Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 291 हाल ही में (जून 2024 में) भारतीय सेना में कौन सी सबमशीन गन शामिल की गई -
  • (अ) INSAS
  • (ब) ASMI
  • (स) AK-47
  • (द) MP5
उत्तर : ASMI
व्याख्या :
भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने 4.26 करोड़ रुपये मूल्य की 550 स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित असमी (ASMI) सबमशीन गन का ऑर्डर दिया है। यह भारतीय सेना में शामिल होने वाला पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हथियार है। असमी सबमशीन गन का निर्माण हैदराबाद स्थित लोकेश मशीन लिमिटेड द्वारा किया गया है। असमी ,अस्मिता का संक्षिप्त रूप है, जिसका अर्थ है गर्व। इसे भारतीय सेना के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्र्योगशाला आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई), पुणे द्वारा डिजाइन किया गया है ।
प्रश्न 292 हाल ही में (जून 2024 में) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण भारत में मनी ट्रांसफर सेवाओं को बढ़ाने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की -
  • (अ) वेस्टर्न यूनियन
  • (ब) मनीग्राम
  • (स) रिया मनी ट्रांसफर
  • (द) पेपाल
उत्तर : रिया मनी ट्रांसफर
व्याख्या :
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने रिया मनी ट्रांसफर (रिया) के साथ सहयोग किया है। रिया मनी ट्रांसफर सीमापार मुद्रा अंतरण उद्योग में अग्रणी है तथा यूरोनेट वर्ल्डवाइड, आईएनसी का औद्योगिक प्रखंड है। इस सहयोग से भारत भर के दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को सुविधाजनक और सस्ती डोरस्टेप वित्तीय सेवाएं प्रदान करना संभव होगा।
प्रश्न 293 बॉन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2024 कहाँ आयोजित किया गया -
  • (अ) सिंगापुर
  • (ब) फ्रांस
  • (स) जर्मनी
  • (द) ऑस्ट्रिया
उत्तर : जर्मनी
व्याख्या :
बॉन, जर्मनी में मध्य-वर्षीय जलवायु चर्चाएं हाल ही में सीमित प्रगति के साथ संपन्न हुईं, जिससे इस वर्ष के अंत में बाकू, अज़रबैजान में आयोजित होने वाले COP29 शिखर सम्मेलन के लिए संभावित चुनौतीपूर्ण मार्ग के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं।
प्रश्न 294 हाल ही में (जून 2024 में) भारत सरकार के किस विभाग ने साइबर लचीलापन बढ़ाने के लिए मास्टरकार्ड इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) नीति आयोग
  • (ब) CERT-In
  • (स) RBI
  • (द) गृह मंत्रालय
उत्तर : CERT-In
व्याख्या :
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक सरकारी संगठन है। सीईआरटी-इन को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 70B के तहत इंसीडेंट रेस्पॉन्स के लिए राष्ट्रीय एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। सीईआरटी-इन ने वित्तीय क्षेत्र से संबंधित साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सूचना साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए मास्टरकार्ड के साथ हाथ मिलाया है।
प्रश्न 295 2024-25 खरीफ सीजन के लिए नाइजर बीज के लिए प्रति क्विंटल एमएसपी में कितनी वृद्धि की गई -
  • (अ) 650 रुपये
  • (ब) 750 रुपये
  • (स) 850 रुपये
  • (द) 983 रुपये
उत्तर : 983 रुपये
व्याख्या :
कैबिनेट ने 14 फसलों पर विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य -एमएसपी को मंजूरी दी है। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि तिलहन और दालों के लिए की गई है, जैसे नाइजरसीड (983 रुपये प्रति क्विंटल), उसके बाद तिल (632 रुपये प्रति क्विंटल) और तुअर/अरहर (550 रुपये प्रति क्विंटल)।
प्रश्न 296 “शांति ढांचे पर संयुक्त विज्ञप्ति”, हाल ही में किन दो देशों के संदर्भ में समाचारों में देखा गया -
  • (अ) रूस और यूक्रेन
  • (ब) भारत और नेपाल
  • (स) ईरान और इराक
  • (द) भारत और चीन
उत्तर : रूस और यूक्रेन
व्याख्या :
