Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में वन्यजीव

प्रश्न 296 रामगढ़ विषधारी वन्य जीव अभयारण्य राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
  • (अ) भरतपुर
  • (ब) बूँदी
  • (स) जयपुर
  • (द) चुरु
उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य, बूँदी को भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया। रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद राजस्थान में यह चौथा बाघ अभयारण्य है। रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य में भारतीय भेड़िया, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नीलगाय और लोमड़ी जैसे जंगली जानवर देखे जा सकते हैं। मेज नदी निकलती है,यह बूंदी के शासकों का आखेट क्षेत्र था।
प्रश्न 297 आमागढ़ लेपर्ड संरक्षण क्षेत्र अवस्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें)
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) करौली में
  • (ब) जयपुर में
  • (स) सवाई माधोपुर में
  • (द) झालावाड़ में
उत्तर : जयपुर में
व्याख्या :
अरावली पर्वत श्रृंखलाओं पर स्थित आरक्षित वन खंड आमागढ़ 1524 हेक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है। यह जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। आमागढ़ तेंदुआ रिजर्व भारत का दूसरा तेंदुआ रिजर्व है
प्रश्न 298 परवन नदी के किनारों पर कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है -
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) फुलवारी की नाल अभयारण्य
  • (ब) शेरगढ़ अभयारण्य
  • (स) सज्जनगढ़ अभयारण्य
  • (द) सीतामाता अभयारण्य
उत्तर : शेरगढ़ अभयारण्य
व्याख्या :
शेरगढ़ अभयारण्य राजस्थान के बारां जिले में स्थित है और परवन नदी के किनारे फैला हुआ है।
प्रश्न 299 राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का वर्ष ______ में गठन किया गया।
Junior Instructor (EC) Exam 2024
  • (अ) 2002
  • (ब) 2005
  • (स) 2007
  • (द) 2010
उत्तर : 2010
व्याख्या :
राजस्थान जैव विविधता बोर्ड का गठन 14 सितम्बर, 2010 को हुआ था, जिसका उद्देश्य राज्य की जैव विविधता का संरक्षण और सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।
प्रश्न 300 गोडावन को ____ में संरक्षित किया जाता है। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) राष्ट्रीय मरु उद्यान
  • (ब) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
  • (स) नाहरगढ़ अभयारण्य
  • (द) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर : राष्ट्रीय मरु उद्यान
व्याख्या :
गोडावन (Great Indian Bustard) राजस्थान का राज्य पक्षी है और इसे जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में संरक्षित किया जाता है।
प्रश्न 301 वन विभाग, राजस्थान द्वारा जारी प्रशासनिक प्रतिवेदन 2023-24 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में पाँचवां टाइगर प्रोजेक्ट है -
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) सीतामाता
  • (ब) रावली टाडगढ़
  • (स) झालाना-आमागढ़
  • (द) धौलपुर-करौली
उत्तर : धौलपुर-करौली
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने धौलपुर-करौली को राज्य का पाँचवां टाइगर रिजर्व घोषित किया है। यह मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान में पाँचवाँ और भारत का 54वाँ बाघ अभयारण्य/टाइगर रिज़र्व है।
प्रश्न 302 निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है -
अभयारण्य - जिला

Junior Instructor (MDE) Exam 2024
  • (अ) कुम्भलगढ़ - राजसमन्द
  • (ब) केसर बाग - धौलपुर
  • (स) रामगढ़ विषधारी - बूंदी
  • (द) रामसागर वन विहार - भरतपुर
उत्तर : रामसागर वन विहार - भरतपुर
व्याख्या :
रामसागर राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित है। 34.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले रामसागर वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था। राम सागर झील अभयारण्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रश्न 303 एशिया में पक्षियों का सबसे बड़ा प्रजनन क्षेत्र है -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024
  • (अ) राष्ट्रीय मरु उद्यान
  • (ब) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  • (स) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान
  • (द) नाहरगढ़ अभयारण्य
उत्तर : केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या :
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला।
प्रश्न 304 पशु-पक्षी विहार हेतु संरक्षित वन क्षेत्र कहलाते हैं - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (WCS) Exam 2024
  • (अ) अभयारण्य
  • (ब) राष्ट्रीय उद्यान
  • (स) उद्यान
  • (द) आवास
उत्तर : अभयारण्य
व्याख्या :
पशु-पक्षी विहार हेतु संरक्षित वन क्षेत्र ‘अभयारण्य’ कहलाते हैं।
प्रश्न 305 कौन सा सुमेलित नहीं है -
संरक्षित क्षेत्र (मई 2023 के अनुसार) - जिला

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
  • (अ) रनखार - जालौर
  • (ब) मनसामाता - झुन्झुनूं
  • (स) सोरसन - बूँदी
  • (द) हमीरगढ़ - भीलवाड़ा
उत्तर : सोरसन - बूँदी
व्याख्या :
रनखार – जालौर
मनसामाता – झुन्झुनूं
सोरसन – बारां (यह बूँदी में नहीं है)
हमीरगढ़ – भीलवाड़ा

page no.(31/31)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.