संविधान संशोधन
- प्रश्न 29 निम्नलिखित में से 100वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम का उद्देश्य क्या है -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) संविधान में अनुच्छेद 371 जे सम्मिलित करना।
- (ब) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए सीटों के आरक्षण को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाना।
- (स) उच्चतम न्यायांलयों में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाना।
- (द) भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा समझौता संधि।
उत्तर : भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा समझौता संधि।
- प्रश्न 30 राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित कौन से संविधान संशोधन अधिनियम, को उच्चतम न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) 100वें
- (ब) 99वें
- (स) 97वें
- (द) 98वें
उत्तर : 99वें
- प्रश्न 31 ‘24वें संविधान संशोधन’ को किस वाद में चुनौती दी गई थी -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) शंकरी प्रसाद
- (ब) मिनर्वा मिल्स
- (स) केशवानन्द भारती
- (द) गोलकनाथ
उत्तर : केशवानन्द भारती
- प्रश्न 32 जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 किस तारीख को लागू हुआ -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) 30 अक्टूबर, 2019
- (ब) 15 अगस्त, 2019
- (स) 9 सितम्बर, 2019
- (द) 31 अक्टूबर, 2019
उत्तर : 31 अक्टूबर, 2019
- प्रश्न 33 भारत के संविधान की प्रस्तावना में ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया -
Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India) -
- (अ) 44वें संशोधन अधिनियम द्वारा
- (ब) 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा
- (स) 41वें संशोधन अधिनियम द्वारा
- (द) 39वें संशोधन अधिनियम द्वारा
उत्तर : 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा
व्याख्या :
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 1976 में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा संशोधन किया गया, जिसके तहत प्रस्तावना में “समाजवादी”, “पंथनिरपेक्ष” और “अखंडता” शब्द जोड़े गए।
- प्रश्न 34 भारत के संविधान में किस वर्ष पहली बार संशोधन किया गया था -
-
- (अ) 1960
- (ब) 1961
- (स) 1954
- (द) 1951
उत्तर : 1951
व्याख्या :
भारतीय संविधान में पहली बार वर्ष 1951 में संशोधन किया गया था। संशोधन द्वारा अनुच्छेद- 15, 19, 31, 85, 87, 174, 176, 341, 342, 376 में परिवर्तन किया गया तथा अनुच्छेद- 31 (क), 31 (ख) और नौवीं अनुसूची को जोड़ा गया।
- प्रश्न 35 भारतीय संविधान के निम्न में से किस संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया -
-
- (अ) 69वें संशोधन अधिनियम
- (ब) 76वें संशोधन अधिनियम
- (स) 74वें संशोधन अधिनियम
- (द) 63वें संशोधन अधिनियम
उत्तर : 69वें संशोधन अधिनियम
व्याख्या :
भारतीय संविधान के 69 वें संशोधन अधिनियम, 1991 (1 फरवरी, 1992 से प्रभावी) द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया। 76वां संशोधन अधिनियम, 1994 द्वारा तमिलनाडु सरकार द्वारा पारित शिक्षा संख्याओं तथा राज्य के अधीन सेवाओं और नियुक्तियों में 69 प्रतिशत आरक्षण का उपबंध को नौंवी सूची में डाला गया, 74वें संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय निकायों के लिए समान ढाँचा प्रदान करने के लिए एक नया भाग 9(क) शामिल किया गया।
- प्रश्न 36 कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम दल बदल विरोधी कानून से सम्बंधित है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist -
- (अ) 42वाँ संविधान संशोधन - 1976
- (ब) 44वाँ संविधान संशोधन - 1978
- (स) 52वाँ संविधान संशोधन - 1985
- (द) 64वाँ संविधान संशोधन - 1989
उत्तर : 52वाँ संविधान संशोधन - 1985
व्याख्या :
भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची जिसे लोकप्रिय रूप से ‘दल बदल विरोधी कानून’ (Anti-Defection Law) कहा जाता है, वर्ष 1985 में 52वें संविधान संशोधन के द्वारा लाया गया है।
- प्रश्न 37 किस भारतीय संविधान संशोधन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 18वाँ संविधान संशोधन
- (ब) 15वाँ संविधान संशोधन
- (स) 16वाँ संविधान संशोधन
- (द) 17वाँ संविधान संशोधन
उत्तर : 15वाँ संविधान संशोधन
व्याख्या :
15वें संशोधन (1963) ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी।
- प्रश्न 38 शहरी स्थानीय निकाय में महिलाओं, हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 74वें
- (ब) 65वें
- (स) 68वें
- (द) 73वें
उत्तर : 74वें
व्याख्या :
74वां संविधान संशोधन अधिनियम 1 जून 1993 को लागू हुआ और शहरी स्थानीय निकायों को 12वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 18 कार्यों को करने का अधिकार दिया।
page no.(4/5)