Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 281 किसने ‘विंग्स टू अवर होप्स- वॉल्यूम-1’ पुस्तक का लोकार्पण किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) शिवराज सिंह चौहान
  • (स) अमित शाह
  • (द) डॉ. एस. जयशंकर
उत्तर : शिवराज सिंह चौहान
व्याख्या :
केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चार पुस्तकों, विंग्स टू आवर होप्स- वॉल्यूम 1 (अंग्रेजी और हिंदी), राष्ट्रपति भवन: हेरिटेज मीट्स द प्रेजेंट और कहानी राष्ट्रपति भवन की का लोकार्पण किया।
प्रश्न 282 भारत के पहले विदेशी जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन कहां हुआ -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) मॉरीशस
  • (स) भूटान
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : मॉरीशस
व्याख्या :
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरीशस में भारत के पहले ऐसे जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया जो विदेश में स्थित है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे।
प्रश्न 283 राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ 1 9 3 3 की शुरूआत किसने की -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) अमित शाह
  • (स) किरण रिजिजू
  • (द) डॉ. एस. जयशंकर
उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस‘ 1 9 3 3 की शुरूआत की। ‘मानस’ (मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र) हेल्पलाइन के माध्यम से, नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी साझा कर सकते हैं तथा नशामुक्ति और पुनर्वास पर सलाह लेने के लिए 24 घंटे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जुड़ सकते हैं।
प्रश्न 284 हाल ही में (जुलाई 2024 में) गिरीश चंद्र मुर्मू ने किस शहर में इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑडिट ऑफ लोकल गवर्नेंस का उद्घाटन किया -
  • (अ) अहमदाबाद
  • (ब) राजकोट
  • (स) सूरत
  • (द) वडोदरा
उत्तर : राजकोट
व्याख्या :
नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने गुजरात के राजकोट में इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑडिट ऑफ लोकल गवर्नेंस (iCAL) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने स्थानीय स्वशासन और स्थानीय सरकारी लेखा परीक्षकों की क्षमता निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया।
प्रश्न 285 विश्व की सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो खानें किस राज्य में स्थित हैं -
  • (अ) झारखंड
  • (ब) ओडिशा
  • (स) छत्तीसगढ़
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : छत्तीसगढ़
व्याख्या :
वर्ल्डएटलस डॉट कॉम की ओर से जारी की गई विश्‍व की 10 सबसे बड़ी कोयला खानों की सूची में छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा और कुसमुंडा कोयला खानों को क्रमश: दूसरा और चौथा स्थान प्राप्‍त हुआ है।
प्रश्न 286 हाल ही में (जुलाई 2024 में) एनएफडीसी और नेटफ्लिक्स ने किस कार्यक्रम के लिए साझेदारी की है -
  • (अ) द वॉयसबॉक्स
  • (ब) आज़ादी की अमृत कहानियाँ
  • (स) वॉयस-ओवर एक्सीलेंस
  • (द) नेटफ्लिक्स वॉयस प्रोग्राम
उत्तर : द वॉयसबॉक्स
व्याख्या :
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में एक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने भारत में वॉयस-ओवर कलाकारों के लिए एक कौशल उन्नयन प्रोग्राम “द वॉयसबॉक्स” लॉन्च करने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।
प्रश्न 287 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किसने नई दिल्ली में लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) अमित शाह
  • (स) किरण रिजिजू
  • (द) शिवराज सिंह चौहान
उत्तर : किरण रिजिजू
व्याख्या :
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने नई दिल्ली में लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन किया। यह पर्व इस महीने की 16 से 31 तारीख तक मंत्रालय की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत लोक संवर्धन पर्व का आयोजन किया गया।
प्रश्न 288 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस राज्य ने अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है -
  • (अ) हरियाणा
  • (ब) राजस्थान
  • (स) बिहार
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
हरियाणा राज्य सरकार ने हाल ही में अग्निवीरों को माइनिंग गार्ड, पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है। साथ ही ग्रुप सी पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 5 फीसदी का आरक्षण की घोषणा की गयी है। साथ ही उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में भी छूट की बात कही गयी है। इसके तहत अग्निवीरों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 289 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में किस भारतीय ने कांस्य पदक जीता -
  • (अ) राहुल सिन्हा
  • (ब) शौर्य बावा
  • (स) कुश कुमार
  • (द) पंकज अडवाणी
उत्तर : शौर्य बावा
व्याख्या :
भारत के शौर्य बावा ने ह्यूस्टन, टेक्सास में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता। यह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में किसी भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी द्वारा हासिल किया गया केवल दूसरा पदक है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कुश कुमार 2014 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आखिरी भारतीय थे।
प्रश्न 290 हाल ही में (जुलाई 2024 में) चर्चा में रही ‘कीर्ति’ पहल किस मंत्रालय की पहल है -
  • (अ) खेल मंत्रालय
  • (ब) विदेश मंत्रालय
  • (स) रक्षा मंत्रालय
  • (द) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर : खेल मंत्रालय
व्याख्या :
पेरिस ओलंपिक के मद्देनजर, सरकार के महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में नए सिरे से बढ़ावा मिलने वाला है। 19 जुलाई को इसके दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। इससे पहले कीर्ति का पहला चरण इसी साल 12 मार्च को चंडीगढ़ में लॉन्च किया गया था।

page no.(29/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.