राठौड़ वंश
- प्रश्न 29 अकबर द्वारा निम्नलिखित में से किस शासक को शमशाबाद एवं नूरपुर की जागीर एवं ‘राय’ की उपाधि दी गई -
Sr. Computer Instructor 2022 Paper 1 -
- (अ) मारवाड़ के मोटाराजा उदयसिंह को
- (ब) आमेर के मानसिंह को
- (स) बीकानेर के रायसिंह को
- (द) राय मुकुन्द सिंह को
उत्तर : बीकानेर के रायसिंह को
व्याख्या :
अकबर ने रायसिंह को जूनागढ़, नागौर, शम्साबाद आदि की जागीरे एवं ‘राय’ की उपाधि दी थी।
- प्रश्न 30 मारवाड़ के उस शासक का नाम बताइए, जिसे मुगल बादशाह जहाँगीर द्वारा 1621 ई. में ‘दलथम्भन’ की उपाधि दी गई।
Evaluation Officer 2020 -
- (अ) महाराजा गज सिंह प्रथम
- (ब) महाराजा हनवन्त सिंह
- (स) महाराजा जसवन्त सिंह प्रथम
- (द) महाराजा जसवन्त सिंह द्वितीय
उत्तर : महाराजा गज सिंह प्रथम
व्याख्या :
मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने गजसिंह की वीरता से प्रसन्न होकर उन्हें ‘दलथंभन’ (फौज को रोकने वाला) की उपाधि दी एवं उनके घोड़े को शाही दाग से मुक्त कर दिया। 1630 ई. में जोधपुर नरेश गजसिंह को बादशाह जहांगीर ने ‘महाराजा’ की उपाधि दी।
- प्रश्न 31 बीकानेर के अनूपसिंह को औरंगजेब ने किस उपाधि से सम्मानित किया था -
Forester Exam 2020 Shift 2 -
- (अ) माही रखब
- (ब) माही सराव
- (स) माही जहाँ
- (द) माही मरातव
उत्तर : माही मरातव
व्याख्या :
औरंगजेब की ओर से अनूपसिंह दक्षिण में गोलकुण्डा की लड़ाई में शामिल हुआ इसके अलावा आदूणी और औरंगाबाद में बादशाह की ओर से शासक रहा। औरंगजेब ने अनूपसिंह को ‘माही मरातिब’ की उपाधि दी।
- प्रश्न 32 निम्नलिखित बीकानेर के शासकों में से किसने खानवा के युद्ध में राणा सांगा की ओर से भाग लिया -
Forester Exam 2020 Shift 2 -
- (अ) राव कल्याणमल
- (ब) महाराजा रायसिंह
- (स) राव लूणकर्ण
- (द) राव बीका
उत्तर : राव कल्याणमल
व्याख्या :
खानवा युद्ध में कर्नल टॉड के अनुसार राणा की सेना में 7 उच्च श्रेणी के राजा, 9 राव एवं 104 सरदार सम्मिलित हुए। जिनमें प्रमुख थे- अफगान सुल्तान महमूद लोदी, मेव शासक हसन खां मेवाती, मारवाड़ से राव गंगा का पुत्र मालदेव, बीकानेर से राव जैतसी का पुत्र कु. कल्याणमल, आम्बेर का कच्छवाहा शासक पृथ्वीराज, ईडरा भारमल, मेड़ता का रायमल राठौड़, रायसीन का सलहदी तंवर, बागड का उदयसिंह, नागार का खाना जादा, सिरोही का अखैराज, डूँगरपुर का रावल उदयसिंह, चंदेरी का मेदिनीराय, सलूम्बर का रावत रतनसिंह, वीरमदेव मेड़तिया आदि सम्मिलित हुए।
- प्रश्न 33 उन दो राजपूत नेताओं को पहचानिए, जिन्होंने मालदेव के विरुद्ध शेरशाह से गठजोड़ किया -
ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020 -
- (अ) रावल लूणकरण और राव जेतसी
- (ब) रावल लूणकरण और राव कल्याणमल
- (स) बीरमदेव और राव कल्याणमल
- (द) बीरमदेव और राव जैतसी
