Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 233 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर किसे नामित किया है -
  • (अ) जो बिडेन
  • (ब) माइक पेंस
  • (स) डोनाल्ड ट्रम्प
  • (द) रॉन डेसेंटिस
उत्तर : डोनाल्ड ट्रम्प
व्याख्या :
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अ‍मरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह श्री ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है।
प्रश्न 234 अंतरिक्ष अनुसंधान पर वैश्विक सम्मेलन हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस शहर में शुरू हुआ -
  • (अ) टोक्यो
  • (ब) बुसान
  • (स) सियोल
  • (द) बीजिंग
उत्तर : बुसान
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में वैश्विक सम्मेलन शुरू हो गया है। कोरिया एयरो स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार 60 देशों के लगभग तीन हजार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और उद्योग अधिकारियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की इस 45वीं वैज्ञानिक सभा में भाग लिया। दक्षिण कोरिया पहली बार द्विवार्षिक वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
प्रश्न 235 अनंतनाग जिले में कौन सा प्राचीन मंदिर 34 साल बाद फिर से खोला गया -
  • (अ) वैष्णो देवी मंदिर
  • (ब) अमरनाथ मंदिर
  • (स) उमा भगवती मंदिर
  • (द) शंकराचार्य मंदिर
उत्तर : उमा भगवती मंदिर
व्याख्या :
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्राचीन मंदिर “उमा भगवती” के दरवाजे 34 वर्षों के बाद भक्तों के लिए खोले दिये गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंदिर के दरवाजों को अपने कर कमलो से खोला।
प्रश्न 236 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कोपा अमेरिका का ख़िताब किस देश ने जीता?
  • (अ) ब्राजील
  • (ब) कोलंबिया
  • (स) अर्जेंटीना
  • (द) उरुग्वे
उत्तर : अर्जेंटीना
व्याख्या :
14 जुलाई को अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया। निर्धारित 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 0-0 रहा, मैच एक्सट्रा टाइम में गया। मुकाबले के 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया।
प्रश्न 237 हाल ही में विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स 2024 का खिताब किसने जीता?
  • (अ) एम्मा राडुकानु
  • (ब) ऐलेना रयबाकिना
  • (स) जैस्मिन पाओलिनी
  • (द) बारबोरा क्रेजिसिकोवा
उत्तर : बारबोरा क्रेजिसिकोवा
व्याख्या :
स्पेन के कार्लोस अलकराज और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने 2024 विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। यह कार्लोस अलकराज के लिए लगातार दूसरा विंबलडन एकल खिताब और बारबोरा क्रेजिसिकोवा के लिए पहला विंबलडन एकल खिताब था।
प्रश्न 238 विंबलडन पुरुष एकल ख़िताब 2024 जीतने वाले कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है -
  • (अ) चेक रिपब्लिक
  • (ब) फ्रांस
  • (स) स्पेन
  • (द) इटली
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
स्पेन के कार्लोस अलकराज और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने 2024 विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। यह कार्लोस अलकराज के लिए लगातार दूसरा विंबलडन एकल खिताब और बारबोरा क्रेजिसिकोवा के लिए पहला विंबलडन एकल खिताब था।
प्रश्न 239 यूरो कप 2024 का ख़िताब किसने जीता -
  • (अ) स्पेन
  • (ब) इंग्लैंड
  • (स) फ्रांस
  • (द) पुर्तगाल
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
14 जुलाई को स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। बर्लिन के ओलंपिया स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। 90 मिनट के मुकाबले में स्पेन के लिए निको विलियम्स (47वें मिनट) और सब्सिट्यूट प्लेयर मिकेल ओयारजाबल ने (86वें मिनट) गोल किए।
प्रश्न 240 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग (ERD) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2014 (2013-14) और वित्त वर्ष 2023 (2022-23) के बीच ________ नौकरियाँ पैदा कीं।
  • (अ) 125 मिलियन
  • (ब) 135 मिलियन
  • (स) 170 मिलियन
  • (द) 181 मिलियन
उत्तर : 125 मिलियन
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आँकड़ों पर आधारित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग (ERD) के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2014 (2013-14) और वित्त वर्ष 2023 (2022-23) के बीच 125 मिलियन नौकरियाँ पैदा कीं, जबकि वित्त वर्ष 2004 और वित्त वर्ष 2014 के बीच 29 मिलियन नौकरियाँ पैदा हुई थीं।
प्रश्न 241 कौन सा राज्य हाल ही में (जुलाई 2024 में) सभी स्थानीय निकायों में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (PBR) का पहला खंड प्रकाशित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है -
  • (अ) असम
  • (ब) केरल
  • (स) उत्तर प्रदेश
  • (द) कर्नाटक
उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल देश का पहला राज्य था जिसने सभी स्थानीय निकायों में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) का पहला खंड प्रकाशित किया। यह दस्तावेज़ गतिशील है, जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र के विवरण, परिदृश्य, प्रजातियों और पारंपरिक ज्ञान पर समय-समय पर अपडेट की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 242 किस संगठन ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) मिट्टी की गुणवत्ता के आकलन के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने के लिए नए विश्व मृदा स्वास्थ्य सूचकांक की घोषणा की है -
  • (अ) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)
  • (ब) खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ)
  • (स) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन)
  • (द) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)
उत्तर : संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने मिट्टी की गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने हेतु मोरक्को के अगादीर में मृदा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नए विश्व मृदा स्वास्थ्य सूचकांक की घोषणा की।

page no.(25/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.