भारत ने स्विट्जरलैंड में एक शांति शिखर सम्मेलन के अंतिम दस्तावेज से खुद को अलग कर लिया, जिसमें रूस और यूक्रेन दोनों के लिए स्वीकार्य शांति प्रस्तावों पर जोर दिया गया। 15-16 जून, 2024 को आयोजित शिखर सम्मेलन में चल रहे यूक्रेन युद्ध के प्रभाव को संबोधित किया गया। प्रमुख बिंदुओं में यूक्रेन के संयंत्रों में परमाणु सुरक्षा, वैश्विक खाद्य सुरक्षा और कैदियों के आदान-प्रदान और विस्थापित यूक्रेनियों की वापसी जैसे मानवीय मुद्दे शामिल थे। उपस्थित लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रश्न 297 घोडबंदर किला, जिसे हाल ही में समाचारों में देखा गया, किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) राजस्थान
  • (स) गुजरात
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
हाल ही में मरम्मत कार्य के दौरान घोडबंदर किले की आंतरिक परतों के नीचे एक छिपा हुआ कमरा खोजा गया। महाराष्ट्र के ठाणे में उल्हास नदी पर स्थित घोडबंदर किला पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था और 1730 में पूरा हुआ था। शुरू में घोड़ों के व्यापार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला यह किला बाद में मराठों और अंग्रेजों द्वारा अधिग्रहित किया गया। किले में 16वीं शताब्दी की शुरुआत की एक पुर्तगाली चर्च और विभिन्न ऐतिहासिक संरचनाएं हैं।
प्रश्न 298 महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड किस कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम में महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह का निर्माण करने जा रहा है -
  • (अ) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण
  • (ब) मेर्सक लाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • (स) भूमध्यसागरीय शिपिंग कंपनी
  • (द) यांग मिंग समुद्री परिवहन निगम
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण
व्याख्या :
भारत सरकार ने महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू तालुका में स्थित वधावन में एक नए प्रमुख बंदरगाह के निर्माण को मंजूरी दे दी है।इस परियोजना को मंजूरी 19 जून 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दी गई । वधावन बंदरगाह का निर्माण विकास, पीएम गतिशक्ति कार्यक्रम पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों के साथ संरेखित है। प्रस्तावित सभी मौसम के लिए उपयुक्त ग्रीनफील्ड वधावन बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा डीप ड्राफ्ट बंदरगाह होगा। इसका निर्माण वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड (वीपीपीएल) द्वारा किया जाएगा। वीपीपीएल जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) द्वारा स्थापित एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) है।
प्रश्न 299 हाल ही में (जून 2024 में) नए अध्यक्ष के चुनाव तक लोकसभा के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) किरेन रिजिजू
  • (ब) भर्तृहरि महताब
  • (स) कोडिकुन्निल सुरेश
  • (द) धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर : भर्तृहरि महताब
व्याख्या :
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव होने तक भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को अस्‍थायी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। लोकसभा अध्‍यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यसभा की बैठक 27 जून से शुरू होगी। ससंद सत्र तीन जुलाई को समाप्‍त होगा।
प्रश्न 300 20 जून, 2024 को ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) प्रमिला मलिक
  • (ब) सुरमा पाढ़ी
  • (स) राधमोहन सिंह
  • (द) भरथरी महताब
उत्तर : सुरमा पाढ़ी
व्याख्या :
20 जून को सीनियर बीजेपी लीडर सुरमा पाढ़ी ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार संभाला। वे प्रमिला मलिक के बाद विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले दूसरी महिला बन गई हैं। सुरमा पाढ़ी 1988 में बीजेपी में शामिल हुई थीं।

page no.(30/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.