Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 31 महिला उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और आई-स्टार्ट राजस्थान ने किसके साथ MoU किया है -
  • (अ) राजीविका
  • (ब) महिला एवं बाल विकास विभाग
  • (स) टाई राजस्थान
  • (द) चिरअमृत लीगल
उत्तर : टाई राजस्थान
व्याख्या :
महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए टाई राजस्थान ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और आईस्टार्ट राजस्थान से साझेदारी की है। इसके तहत टाई वुमन ग्लोबल पिच कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्न 32 हाल ही में कृषि विभाग द्वारा चलाए गए किस अभियान के तहत राज्य में एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे -
  • (अ) मिशन वन रक्षण अभियान
  • (ब) एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान
  • (स) सशक्त बारों अभियान
  • (द) हरि-वन वृक्षारोपण अभियान
उत्तर : एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान
व्याख्या :
‘एक व्यक्ति एक पेड़’ या ‘एक परिवार एक पेड़’ अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा समस्त जिलों मे स्थित कृषि विभाग के कार्यालय परिसर एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाये जायेंगे। अभियान के लिए फलदार एवं छायादार पौधों का चयन किया गया है।
प्रश्न 33 हाल ही में किस जिला प्रशासन द्वारा ‘छात्रा-पुलिस संवाद’ कार्यक्रम शुरू किया गया है -
  • (अ) बूँदी
  • (ब) पाली
  • (स) जालोर
  • (द) सिरोही
उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
सिरोही जिले में शुरू किए गए इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य जिले की छात्राओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना, नए कानूनों की जानकारी देना साथ ही उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। इस नवाचार के माध्यम से जहां बालिकाओं में एक विश्वास पैदा होगा वहीं उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी भी मिल पाएगी साथ ही उन्हें पुलिस थाने में जाकर अपनी पीड़ा बताने में जो हिचक होती है वो भी दूर हो पाएगी।
प्रश्न 34 मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत किस दिवस को ‘अमृत पर्यावरण महोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा -
  • (अ) 12 अगस्त, 2024
  • (ब) 8 अगस्त, 2024
  • (स) 5 सितम्बर, 2024
  • (द) 14 सितम्बर, 2024
उत्तर : 8 अगस्त, 2024
व्याख्या :
अभियान के अंतर्गत 8 अगस्त को पूरे प्रदेश मे एकसाथ 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य है। अभियान मे राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
प्रश्न 35 पंचायती राज विभाग राजस्थान ने पौधों की मॉनिटरिंग के लिए कौन–सा एप लॉन्च किया है -
  • (अ) राज जियो ट्री एप
  • (ब) नजर सिटीजन एप
  • (स) राजकॉप एप
  • (द) ई-साक्ष्य एप
उत्तर : राज जियो ट्री एप
व्याख्या :
पहली बार जियो ट्री एप से पौधरोपण की मॉनिटरिंग होगी।
प्रश्न 36 हाल ही में किस टाइगर रिज़र्व में बाघ टी-58 (रॉकी) की मौत हो गई है -
  • (अ) धौलपुर-करौली टाइगर रिज़र्व
  • (ब) सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अलवर
  • (स) मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व, कोटा
  • (द) रणथंभौर टाइगर रिज़र्व, सवाई माधोपुर
उत्तर : रणथंभौर टाइगर रिज़र्व, सवाई माधोपुर
व्याख्या :
राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क के नर बाघ टी 58 की उस समय मौत हो गई, जब वह सुबह जंगल से बाहर आकर हिंदवाड़ गांव में एक भैंसे का शिकार कर रहा था।
प्रश्न 37 एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गुजरात के जूनागढ़ से राजस्थान के किस बायोलॉजिकल पार्क में शेरों का जोड़ा लाया गया -
  • (अ) नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, जयपुर
  • (ब) माचिया सफारी बायोलॉजिकल पार्क, जोधपुर
  • (स) सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
  • (द) मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर
उत्तर : सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
व्याख्या :
वन विभाग की टीम गुजरात के जूनागढ़ स्थित शकरबाग जू से लॉयन सम्राट और लॉयनस सुनयना को यहां ले कर आ गया है। विभाग के एनिमल एक्सचेंज प्रोगाम के तहत एशियाटिक लॉयन का ये जोड़ा शिफ्ट किया गया है।
प्रश्न 38 ह्यूस्टन (USA) में आयोजित होने वाली WSF वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कोच किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सुरभि मिश्रा
  • (ब) अवलोकित सिंह
  • (स) दीक्षा फौजदार
  • (द) मोनिका चौधरी
उत्तर : सुरभि मिश्रा
व्याख्या :
सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान स्क्वैश अकादमी चलाने वाली सुरभि को 12 से 23 जुलाई तक ह्यूस्टन में होने वाली डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिपके लिए भारतीय टीम काकोचनियुक्त किया गया है।
प्रश्न 39 नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई से देशभर में प्रारंभ किए गए किस अभियान में राज्य के 5 आकांक्षी जिले शामिल हैं -
  • (अ) एक पेड़ माँ के नाम अभियान
  • (ब) मिशन अमृत सरोवर
  • (स) पुकार अभियान
  • (द) संपूर्णता अभियान
उत्तर : संपूर्णता अभियान
व्याख्या :
नीति आयोग ने 4 जुलाई से ‘सम्पूर्णता अभियान’ शुरू किया है। इसमें देश के सभी 112 आकांक्षी जिलों और 500 आकांक्षी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में राजस्थान के पांच जिले जैसलमेर, बाराँ, धौलपुर, करौली और सिरोही तथा राजस्थान के 27 ब्लॉक को शामिल किया गया है। 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक चलने वाले तीन महीने के इस व्यापक अभियान का लक्ष्य सभी आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है।
प्रश्न 40 परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए परिवार नियोजन में किस आशा सहयोगिनी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है -
  • (अ) कमला देवी
  • (ब) विद्यादेवी
  • (स) संतोष खेदड़
  • (द) हर्षिता बत्रा
उत्तर : कमला देवी
व्याख्या :
जोधपुर ग्रामीण की आशा सहयोगिनी कमलादेवी का चयन राज्य स्तर पर पहले पुरस्कार के लिए हुआ है। कमला देवी को यह पुरस्कार आंगनबाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में अच्छा काम करने पर दिया जाएगा।

page no.(4/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.