Rajasthan Current Affairs May 2024
- प्रश्न 24 कजाकिस्तान में आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य की निशा गुलेरिया ने कौन-सा पदक जीता है -
-
- (अ) स्वर्ण पदक
- (ब) रजत पदक
- (स) काँस्य पदक
- (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
कजाकिस्तान में 27 अप्रैल से 8 मई तक युवा एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें भिवानी बॉक्सिंग क्लब (बीबीसी) की महिला मुक्केबाज निशा गुलेरिया ने 52 किलो और अजीत बॉक्सिंग क्लब की लक्ष्मी ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
- प्रश्न 25 हाल ही में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR) के साथ मिलकर किसने बाल विवाह में फंसे बच्चों पर विश्व का पहला शोध किया है -
-
- (अ) अल्पना काटेजा
- (ब) कृति भारती
- (स) गायत्री भारद्वाज
- (द) गीता सनोन
उत्तर : कृति भारती
व्याख्या :
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से किए गए शोध में यह खुलासा हुआ है। यह शोध फैलो व वर्ल्ड टॉन टेन एक्टिविस्ट, बीबीसी हिन्दी की 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शामिल डॉ.कृति भारती ने किया। डॉ. भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाया था और अब तक 51 बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं। शोध के लिए राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से 100 बालकों और 100 बालिकाओं को चुना गया। बाल विवाह पर यह विश्व का पहला शोध है।
- प्रश्न 26 बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर के प्रवासी नागरिकों ने जिले के विकास हेतु कौन-सा अभियान शुरू किया है -
-
- (अ) मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी अभियान
- (ब) मेरा शहर – मेरा स्वाभिमान अभियान
- (स) मेरी मातृभूमि- मेरा स्वाभिमान अभियान
- (द) मेरा शहर- मेरी जिम्मेदारी अभियान
उत्तर : मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी अभियान
व्याख्या :
बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ ‘मेरी मातृभूमि-मेरी जिम्मेदारी अभियान’ की विधिवत शुरुआत हुई।
- प्रश्न 27 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों की मॉनिटरिंग हेतु कौन-सा एप लॉन्च किया है -
-
- (अ) SEVA एप
- (ब) ODK एप
- (स) HEALTH एप
- (द) PCTS एप
उत्तर : ODK एप
व्याख्या :
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण नवाचार किया है। इस नवाचार के तहत अब मौसमी बीमारियों की मॉनिटरिंग विभाग के ओडीके एप से की जाएगी। इस नवाचार से प्रदेशभर में मौसमी बीमारियों की स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी और बचाव एवं रोकथाम के लिए त्वरित रूप से कारगर कदम उठाए जा सकेंगे।
- प्रश्न 28 शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय, USA ने किस संस्थान के साथ MoU किया है -
-
- (अ) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
- (ब) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
- (स) राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर
- (द) IIT, जोधपुर
उत्तर : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर
व्याख्या :
राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय और ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय, फिलाडेल्फिया, यूएसए ने शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने और शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में एक समझौता ज्ञापन (एमओय) पर हस्ताक्षर किए।
- प्रश्न 29 बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी द्वारा कौन-से अवॉर्ड की घोषणा की गई है -
-
- (अ) महाराजा गंगा सिंह शैक्षणिक अवॉर्ड
- (ब) महाराजा करणी सिंह खेलकूद अवॉर्ड
- (स) 1 और 2 दोनों
- (द) राव बीका शैक्षणिक अवॉर्ड
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी (एमजीएसयू) द्वारा बीकानेर नगर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक बीकानेर के निर्माता महाराजा गंगा सिंह जी और बीकानेर रियासत के मजबूत स्तंभ महाराज करणी सिंह के नाम पर पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
- प्रश्न 30 लंदन के ‘हाउस ऑफ लॉर्डस’ ने संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किसे सम्मानित किया है -
-
- (अ) डॉ. हरीदास व्यास
- (ब) डॉ. राजेश कुमार व्यास
- (स) मोहम्मद वकील
- (द) शेर मोहम्मद
उत्तर : मोहम्मद वकील
व्याख्या :
संगीत की दुनिया के जानेमाने कलाकार अनेक पुरस्कारों से सम्मानित मौहम्मद वकील को वर्ल्ड ह्यूमनटरियन ऑर्गनाइजेशन ने लंदन के प्रतिष्ठित हाऊस ऑफ़ लॉर्ड्स में आयोजित कार्यक्रम एजुकेशन ऐण्ड बिजनेस संमित 2024 में मोहम्मद वकील को म्यूज़िक के क्षेत्र में किये गये वकील के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 31 स्विट्जरलैंड के ग्रीन हाउस की डिज़ाइन के तर्ज पर राजस्थान में कहाँ पद्म स्मारक पुस्तालय का निर्माण किया गया है -
-
- (अ) कांसली गाँव, कोटपुतली – बहरोड़
- (ब) सिलवा गाँव, बीकानेर
- (स) कनोई गाँव, जैसलमेर
- (द) पिपलात्री, राजसमंद
उत्तर : सिलवा गाँव, बीकानेर
व्याख्या :
नोखा के सीलवा गाँव में पदम स्मारक के रूप में निर्मित यह डिजिटल लाइब्रेरी अब राजस्थान में एक पर्यटन स्थल बन चुकी है।
- प्रश्न 32 लोकदेवता बाबा रामदेव जी के ससुराल अमरकोट (पाकिस्तान) की पहली प्रतिकृति देश में कहाँ बनाई जाएगी -
-
- (अ) जैसलमेर
- (ब) कच्छ
- (स) बाड़मेर
- (द) बीकानेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
लोकदेवता बाबा रामदेव का ससुराल व रानी नैतल का मायका अमरकोट पाकिस्तान में है। देश में पहला बाबा रामदेव का ससुराल व रानी नैतल के मायके का प्रतिरूप बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के सियाणा गांव में बनेगा। इस पर 8 करोड़ रुपए की लागत आएगी। करीब पांच साल में यह बनकर तैयार होगा।
- प्रश्न 33 राज्यपाल द्वारा किस विश्वविद्यालय को सत्र 2021- 22 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में कुलाधिपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है -
-
- (अ) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
- (ब) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
- (स) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
- (द) हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर
उत्तर : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर को सत्र 2021- 22 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में कुलाधिपति पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की।
page no.(4/7)