्रणाली
व्याख्या :
केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) राजस्थान में शुष्क क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि और पर्यावरणीय संतुलन पर काम करता है।
- प्रश्न 30 राजस्थान में ‘काजरी’ (सी.ए.जेड.आर.आई.) कहाँ स्थित है -
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) तिवारा
- (ब) चित्तौड़गढ़
- (स) उदयपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
CAZRI (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है, जो शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध है।
- प्रश्न 31 ऊँट प्रजनन एवम् अनुसंधान केन्द्र स्थित है -
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) जोधपुर ज़िले में
- (ब) बीकानेर ज़िले में
- (स) बाड़मेर ज़िले में
- (द) टोंक ज़िले में
उत्तर : बीकानेर ज़िले में
व्याख्या :
बीकानेर में स्थित राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र भारत में ऊँटों के संरक्षण और प्रजनन से संबंधित प्रमुख संस्थान है।
- प्रश्न 32 ‘राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र’ स्थित है -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024 -
- (अ) सेवर में
- (ब) डीग में
- (स) कुम्हेर में
- (द) बयाना में
उत्तर : सेवर में
व्याख्या :
राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र सेवर (भरतपुर) में स्थित है। देश में तिलहनों में सुधार करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अप्रैल, 1967 में अखिल भारतीय तिलहन समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपीओ) की स्थापना की गई थी। पांचवीं योजना (1974-79द्) में तिलहनों, विशेष रूप से राई-सरसों पर अनुसंधान कार्यक्रम को और भी सुदृढ़ बनाया गया। सातवीं योजना (1992-97) के दौरान, भा. कृ.अनु.प. ने 1990 में गठित कार्यबल की सिफारिश के आधार पर राज्य कृषि विभाग,राजस्थान सरकार के अनुकूलन परीक्षण केन्द्र, सेवर, भरतपुर में राई-सरसों पर आधारभूत, रणनीतिक और अनुप्रयुक्त अनुसंधान संचालित करने के लिए 20 अक्तूबर, 1993 को राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की।
- प्रश्न 33 काजरी (CAZRI), राजस्थान का एक शोध संस्थान किस विषय पर कार्य कर रहा है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) -
- (अ) ऊँट अनुसंधान
- (ब) औद्योगिक अनुसंधान
- (स) शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र
- (द) अंतरिक्ष शोध/अनुसंधान
उत्तर : शुष्क पारिस्थितिकी तंत्र
व्याख्या :
काजरी (Central Arid Zone Research Institute) जोधपुर में स्थित है और शुष्क क्षेत्रों (रेगिस्तान) की पारिस्थितिकी और कृषि पर शोध करता है।
page no.(4/4)