भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण
- प्रश्न 31 निम्न में से किसे संविधान सभा द्वारा इसके स्थायी अध्यक्ष के रूप में चुना गया था -
Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift -
- (अ) वल्लभभाई पटेल
- (ब) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
- (स) महात्मा गांधी
- (द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- प्रश्न 32 निम्न में से किसे संविधान सभा द्वारा इसके संवैधानिक सलाहकार के रूप में चुना गया था -
Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift -
- (अ) वल्लभभाई पटेल
- (ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- (स) बी.एन. राव
- (द) जे.एल. नेहरू
उत्तर : बी.एन. राव
- प्रश्न 33 निम्न में से कौन संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे -
-
- (अ) जे.बी. कृपलानी
- (ब) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- (स) जे.एल. नेहरू
- (द) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
उत्तर : डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
- प्रश्न 34 निम्न में से गलत युग्म का चयन कीजिए :
संविधान सभा की समिति – अध्यक्ष
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift -
- (अ) प्रारूप समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
- (ब) मौलिक अधिकार उप-समिति – जे.बी. कृपलानी
- (स) संघ संविधान समिति – जवाहरलाल नेहरू
- (द) प्रान्तीय संविधान समिति – वल्लभभाई पटेल
उत्तर : प्रारूप समिति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
व्याख्या :
डॉ. भीम राव अंबेडकर 1947 में भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए संविधान सभा द्वारा गठित प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।
प्रारूप समिति के अन्य सदस्य: अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, एन. गोपालस्वामी, के.एम. मुंशी, मोहम्मद सादुल्ला, बी.एल. मितर, डी.पी. खेतान।
- प्रश्न 35 संविधान सभा के स्थायी सभापति थे -
-
- (अ) डा. भीमराव अंबेडकर
- (ब) डा. राजेन्द्र प्रसाद
- (स) डा. सच्चिानंद सिंहा
- (द) कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
उत्तर : डा. राजेन्द्र प्रसाद
- प्रश्न 36 पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तावित ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को संविधान सभा द्वारा कब स्वीकार किया गया -
REET 2021 2nd Level (sst) -
- (अ) 9 दिसम्बर, 1946
- (ब) 13 दिसम्बर, 1946
- (स) 22 जनवरी, 1947
- (द) 26 जनवरी, 1947
उत्तर : 22 जनवरी, 1947
- प्रश्न 37 कांग्रेस ने संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम 1936 में किस वार्षिक अधिवेशन में रखी -
-
- (अ) फेजपुर
- (ब) कलकत्ता
- (स) लाहौर
- (द) नागपुर
उत्तर : फेजपुर
- प्रश्न 38 भारत की संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब हुआ -
Police SI 13 September 2021 (Gk) -
- (अ) 29 अगस्त, 1947
- (ब) 22 नवम्बर, 1947
- (स) 9 जुलाई, 1946
- (द) 26 अगस्त, 1947
उत्तर : 29 अगस्त, 1947
- प्रश्न 39 सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
कूट : I II III IVसूची-I (भारतीय संविधान के प्रावधान) सूची-II (विदेशी संविधानों से ग्रहण किये) I. विधि निर्माण की प्रक्रिया a. फ्रांस का संविधान II. न्यायिक पुनरवलोकन की शक्ति b. ब्रिटिश संविधान III. स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांत c. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान IV. अवशिष्ट शक्तियाँ d. कनाडा का संविधान
Police SI 14 September 2021 (Gk) -
- (अ) b c d a
- (ब) b c a d
- (स) a b c d
- (द) c d b a
उत्तर : b c a d
व्याख्या :
फ्रांसीसी संविधान :गणतंत्र, प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श
ब्रिटिश संविधान: संसदीय सरकार, कानून का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, कैबिनेट प्रणाली
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान: मौलिक अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक समीक्षा, राष्ट्रपति का महाभियोग
कनाडा का संविधान: मजबूत केंद्र के साथ महासंघ, केंद्र में अवशिष्ट शक्तियों का निहित होना
- प्रश्न 40 यह कथन किसका है, “मैं आपके इस विचार से सहमत हूँ कि यद्यपि हमारे संविधान में ऐसे उपबन्धों का समावेश भी है जो केन्द्र को ऐसी शक्ति प्रदान कर देते हैं जिनमें प्रान्तों की स्वतंत्रता समाप्त सी हो जाती है, फिर भी यह परिसंघात्मक संविधान है” ?
Police SI 14 September 2021 (Gk) -
- (अ) प्रो. के.सी. व्हीयर
- (ब) मोरिस जॉन्स
- (स) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
- (द) के.एम. मुन्शी
उत्तर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर
page no.(4/9)