Rajasthan Current Affairs November 2024
- प्रश्न 25 ई-मंडी प्लेटफार्म के तहत किसानों को किस सुविधा का लाभ दिया जाएगा -
-
- (अ) सस्ता बीज और खाद
- (ब) खेत से सीधी खरीद, ई-ऑक्सन और ई-भुगतान
- (स) कृषि यंत्रों की सब्सिडी
- (द) ऋण माफी
उत्तर : खेत से सीधी खरीद, ई-ऑक्सन और ई-भुगतान
व्याख्या :
ई-मण्डी प्लेटफार्म के माध्यम से सीधे कृषकों के खेत से खरीद की सुविधा प्रदान करना शामिल है। ई-ऑक्सन एवं ई-भुगतान प्रक्रिया को अपनाया जायेगा।
- प्रश्न 26 जयपुर का 297वां स्थापना दिवस कब मनाया गया -
-
- (अ) 12 नवंबर 2024
- (ब) 18 नवंबर 2024
- (स) 20 नवंबर 2024
- (द) 25 नवंबर 2024
उत्तर : 18 नवंबर 2024
व्याख्या :
जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह द्वितीय के द्वारा 18 नवम्बर 1727 को की गई।
- प्रश्न 27 राजस्थान पर्यटन को ‘फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स’ का पुरस्कार किस संस्था द्वारा दिया गया -
-
- (अ) नेशनल ट्रैवल एसोसिएशन
- (ब) कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स
- (स) इंडिया टूरिज्म बोर्ड
- (द) फिक्की टूरिज्म फेस्टिवल
उत्तर : कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान पर्यटन को कॉन्डे नेस्ट ट्रैवलर रीडर्स ट्रैवल अवार्ड्स 2024 के दौरान दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया। राज्य को ‘फेवरेट लीज़र डेस्टिनेशन इन इंडिया’ और ‘फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स’ पुरस्कार से नवाजा गया है। ‘फेवरेट इंडियन स्टेट फॉर रोड ट्रिप्स’ का अवार्ड राजस्थान को मिला है। जबकि फेवरेट लीज़र डेस्टिनेशन इन इंडिया का रनरअप अवार्ड उदयपुर को मिला है।
- प्रश्न 28 ‘बनफूल जनजाति डिजिटल स्टूडियो’ का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) डिजिटल कंटेंट तैयार करना
- (ब) पारंपरिक जनजातीय कला और डिज़ाइन को बढ़ावा देना
- (स) ग्रामीण युवाओं को रोजगार दिलाना
- (द) कृषि उपकरणों का डिज़ाइन करना
उत्तर : पारंपरिक जनजातीय कला और डिज़ाइन को बढ़ावा देना
व्याख्या :
हाल ही जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उदयपुर में माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में ‘बनफूल’ जनजाति डिजाइन स्टूडियो का लोकार्पण किया। यह स्टूडियो पारंपरिक जनजातीय कला और डिजाइन को मंच प्रदान करता है, साथ ही यह स्टूडियो पारंपरिक जनजाति कला से प्रेरित समकालीन परिधानों, घरेलू सामान, वस्तुओं को डिजाइन करने में सहयोगी बनेगा।
- प्रश्न 29 सक्षम जयपुर अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
- (ब) डिजिटल सेवाओं का विस्तार
- (स) ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना
- (द) महिला सशक्तिकरण
उत्तर : दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना
व्याख्या :
हाल ही जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर बस्सी पंचायत समिति में 25 नवंबर को सक्षम जयपुर अभियान का शुभारंभ किया गया। सक्षम जयपुर अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने तथा अंग, उपकरण वितरण करने हेतु चिकित्सकों द्वारा जांच कार्य किए जाएंगे।
- प्रश्न 30 स्वनिधि भी स्वाभिमान भी पखवाड़ा का आयोजन कब से कब तक किया गया -
-
- (अ) 15 नवंबर से 1 दिसंबर 2024
- (ब) 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024
- (स) 20 नवंबर से 5 दिसंबर 2024
- (द) 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2024
उत्तर : 18 नवंबर से 2 दिसंबर 2024
व्याख्या :
स्वनिधि भी स्वाभिमान भी पखवाड़ा
आयोजन- 18 नवम्बर से 2 दिसंबर 2024 तक
उद्देश्य: पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिला स्तरीय कैंप लगाकर स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभ दिलाना।
- प्रश्न 31 पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिकतम कितनी ऋण राशि प्रदान की जाती है -
-
- (अ) ₹10,000
- (ब) ₹20,000
- (स) ₹40,000
- (द) ₹50,000
उत्तर : ₹50,000
व्याख्या :
पीएम स्वनिधि योजना (PM SVNidhi)
पूरा नाम: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना
प्रारंभ: 1 जून 2020
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरो को ₹10,000 से ₹50,000 तक का ऋण दिया जाता है।
- प्रश्न 32 ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन हाल ही में किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- (द) पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन किया।
- प्रश्न 33 सिन्धु दर्शन यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार कितनी आर्थिक सहायता प्रदान करती है -
-
- (अ) ₹10,000
- (ब) ₹15,000
- (स) ₹20,000
- (द) ₹25,000
उत्तर : ₹15,000
व्याख्या :
राज्य सरकार ने सिन्धी समाज की सबसे बड़ी और पवित्र मानी जाने वाली लेह-लद्दाख सिन्धु दर्शन यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को ₹15,000 प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सिन्धु दर्शन यात्रा में चार दिन तक लेह-लद्दाख में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते हैं तथा यह यात्रा 18 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होती है।
- प्रश्न 34 पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या “कल्चरल डायरीज” शृंखला का आयोजन कहां किया गया -
-
- (अ) आमेर किला
- (ब) अल्बर्ट हॉल
- (स) सिटी पैलेस
- (द) हवामहल
उत्तर : अल्बर्ट हॉल
व्याख्या :
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज शृंखला के तहत 29 नवम्बर को पहली प्रस्तुति अल्बर्ट हॉल में आयोजित की गई। पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज के दौरान गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। यहां पर भपंग वादन, भवाई, चरी व घूमर नृत्य के साथ ही कालबेलिया नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति हुई।
page no.(4/5)