उत्तर : बीरमदेव और राव कल्याणमल
व्याख्या :
मालदेव व शेरशाह : मेड़ता के बीरमदेव व बीकानेर के कल्याणमल के उकसाने तथा हुमायूँ को शरण देने के प्रयास के कारण शेरशाह ने मालदेव के विरूद सैन्य अभियान किया।
- प्रश्न 34 करमसोत कुल निम्न में से कौन से राजवंश से संबंधित है -
ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020 -
- (अ) शेखावत
- (ब) सिसोदिया
- (स) राठौड़
- (द) पाल
उत्तर : राठौड़
व्याख्या :
जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के पुत्र राव करमसिंह (कर्मसी) से करमसोत राठौड़ो की शाखा चली।
- प्रश्न 35 किस शासक को ‘हशमत वाला राजा’ कहा गया है -
JEN Agriculture 2022 -
- (अ) राव चन्द्रसेन
- (ब) राव जोधा
- (स) राव मालदेव
- (द) राव सूरसिंह
उत्तर : राव मालदेव
व्याख्या :
अपने पिता राव गांगा की मृत्यु के बाद राव मालदेव 5 जून, 1532 को जोधपुर की गद्दी पर बैठा। उसका राज्याभिषेक सोजत में सम्पन्न हुआ। राव मालदेव गांगा का ज्येष्ठ पुत्र था। हशमत एक अरबी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब गर्व या श्रेष्ठता होता है। राव मालदेव को फारसी इतिहासकारों ने हशमत वाला बादशाह कहा है।
- प्रश्न 36 राजस्थान के निम्नलिखित शासकों में से किसे 1576 में चन्द्रसेन के दमन हेतु मुगल सेना के साथ भेजा गया था -
ASSI. TESTING OFFICER 2021 -
- (अ) मेड़ता के जयमल को
- (ब) आमेर के मानसिंह को
- (स) जैसलमेर के हरराज को
- (द) बीकानेर के रायसिंह को
उत्तर : बीकानेर के रायसिंह को
व्याख्या :
अकबर ने बीकानेर के रायसिंह को जोधपुर का अधिकारी नियुक्त कर महाराणा कीका को मारवाड़ से सहायता मिलने या इस मार्ग से गुजरात में हानि पहुँचाने की सम्भावना समाप्त कर दी। 1573 ई. में अकबर ने चन्द्रसेन को अपने अधीन बनाने के लिए शाहकुली खाँ के साथ जगतसिंह, केशवदास मेड़तिया, बीकानेर के रायसिंह आदि को भेजा।
- प्रश्न 37 मालदेव की किस रानी ने मण्डोर के निकट ‘बहुजी - रो - तालाब’ का निर्माण करवाया था -
Junior Instructor (WC&S)2018 -
- (अ) हीरा - दे - झाली
- (ब) स्वरूप - दे - झाली
- (स) उमा - दे - भटियानी
- (द) पारबती सिसोदेनी
उत्तर : स्वरूप - दे - झाली
व्याख्या :
रानी स्वरूप दे झाली ने मंडोर के पास जोधपुर में बहूजी रो तालाब का निर्माण करवाया था।
- प्रश्न 38 जहाँगीर ने ‘दल खम्बन’ या सेना के नियंत्रक की उपाधि दी थी –
Librarian Grade III 2022 (Paper 1) -
- (अ) गज सिंह
- (ब) मलिक अंबर
- (स) मनोहर दास
- (द) सूर सिंह
उत्तर : गज सिंह
व्याख्या :
मुग़ल सम्राट जहाँगीर ने गजसिंह की वीरता से प्रसन्न होकर उन्हें ‘दलथंभन’ (फौज को रोकने वाला) की उपाधि दी एवं उनके घोड़े को शाही दाग से मुक्त कर दिया। 1630 ई. में जोधपुर नरेश गजसिंह को बादशाह जहांगीर ने ‘महाराजा’ की उपाधि दी।
page no.(4/20)