भारत की मिट्टियाँ
- प्रश्न 31 मृदा संस्तर के सन्दर्भ में ‘O-संस्तर’ क्या है -
Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam) -
- (अ) मृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत
- (ब) मृदा की सबसे निचली जैविक परत
- (स) अधोमृदा (नीचे की मिट्टी)
- (द) अधोमृदा के नीचे का भाग
उत्तर : मृदा की सबसे ऊपरी जैविक परत
- प्रश्न 32 भारत में ‘करेवा’ का सम्बन्ध ____ से है -
Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1 -
- (अ) कश्मीर
- (ब) केरल
- (स) मेघालय
- (द) राजस्थान
उत्तर : कश्मीर
व्याख्या :
करेवा कश्मीर घाटी में पाए जाने वाले अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी के भंडार हैं। कश्मीरी बोली में, करेवा का अर्थ है “ऊपर उठी हुई भूमि।” गॉडविन-ऑस्टिन (1859) करेवा शब्द का उपयोग करने वाले पहले व्यक्ति थे। करेवा केसर, बादाम, सेब और अन्य नकदी फसलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि करेवा अत्यधिक उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और बलुआ पत्थर जैसे अन्य तलछट से बना है।
- प्रश्न 33 पुरानी जलोढ़क मृदाएं ______ मृदाओं द्वारा प्रदर्शित की जाती है।
Lab Assistant Exam 2022 (Geography) -
- (अ) पीटमय
- (ब) लैटेराइट
- (स) लाल और पीली
- (द) बांगड़
उत्तर : बांगड़
- प्रश्न 34 सूची-I (मृदा प्रकार ) तथा सूची - II ( प्राप्ति स्थल) को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट - A B C Dसूची-I(मृदा प्रकार ) सूची-II ( प्राप्ति स्थल) A. लेटेराइट मृदा a. छोटा नागपुर B. लवणीय मृदा b. महाराष्ट्र C. काली मृदा c. राजमहल की पहाड़ियां D. लाल- दोमट मृदा d. कच्छ प्रदेश -
- (अ) d c b a
- (ब) d c a b
- (स) c d b a
- (द) c d a b
उत्तर : c d b a
- प्रश्न 35 भारत में काली / रेगुर मृदा के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है -
School Lecturer 2022 Geography (Group - B) -
- (अ) रेगुर / रेगड़ मृदाएँ महाराष्ट्र तथा गुजरात में पायी जाती है।
- (ब) काली मृदा उष्णकटिबन्धीय चर्नोज़म के नाम से भी जानी जाती है।
- (स) काली मृदा प्रौढ़ मृदा है।
- (द) रेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।
उत्तर : रेगुर मृदा में नमी धारण करने की क्षमता कम होती है।
- प्रश्न 36 कौन सी मृदा को ऊसर, रेह, अल्कलाईन आदि के रूप में भी जाना जाता है -
Computor Exam 2018 -
- (अ) भूरी मिट्टी
- (ब) लाल मिट्टी
- (स) लवणीय मिट्टी
- (द) जलोढ़ मिट्टी
उत्तर : लवणीय मिट्टी
- प्रश्न 37 किस मिट्टी को ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से जाना जाता है -
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024 -
- (अ) काली मिट्टी
- (ब) लाल मिट्टी
- (स) पीली मिट्टी
- (द) लैटराइट मिट्टी
उत्तर : काली मिट्टी
व्याख्या :
काली मिट्टी का रंग काला होता है और इसे ‘रेगुर मिट्टी’ के नाम से भी जाना जाता है।चूंकि यह कपास उगाने के लिए उपयुक्त है, इसलिए इसे ‘कपास मिट्टी’ भी कहा जाता है।
- प्रश्न 38 निम्नलिखित में से भारत के किस स्थान में रैगर मृदा पायी जाती है -
Stenographer Exam 2024 (Paper - I) -
- (अ) भारतीय द्वीप समूह
- (ब) उत्तरी मैदान
- (स) हिमालय क्षेत्र
- (द) दक्कन का पठार
उत्तर : दक्कन का पठार
व्याख्या :
रैगर मृदा भारत के दक्कन के पठार में पाई जाती है। यह मृदा मुख्य रूप से कपास की खेती के लिए उपयुक्त है और इसे “ब्लैक सॉयल” या “रेगुर सॉयल” भी कहा जाता है।
- प्रश्न 39 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I) : जलोढ़ मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में पोटाश, फॉस्फोरिक एसिड और चूना पाया जाता है, जो गन्ना, धान, गेहूँ और अन्य अनाज और दलहन फसलों के उत्पादन के लिए आदर्श हैं।
कथन (II) : इस मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन पायी जाती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) कथन (I) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
- (ब) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
- (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
- (द) कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
उत्तर : कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
व्याख्या :
इस मृदा में चूना, फास्फोरिक अम्ल, नाइट्रोजन और ह्यूमस की कमी पाई जाती है। ऐसी मृदा में नाइट्रोजन व कार्बनिक लवण पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
- प्रश्न 40 करेवा बनावट (फोर्मेशन) किसकी खेती के लिए उपयोगी है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) कॉफी
- (ब) केसर
- (स) कपास
- (द) जूट
उत्तर : केसर
व्याख्या :
करेवा मिट्टी जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में पाई जाती है और यह केसर की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है।
page no.(4/5)