Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में वन्यजीव

प्रश्न 286 सारिस्का नेशनल पार्क मुख्यतः किसके लिए प्रसिद्ध है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) इण्डियन लेपर्ड
  • (ब) साइबेरियन क्रेन
  • (स) रॉयल बंगाल टाइगर
  • (द) ऐशियाटीक लायन
उत्तर : रॉयल बंगाल टाइगर
व्याख्या :
राजस्थान में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अपनी रॉयल बंगाल टाइगर आबादी के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 287 दर्राह गेम अभयारण्य को ____ के रूप में परिवर्तित किया गया।
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) मुकुंदरा नेशनल पार्क
  • (ब) केवलादेव “घाना” नेशनल पार्क
  • (स) डेजर्ट नेशनल पार्क
  • (द) सरिस्का नेशनल पार्क
उत्तर : मुकुंदरा नेशनल पार्क
व्याख्या :
मुकुन्दरा हिल्स अभ्यारण्य कोटा, चितौड़गढ़ ,बूंदी व झालावाड़ में है। पहले इसका नाम दर्रा था। बाद में 2003 में दर्रा एवं चम्बल घड़ियाल (जवाहर सागर) अभयारण्य को मिलाकर राजीव गांधी नेशलन पार्क बनाने की घोषण की गई। 2006 में इसका नाम बदलकर दर्रा राष्ट्रीय अभयारण्य रखा गया, जिसे हाड़ौती के प्रकृति प्रेमी शासक मुकंदसिंह के नाम पर मुकंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान रखने का निर्णय लिया गया।
प्रश्न 288 राजस्थान जैव विविधता अधिनियम -2002 के संबंध में नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I): इस अधिनियम की धारा 63(1) के तहत राजस्थान जैविक विविधता नियम 2010 को अधिसूचित किया गया है।
कथन (II): 14 सितंबर 2010 को राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना की गई।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
  • (अ) कथन (I) असत्य है, किन्तु कथन (II) सत्य है।
  • (ब) कथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों असत्य हैं।
  • (द) कथन (I) सत्य है, किन्तु कथन (II) असत्य है।
उत्तर : कथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।
व्याख्या :
राजस्थान जैव विविधता अधिनियम -2002 की धारा 63(1) के तहत राजस्थान जैविक विविधता नियम 2010 को अधिसूचित किया गया है। 14 सितंबर 2010 को राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड की स्थापना की गई।
प्रश्न 289 राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है -
  • (अ) परियोजना का उद्देश्य केवल वन्यजीवों की सुरक्षा करना है।
  • (ब) यह परियोजना केवल पश्चिमी राजस्थान के लिए लागू है।
  • (स) यह परियोजना एएफडी (फ्रांसीसी विकास एजेंसी) द्वारा वित्त पोषित है और इसका उद्देश्य वनीकरण गतिविधियों के माध्यम से राज्य के पूर्वी हिस्से में पारिस्थितिकी संतुलन को सुधारना है।
  • (द) परियोजना की अवधि अप्रैल 2024 से मार्च 2030 तक है।
उत्तर : यह परियोजना एएफडी (फ्रांसीसी विकास एजेंसी) द्वारा वित्त पोषित है और इसका उद्देश्य वनीकरण गतिविधियों के माध्यम से राज्य के पूर्वी हिस्से में पारिस्थितिकी संतुलन को सुधारना है।
व्याख्या :
राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना
AFD (फ्रांसीसी विकास एजेंसी) द्वारा वित्त पोषित।
13 जिलों एवं विभिन्न रिजर्व में संचालित
अवधि : अप्रैल 2023 से मार्च 2028
उद्देश्य : प्राकृतिक वनों की रक्षा और विकास करना और वन संरक्षित क्षेत्र के अंदर वह बाहर स्थानिक प्रजातियों की सुरक्षा, लुप्तप्रायः पौधों की प्रजातियां की बहाली व ओरण विकास तथा जैव विविधता संरक्षण से संबंधित वनीकरण गतिविधियों को शुरू करके राज्य के पूर्वी हिस्से में समग्र पारिस्थितिकी संतुलनमें सुधार करना।
वृक्षारोपण एवं भू-जल संरक्षण कार्य।
प्रश्न 290 सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (वन्य क्षेत्र)सूची-II (स्थान)
a. सरिस्का I. अलवर
b. दर्राह II. कोटा
c. माउंट आबू III. करौली
d. कैला देवी IV. सिरोही
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) a-I, b-II, c-IV, d-III
  • (ब) a-II, b-I, c-IV, d-III
  • (स) a-II, b-III, c-I, d-IV
  • (द) a-IV, b-III, c-I, d-II
उत्तर : a-I, b-II, c-IV, d-III
व्याख्या :
सरिस्का: अलवर
दर्राह: कोटा
माउंट आबू: सिरोही
कैला देवी: करौली
प्रश्न 291 राजस्थान में पाए जाने वाले सरीसृप सदस्य का चयन कीजिये -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) जंगली सूअर (वाइल्ड बार)
  • (ब) बुज्जर्ड
  • (स) भारतीय सेही (इंडियन पोर्कुपिन)
  • (द) भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
उत्तर : भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
व्याख्या :
भारतीय गिरगिट एक सरीसृप है, जबकि जंगली सूअर और भारतीय सेही स्तनधारी हैं। बुज्जर्ड एक पक्षी है।
प्रश्न 292 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में किस स्थान पर स्थित है।
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
  • (अ) बाड़मेर
  • (ब) भरतपुर
  • (स) धौलपुर
  • (द) राजसमंद
उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में स्थित है और यह पक्षी अभयारण्य के रूप में प्रसिद्ध है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
प्रश्न 293 राजस्थान में तालछापर वन्यजीव _____ अभयारण्य में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
  • (अ) सिरोही
  • (ब) जयपुर
  • (स) बूंदी
  • (द) चुरू
उत्तर : चुरू
व्याख्या :
तालछापर अभ्यारण्य, चुरू में काले हिरणों को संरक्षण दिया है। तालछापर अभ्यारण्य को प्रवासी पक्षी “कुंरजा” की शरण स्थली कहा जाता है।
प्रश्न 294 केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) धौलपुर
  • (ब) सवाई माधोपुर
  • (स) बूंदी
  • (द) भरतपुर
उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
प्रश्न 295 खेतड़ी बांसियाल सरंक्षण रिजर्व निम्नलिखित में से राजस्थान के कौन से स्थान पर अवस्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) अजमेर
  • (स) झुंझुनू
  • (द) कोटा
उत्तर : झुंझुनू
व्याख्या :
खेतड़ी बांसियाल संरक्षण रिजर्व राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित है। इस संरक्षण रिजर्व की स्थापना 2019 में की गई थी और इसका मुख्य आकर्षण तेंदुआ है। तेंदुओं के अलावा, रिजर्व में भारतीय लोमड़ी, ब्लूबुल, सांभर, धारीदार लकड़बग्घा, रीसस मैकाक, सुस्त भालू, जंगली सूअर और उत्तरी मैदानी लंगूर भी हैं।

page no.(30/31)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.