राजस्थान में वन्यजीव
- प्रश्न 291 राजस्थान में पाए जाने वाले सरीसृप सदस्य का चयन कीजिये -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) जंगली सूअर (वाइल्ड बार)
- (ब) बुज्जर्ड
- (स) भारतीय सेही (इंडियन पोर्कुपिन)
- (द) भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
उत्तर : भारतीय गिरगिट (इंडियन कैमेलियन)
व्याख्या :
भारतीय गिरगिट एक सरीसृप है, जबकि जंगली सूअर और भारतीय सेही स्तनधारी हैं। बुज्जर्ड एक पक्षी है।
- प्रश्न 292 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में किस स्थान पर स्थित है।
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) बाड़मेर
- (ब) भरतपुर
- (स) धौलपुर
- (द) राजसमंद
उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में स्थित है और यह पक्षी अभयारण्य के रूप में प्रसिद्ध है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
- प्रश्न 293 राजस्थान में तालछापर वन्यजीव _____ अभयारण्य में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) सिरोही
- (ब) जयपुर
- (स) बूंदी
- (द) चुरू
उत्तर : चुरू
व्याख्या :
तालछापर अभ्यारण्य, चुरू में काले हिरणों को संरक्षण दिया है। तालछापर अभ्यारण्य को प्रवासी पक्षी “कुंरजा” की शरण स्थली कहा जाता है।
- प्रश्न 294 केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) धौलपुर
- (ब) सवाई माधोपुर
- (स) बूंदी
- (द) भरतपुर
उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
- प्रश्न 295 खेतड़ी बांसियाल सरंक्षण रिजर्व निम्नलिखित में से राजस्थान के कौन से स्थान पर अवस्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) भीलवाड़ा
- (ब) अजमेर
- (स) झुंझुनू
- (द) कोटा
उत्तर : झुंझुनू
व्याख्या :
खेतड़ी बांसियाल संरक्षण रिजर्व राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित है। इस संरक्षण रिजर्व की स्थापना 2019 में की गई थी और इसका मुख्य आकर्षण तेंदुआ है। तेंदुओं के अलावा, रिजर्व में भारतीय लोमड़ी, ब्लूबुल, सांभर, धारीदार लकड़बग्घा, रीसस मैकाक, सुस्त भालू, जंगली सूअर और उत्तरी मैदानी लंगूर भी हैं।
- प्रश्न 296 रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) भरतपुर
- (ब) बूँदी
- (स) जयपुर
- (द) चुरु
उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य, बूँदी को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया। रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद राजस्थान में यह चौथा बाघ अभयारण्य है। रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य में भारतीय भेड़िया, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नीलगाय और लोमड़ी जैसे जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। मेज नदी निकलती है,यह बूंदी के शासकों का आखेट क्षेत्र था।
- प्रश्न 297 आमागढ़ लेपर्ड संरक्षण क्षेत्र अवस्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें)
Junior Instructor (EC) Exam 2024 -
- (अ) करौली में
- (ब) जयपुर में
- (स) सवाई माधोपुर में
- (द) झालावाड़ में
उत्तर : जयपुर में
व्याख्या :
अरावली पर्वत श्रृंखलाओं पर स्थित आरक्षित वन खंड आमागढ़ 1524 हेक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है। यह जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व भारत का दूसरा तेंदुआ रिजर्व है
- प्रश्न 298 परवन नदी के किनारों पर कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है -
Junior Instructor (EC) Exam 2024 -
- (अ) फुलवारी की नाल अभयारण्य
- (ब) शेरगढ़ अभयारण्य
- (स) सज्जनगढ़ अभयारण्य
- (द) सीतामाता अभयारण्य
उत्तर : शेरगढ़ अभयारण्य
व्याख्या :
शेरगढ़ अभयारण्य राजस्थान के बारां जिले में स्थित है और परवन नदी के किनारे फैला हुआ है।
- प्रश्न 299 राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का वर्ष ______ में गठन किया गया।
Junior Instructor (EC) Exam 2024 -
- (अ) 2002
- (ब) 2005
- (स) 2007
- (द) 2010
उत्तर : 2010
व्याख्या :
राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का गठन 14 सितम्बर, 2010 को हुआ था, जिसका उद्देश्य राज्य की जैव विविधता का संरक्षण और सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।
- प्रश्न 300 गोडावन को ____ में संरक्षित किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) राष्ट्रीय मरु उद्यान
- (ब) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
- (स) नाहरगढ़ अभयारण्य
- (द) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर : राष्ट्रीय मरु उद्यान
व्याख्या :
गोडावन (Great Indian Bustard) राजस्थान का राज्य पक्षी है और इसे जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में संरक्षित किया जाता है।
page no.(30/31)