Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 243 निम्नलिखित में से किस प्रजाति को हाल ही में (जुलाई 2024 में) आईयूसीएन रेड लिस्ट में निकट संकटग्रस्त से लुप्तप्राय के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया है -
  • (अ) इबेरियन लिंक्स
  • (ब) एशियाई राजा गिद्ध
  • (स) तेंदुए
  • (द) इबीसा दीवार छिपकली
उत्तर : इबीसा दीवार छिपकली
व्याख्या :
इबीज़ा दीवार छिपकली (पोडार्सिस पिट्युसेंसिस) 2010 से 50% जनसंख्या में गिरावट के कारण अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची में “निकट संकटग्रस्त” से “लुप्तप्राय” में परिवर्तित हो गई है।
प्रश्न 244 हाल ही में (जुलाई 2024 में) FATF म्यूचुअल इवैल्यूएशन रिपोर्ट (MER) 23-24 के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कौन सी है -
  • (अ) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
  • (ब) LIC हाउसिंग फाइनेंस
  • (स) बजाज फाइनेंस लिमिटेड
  • (द) आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
उत्तर : मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
व्याख्या :
मुथूट फाइनेंस एकमात्र भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है जिसे वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एमईआर) के लिए चुना गया है।
प्रश्न 245 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है -
  • (अ) न्यायमूर्ति आर. महादेवन
  • (ब) न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह
  • (स) दोनों a और b
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : दोनों a और b
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति आर. महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। कानून और न्याय मंत्रालय ने बताया कि नियुक्ति न्‍यायधीशो के अपना-अपना पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।
प्रश्न 246 ICAR के 96वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुरू की गई योजना का नाम क्या है -
  • (अ) वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट
  • (ब) वन फ़र्मर, वन प्रोडक्ट
  • (स) वन नेशन, वन प्रोडक्ट
  • (द) वन रिसर्च, वन प्रोडक्ट
उत्तर : वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट
व्याख्या :
16 जुलाई को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 96वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया। यहां अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने समेत 56 फसलों की 323 किस्मों को लॉन्च किया गया। इन फसलों में 289 जलवायु-अनुकूल किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं।
प्रश्न 247 किस मंत्री ने फरीदाबाद में एशिया की पहली प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा का उद्घाटन किया -
  • (अ) डॉ. हर्षवर्धन
  • (ब) डॉ. जितेंद्र सिंह
  • (स) स्मृति ईरानी
  • (द) नितिन गडकरी
उत्तर : डॉ. जितेंद्र सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद स्थित “ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट” (टीएचएसटीआई) के तत्वावधान में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रीय केंद्र में महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन (सीईपीआई) के तहत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लीनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।
प्रश्न 248 हाल ही में (जुलाई 2024 में) पश्चिम बंगाल के डीजीपी के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया -
  • (अ) संजय मुखर्जी
  • (ब) राजीव कुमार
  • (स) प्रशांत किशोर
  • (द) सुरेश प्रभु
उत्तर : राजीव कुमार
व्याख्या :
15 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव कुमार को राज्य का डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। वे संजय मुखर्जी की जगह लेंगे, जिन्हें DG (फायर) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया। राजीव कुमार दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक बंगाल के DGP थे। मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें ट्रांसफर कर दिया था।
प्रश्न 249 वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईएमएफ द्वारा भारत के लिए नया आर्थिक विकास पूर्वानुमान क्या है -
  • (अ) 6%
  • (ब) 6.8%
  • (स) 7%
  • (द) 7.5%
उत्तर : 7%
व्याख्या :
अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढाकर सात प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में आईएमएफ ने भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद का अनुमान 30 अंक बढ़ाकर छह दशमलव आठ प्रतिशत कर किया था। आईएमएफ ने कहा कि निजी खपत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं के बीच भारत में विकास के पूर्वानुमान को बढ़ाया गया है।
प्रश्न 250 कौन सा देश “लॉस एंड डैमेज” फंड के बोर्ड की मेजबानी करेगा -
  • (अ) फिलीपींस
  • (ब) दक्षिण कोरिया
  • (स) जापान
  • (द) चीन
उत्तर : फिलीपींस
व्याख्या :
फिलीपींस को संयुक्त राष्ट्र वार्ता द्वारा बनाए गए “लॉस एंड डैमेज” फंड के बोर्ड की मेजबानी के लिए चुना गया है, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है।
प्रश्न 251 16 जुलाई, 2024 को डेल्हीवरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) राजीव कुमार
  • (ब) संजय मुखर्जी
  • (स) प्रशांत गाजीपुर
  • (द) नितिन गडकरी
उत्तर : प्रशांत गाजीपुर
व्याख्या :
16 जुलाई को लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया। वे इससे पहले ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्री हेड और चीफ प्रोसेस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे।
प्रश्न 252 रवांडा में चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव किसने जीता -
  • (अ) पॉल कागामे
  • (ब) पियरे हबूमुरेमी
  • (स) एडौर्ड एनगिरेंटे
  • (द) डायने रविगारा
उत्तर : पॉल कागामे
व्याख्या :
रवांडा के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रपति पॉल कागामे ने 99 प्रतिशत वोट हासिल करके चौथी बार देश का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। 15 जुलाई 2024 को देर शाम तक 79 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी थी।

page no.(26/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.