Rajasthan Current Affairs May 2024
- प्रश्न 4 हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को राज्य में कहां पर ढाई हजार वर्ष पुराने यज्ञ कुंड, सिक्के व धातु के औजार मिले हैं -
-
- (अ) आहड़, उदयपुर
- (ब) बहज गांव, डीग
- (स) बागोर, भीलवाड़ा
- (द) कालीबंगा, हनुमानगढ़
उत्तर : बहज गांव, डीग
व्याख्या :
डीग के बहज गांव में टीले की खुदाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को ढाई हजार वर्ष पुराना यज्ञ कुंड, धातु के औजार, सिक्कों के साथ मौर्य कालीन मातृदेवी का सिर मिला है।
- प्रश्न 5 कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने मारवाड़ी फसलों की कितनी नई किस्में तैयार की है -
-
- (अ) 8 किस्में
- (ब) 9 किस्में
- (स) 7 किस्में
- (द) 10 किस्में
उत्तर : 10 किस्में
व्याख्या :
विश्वविद्यालय ने एक वर्ष में ही विभिन्न फसलों की 10 प्रमुख किस्में विकसित की हैं।
- प्रश्न 6 हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘खेलरां रो खेल’ के लेखक कौन है -
-
- (अ) अनिल सिहाग
- (ब) मनीष कुमार जोशी
- (स) गजे सिंह पुरोहित
- (द) देवीलाल माहिया
उत्तर : मनीष कुमार जोशी
व्याख्या :
राजस्थानी भाषा की बाल साहित्य की पुस्तक ‘खेलरां रो खेल’ के लेखक मनीष कुमार जोशी है। ‘खेलरां रो खेल’ पुस्तक में बाल मन को लुभाने वाली कहानियां हैं। पुस्तक डिजिटल प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है।
- प्रश्न 7 हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में मोनिका जाट ने कौन सा पदक जीता है -
-
- (अ) स्वर्ण पदक
- (ब) रजत पदक
- (स) कांस्य पदक
- (द) उपयुक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में मोनिका जाट ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए व्यक्तिगत टाइम ट्रायल 20 किलोमीटर में 26:41:668 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर आगामी माह जून 2024 में आयोजित होने वाली एशियाई साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
- प्रश्न 8 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के द्वारा गोद लिए किस गांव को स्मार्ट विलेज का खिताब दिया गया है -
-
- (अ) मदार गांव
- (ब) ब्राह्मणों की हुंदर गांव
- (स) 1 और 2 दोनों
- (द) खुडियाला गांव
उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के द्वारा बड़गांव पंचायत समिति के मदार और ब्राह्मणों की हुन्दर गांव को दूसरी बार ‘स्मार्ट विलेज‘ का खिताब दिया गया है।
- प्रश्न 9 पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा संचालित राज्य का पहला धार्मिक स्थल ट्रस्ट कौन-सा है?
-
- (अ) बुटाटी धाम
- (ब) जसोल धाम
- (स) बाबा रामदेव धाम
- (द) खाटू श्याम जी धाम
उत्तर : जसोल धाम
व्याख्या :
श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान (जसोलधाम) में प्रतिवर्ष जसोल माता के दर्शनों को आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए ऐसा नवाचार किया गया है, जिससे जसोलधाम प्रदेश का पहला धार्मिक ट्रस्ट बन गयाहै। यहां संस्थान ने बड़ा निर्णय लेते हुए 180 किलोवाट सोलर प्लांट लगवाया गया है।
- प्रश्न 10 हाल ही में राजस्थान के किस वन्य जीव अभ्यारण में ‘ग्रीन लिंक्स’ नामक दुर्लभ मकड़ी पाई गई है -
-
- (अ) केवलादेव वन्यजीव अभयारण्य, भरतपुर
- (ब) मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर
- (स) ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य, चूरू
- (द) कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य, राजसमंद
उत्तर : ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य, चूरू
व्याख्या :
राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के जूलॉजी विभाग के शोधकर्ताओं ने पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को खा जाने वाली ग्रीन लिंक्स मकड़ी की नई प्रजाति की खोज की है। यह मकड़ी की प्रजाति, राजस्थान के ताल छापर वन्यजीव अभयारण्य में पाई गयी है, जिसे प्यूसेटिया छापराजनिर्विन नाम दिया गया है।
- प्रश्न 11 राजस्थान का सबसे लंबा रोप-वे कहां बनाया जाएगा?
-
- (अ) जंतर मंतर से हवा महल, उदयपुर
- (ब) जयगढ़ से नाहरगढ़, जयपुर
- (स) मेहरानगढ़ से उम्मेद पैलेस, जोधपुर
- (द) जीण माता मंदिर से काजल शिखर मंदिर, सीकर
उत्तर : जयगढ़ से नाहरगढ़, जयपुर
व्याख्या :
जयपुर में राजस्थान का सबसे लंबा रोप-वे बनाने जा रहा हैं। जो 6.5 किलोमीटर लंबा होगा। इस रोप वे के माध्यम से जयपुर घूमने आने वाले पर्यटक जयपुर के जयगढ़, नाहरगढ़ और आमेर महल की सुंदरता को ओर भी अच्छे से देख सकेंगे।
- प्रश्न 12 राज्य में काले शीशे लगी गाड़ियों एवं बिना नंबरी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जैसलमेर पुलिस द्वारा कौन सा अभियान चलाया जा रहा है -
-
- (अ) ऑपरेशन अनामिका
- (ब) ऑपरेशन निर्भय
- (स) ऑपरेशन ब्लैक थंडर
- (द) ऑपरेशन गरिमा
उत्तर : ऑपरेशन अनामिका
व्याख्या :
पुलिस ने जिले में गाड़ियों के शीशे पर काली फिल्म का इस्तेमाल करने और बिना नंबर प्लेट गाड़ी को लेकर चलने वाले लोगों पर पुलिस ने ऑपरेशन अनामिका नाम से अभियान चलाया है।
- प्रश्न 13 राज्य सरकार कहां नए अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलेटर (AISA) स्थापित करेगी?
-
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) भरतपुर
- (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
राज्य सरकार जल्द ही नवाचार को बढ़ावा देने, उद्यम बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर में चार अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर (AISA) स्थापित करेगी।
page no.(2/7)