Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2024

प्रश्न 31 स्विट्जरलैंड के ग्रीन हाउस की डिज़ाइन के तर्ज पर राजस्थान में कहाँ पद्म स्मारक पुस्तालय का निर्माण किया गया है -
  • (अ) कांसली गाँव, कोटपुतली – बहरोड़
  • (ब) सिलवा गाँव, बीकानेर
  • (स) कनोई गाँव, जैसलमेर
  • (द) पिपलात्री, राजसमंद
उत्तर : सिलवा गाँव, बीकानेर
व्याख्या :
नोखा के सीलवा गाँव में पदम स्मारक के रूप में निर्मित यह डिजिटल लाइब्रेरी अब राजस्थान में एक पर्यटन स्थल बन चुकी है।
प्रश्न 32 लोकदेवता बाबा रामदेव जी के ससुराल अमरकोट (पाकिस्तान) की पहली प्रतिकृति देश में कहाँ बनाई जाएगी -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) कच्छ
  • (स) बाड़मेर
  • (द) बीकानेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
लोकदेवता बाबा रामदेव का ससुराल व रानी नैतल का मायका अमरकोट पाकिस्तान में है। देश में पहला बाबा रामदेव का ससुराल व रानी नैतल के मायके का प्रतिरूप बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के सियाणा गांव में बनेगा। इस पर 8 करोड़ रुपए की लागत आएगी। करीब पांच साल में यह बनकर तैयार होगा।
प्रश्न 33 राज्यपाल द्वारा किस विश्वविद्यालय को सत्र 2021- 22 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में कुलाधिपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
  • (ब) जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (स) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
  • (द) हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर
उत्तर : मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
व्याख्या :
राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर को सत्र 2021- 22 के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में कुलाधिपति पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की।
प्रश्न 34 राजस्थान के साहित्यकार पुरुषोत्तम ‘पल्लव’ की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है -
  • (अ) माँ शबरी
  • (ब) स्मृतियों की सुगंध से
  • (स) टाबरां री दुनियां
  • (द) खेलरां रो खेल
उत्तर : माँ शबरी
व्याख्या :
मां शबरी पुस्तक जनजातीय परिवेश, कला व संस्कृति का जीवंत प्रतिरूप है। यह साहित्यकार पल्लव की 60 वर्षों की सृजन यात्रा और लंबे शोध का निचोड़ है।
प्रश्न 35 राजस्थान चिकित्सा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य स्तर पर कितने नर्सिंगकर्मियों को ‘फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) 15
  • (ब) 30
  • (स) 56
  • (द) 60
उत्तर : 56
व्याख्या :
राजस्थान नर्सिंग काउंसिल जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह में अनेश सैनी व 56 नर्सिंग कार्मियों को सम्पूर्ण राजस्थान से चिकित्सा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 36 इन्दौर, मध्य प्रदेश में संपन्न 74वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में कौन-सा पदक जीता है -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) काँस्य पदक
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
बालकों ने एक तरफा फाइनल मुकाबले में चंडीगढ को 107-49 से हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जिसमें नीतेश कुमार 32 , अजय कुमार 27, मयंक जावा 19 एवं मोहम्मद ईशान ने 12 अंकों का योगदान दिया।
प्रश्न 37 राजस्थान की पहली महिला उप मुख्यमंत्री कौन हैं, जिनका हाल ही निधन हो गया है -
  • (अ) मागरिट अल्वा
  • (ब) कमला बेनीवाल
  • (स) प्रतिभा पाटिल
  • (द) मीरा कुमार
उत्तर : कमला बेनीवाल
व्याख्या :
राजस्थान की पहली महिला मंत्री कमला बेनीवाल का 15 मई 2024 को जयपुर, राजस्थान में निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। 1954 में 27 साल की उम्र में उन्हें मोहनलाल सुखाड़िया सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया। इस प्रकार वह राजस्थान में मंत्री बनने वाली पहली महिला बनीं। बाद में उन्होंने राज्य में विभिन्न कांग्रेस सरकारों में मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों को संभाला। 2003 में उन्हें अशोक गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। कमल बेनीवाल ने राज्य के राज्यपाल का संवैधानिक पद भी संभाला। वह त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल रहीं।
प्रश्न 38 IRSD के प्रतिष्ठित ‘यंग अचीवर अवॉर्ड- 2024’ के लिए राज्य के किस छात्र का चयन किया गया है -
  • (अ) गर्वित गुप्ता
  • (ब) डॉ. कृति भारती
  • (स) सिद्धि जौहरी
  • (द) जयनारायण चौधरी
उत्तर : गर्वित गुप्ता
व्याख्या :
मात्र 14 साल की उम्र और कक्षा 10 के छात्र गर्वित गुप्ता का आईआरएसडी के प्रतिष्ठित यंग अचीवर अवार्ड 2024 समारोह के लिए चयन किया गया है।
प्रश्न 39 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु कौन-सा अभियान चलाया जाएगा -
  • (अ) हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान
  • (ब) हरि वन वृक्षारोपण अभियान
  • (स) घर-घर औषधि अभियान
  • (द) हर घर पेड़ अभियान
उत्तर : हरि वन वृक्षारोपण अभियान
व्याख्या :
चिकित्सा विभाग चलाएगा हरि-वन वृक्षारोपण अभियान:सीएचसी तक पांच-पांच और उच्च संस्थान में 10 पौधे लगाए जाएंगे, पूरे प्रदेश में एक लाख पौधें लगाने का लक्ष्य अभियान के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया है।
प्रश्न 40 हाल ही में हादसे के कारण चर्चित कौलिहान कॉपर खदान कहाँ पर स्थित है?
  • (अ) खो दरीबा, अलवर
  • (ब) देबारी, उदयपुर
  • (स) भीम रेलमगरा, राजसमंद
  • (द) खेतड़ी, नीम का थाना
उत्तर : खेतड़ी, नीम का थाना
व्याख्या :
राजस्थान के झुंझुनूं की खेतड़ी स्थित कोलिहान कॉपर खदान में लिफ्ट की चेन टूट गई। हादसे में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की संचालित खदान के 15 लोग नीचे फंस गए थे।

page no.(4/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.