Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 31 मई 2024 में आरबीआई ने किस बैंक पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों का उल्लंघन करने के 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है?
  • (अ) एचएसबीसी
  • (ब) सैंटेंडर ग्रुप
  • (स) बैंको बिलबाओ विज्काया अर्जेंटेरिया
  • (द) नेटवेस्ट
उत्तर : एचएसबीसी
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 के प्रावधान का उल्लंघन करने के लिए एचएसबीसी बैंक पर 36.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है । आरबीआई के अनुसार, एचएसबीसी बैंक फेमा की उदारीकृत प्रेषण योजना के तहत आवश्यक रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा।
प्रश्न 32 हाल ही में (मई 2024 में) 77वें कांस फिल्म समारोह में किस भारतीय सिनेमैटोग्राफर को ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से नवाजा गया है -
  • (अ) संतोष सिवन
  • (ब) अनिल मेहता
  • (स) अभिनन्दन रामानुजम
  • (द) अर्जुन जेना
उत्तर : संतोष सिवन
व्याख्या :
77वें कांस फिल्म समारोह का समापन 25 मई को हो चुका है। इस बार एक ओर जहां 4 भारतीय फिल्मकारों को पुरस्कार मिले तो दूसरी ओर भारत के वर्ल्ड फेमस सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन को कांस 2024 के प्रतिष्ठित ‘पियरे एंजेन्यूक्स एक्सिलेंस इन सिनेमैटोग्राफी’ सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही इस्टोनिया की युवा छायाकार कादरी कूप को स्पेशल एन्करेजमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
प्रश्न 33 हाल ही में (मई 2024 में) सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर कर कितना कर दिया है -
  • (अ) 22 लाख
  • (ब) 25 लाख
  • (स) 27 लाख
  • (द) 30 लाख
उत्तर : 25 लाख
व्याख्या :
सरकार ने सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक ज्ञापन जारी किया है। इसमें कहा गया कि संशोधित सीमा 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।
प्रश्न 34 हाल ही में (मई 2024 में) भारत पहली बार ‘कोलंबो प्रोसेस’ का अध्यक्ष बना है। इसकी स्थापना किस वर्ष की गई -
  • (अ) 2000
  • (ब) 2003
  • (स) 2010
  • (द) 2021
उत्तर : 2003
व्याख्या :
क्षेत्रीय समूह ‘कोलंबो प्रोसेस’ की 2003 में स्थापना के बाद पहली बार भारत इसका अध्यक्ष बना है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। ‘कोलंबो प्रोसेस’ क्षेत्रीय सलाहकार मंच है और एशिया के 12 देश इसके सदस्य हैं। कोलंबो प्रोसेस दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवासी श्रमिक मूल देशों की एक क्षेत्रीय परामर्श प्रक्रिया है। यह विदेशी रोजगार पर सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
प्रश्न 35 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय रिजर्व बैंक ने किस देश् से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी है -
  • (अ) जापान
  • (ब) फ्रांस
  • (स) कनाडा
  • (द) ब्रिटेन
उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
31 मई को भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी। 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इतने बड़े पैमाने पर देश का गोल्ड वापस मंगाया है। मार्च 2024 के अंत तक RBI के पास कुल 822.1 टन सोना था, जिसमें से 413.8 टन विदेशों में जमा था।
प्रश्न 36 हाल ही में (मई 2024 में) फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत किस नियुक्त किया गया है -
  • (अ) हर्ष कुमार जैन
  • (ब) आदित्य पुरी
  • (स) कैजाद भरूचा
  • (द) संदीप बख्शी
उत्तर : हर्ष कुमार जैन
व्याख्या :
30 मई को विदेश मंत्रालय ने हर्ष कुमार जैन को फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। वे अभी यूक्रेन में भारतीय राजदूत के तौर पर नियुक्त हैं। हर्ष कजाकिस्तान और स्लोवाकिया रिपब्लिक में भारतीय राजदूत थे।
प्रश्न 37 हाल ही में (मई 2024 में) किस देश ने दुनिया का पहला लकड़ी का सैटेलाइन तैयार किया है -
  • (अ) जापान
  • (ब) दक्षिण कोरिया
  • (स) चीन
  • (द) सिंगापुर
उत्तर : जापान
व्याख्या :
28 मई को जापान ने दुनिया की पहली लकड़ी की सैटेलाइट तैयार की है। इस सैटेलाइट को जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी और लकड़ी काटने वाली कंपनी सुमितोमो फॉरेस्ट्री के वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाया। लिग्नोसैट नाम के इस सैटेलाइट को मैगनोलिया की लकड़ी से तैयार किया गया।
प्रश्न 38 आयुर्वेद में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में (मई 2024 में) केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) द्वारा शुरू की गई पहल का नाम बताइए -
  • (अ) ब्लू टॉक्स
  • (ब) प्रगति-2024
  • (स) ODISERV
  • (द) मेघयान-24
उत्तर : प्रगति-2024
व्याख्या :
केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने आयुर्वेद के भविष्य को आकार देने के लिए आयुर्वेद ज्ञान और तकनीकी नवाचार में फार्मा अनुसंधान (प्रगति-2024) नामक पहल शुरू की है।
प्रश्न 39 मई 2024 में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और _______ ने छोटे द्वीप विकासशील राज्यों (SIDS) के सामने आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक नया USD 135 मिलियन ब्लू और ग्रीन आइलैंड्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (BGI-IP) लॉन्च किया -
  • (अ) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
  • (ब) अफ्रीकी विकास बैंक
  • (स) एशियाई विकास बैंक
  • (द) वैश्विक पर्यावरण सुविधा
उत्तर : वैश्विक पर्यावरण सुविधा
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और वैश्विक पर्यावरण सुविधा (जीईएफ) ने संयुक्त रूप से 135 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नया ब्लू एंड ग्रीन आइलैंड्स इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (बीजीआई-आईपी) लांच किया है, जो एक परिवर्तनकारी और व्यापक पहल है, जिसे लघु द्वीप विकासशील राज्यों (एसआईडीएस) के समक्ष आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रश्न 40 किस संगठन ने हाल ही में (मई 2024 में) भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सूचकांक लॉन्च किया है, जिसका नाम “निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स” है, जो ईवी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनने वाली कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करता है -
  • (अ) जुपिटर वैगन्स लिमिटेड
  • (ब) एनएसई इंडेक्स लिमिटेड
  • (स) टाटा म्यूचुअल फंड
  • (द) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
उत्तर : एनएसई इंडेक्स लिमिटेड
व्याख्या :
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई इंडिया) की सहायक कंपनी एनएसई इंडेक्स लिमिटेड ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंडेक्स “निफ्टी ईवी और न्यू एज ऑटोमोटिव इंडेक्स” लॉन्च किया।

page no.(4/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.