Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 31 डब्ल्यूएचओ ग्लोबल पारंपरिक चिकित्सा केंद्र के संचालन के लिए 10 वर्षों (2022-2032) की अवधि में भारत कितना दान करेगा -
  • (अ) 75 मिलियन डॉलर
  • (ब) 85 मिलियन डॉलर
  • (स) 95 मिलियन डॉलर
  • (द) 100 मिलियन डॉलर
उत्तर : 85 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ग्लोबल पारंपरिक चिकित्सा केंद्र जामनगर के संचालन के लिए 10 वर्षों (2022-2032) की अवधि में 85 मिलियन अमेरिकी डॉलर दान करेगा। गुरुवार को इस संबंध में आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिनेवा में डब्ल्यूएचओ मुख्यालय में आयोजित एक हस्ताक्षर समारोह के दौरान एक डोनर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 32 हाल ही में (अगस्त 2024 में) यूक्रेन को अमेरिका ने कौनसा फाइटर जेट सौंपा -
  • (अ) F-14
  • (ब) F-15
  • (स) F-16
  • (द) F-18
उत्तर : F-16
व्याख्या :
31 जुलाई को अमेरिका ने यूक्रेन को पहला F-16 फाइटर जेट और नया एयर डिफेंस सिस्टम सौंपा। यूक्रेन इस फाइटर जेट और डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल रूस के खिलाफ जंग में करेगा। यूक्रेन को पहली बार F-16 फाइटर जेट मिला है। F-16 फाइटर फॉल्कन अमेरिकी मल्टी रोल फाइट जेट है, जिसे अमेरिका की जनरल डायनामिक्स ने बनाया है। F-16 को दुनिया के भरोसेमंद फाइटर जेट्स में से एक माना जाता है।
प्रश्न 33 हाल ही में (अगस्त 2024 में) NPCI ने किस प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता के साथ संपर्क तोड़ा -
  • (अ) Infosys
  • (ब) TCS
  • (स) C-Edge
  • (द) Wipro
उत्तर : C-Edge
व्याख्या :
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने संभावित रैंसमवेयर हमले को देखते हुए प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता सी-ऐज प्रौद्योगिकी लिमिटेड के साथ संपर्क को अस्थायी रूप से तोड़ दिया है। एनपीसीआई ने बताया कि इस अलगाव की अवधि के दौरान कंपनी एनपीसीआई द्वारा संचालित खुदरा भुगतान प्रणाली तक पहुंच स्थापित नहीं कर पाएगी और ना ही सी-ऐज द्वारा सेवा प्राप्त बैंकों के ग्राहक भुगतान प्रणालियों तक पहुंच पाएंगे। यह कंपनी अधिकतर सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सेवा प्रदान करती है। इस तरह इस कदम से उनके ग्राहक और सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना है।
प्रश्न 34 हाल ही में (अगस्त 2024 में) महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक कौन बनीं -
  • (अ) शोमिता बिस्वास
  • (ब) सुनीता रैना
  • (स) सविता मिश्रा
  • (द) कुसुम शर्मा
उत्तर : शोमिता बिस्वास
व्याख्या :
भारतीय वन सेवा अधिकारी शोमिता बिस्वास महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक बन गई हैं। उन्होंने नागपुर में इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में महिलाएं कार्यरत हैं।
प्रश्न 35 भारत के पहले बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास का नाम क्या है, जो अगस्त 2024 में आयोजित किया जाएगा -
  • (अ) विजय शक्ति 2024
  • (ब) युद्ध अभ्यास 2024
  • (स) तरंग शक्ति 2024
  • (द) गरुड़ शक्ति 2024
उत्तर : तरंग शक्ति 2024
व्याख्या :
भारत 6 तारीख से तमिलनाडु के सुलार में पहले बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2024’ की मेजबानी करेगा। इस अभ्यास में करीब 30 देश हिस्सा लेंगे। तीस देशों में से दस देश लड़ाकू विमानों के साथ इस अभ्यास में भाग लेंगे। यह अभ्यास भारत को अपनी रक्षा शक्ति के प्रदर्शन का अवसर देगा साथ ही भाग लेने वाली सेनाओं को आपसी तालमेल के साथ संचालन को बढ़ावा देने का मंच प्रदान करेगा। अभ्‍यास का पहला चरण 6 से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सुलार में और दूसरा चरण राजस्थान के जोधपुर में 29 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 36 जुलाई 2024 के दौरान केरल के किस जिले में अपने इतिहास का सबसे घातक भूस्खलन हुआ -
  • (अ) इडुक्की
  • (ब) मलप्पुरम
  • (स) वायनाड
  • (द) कोझिकोड
उत्तर : वायनाड
व्याख्या :
30 जुलाई, 2024 को भारत के केरल के वायनाड जिले में विनाशकारी भूस्खलन हुआ। इन भूस्खलनों के परिणामस्वरूप 276 से अधिक मौतें हुईं और 200 से अधिक लोग घायल हुए, जिससे ये केरल के इतिहास में सबसे घातक भूस्खलन बन गए।
प्रश्न 37 पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने कौनसा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण
  • (ब) रजत
  • (स) कांस्य
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : कांस्य
व्याख्या :
1 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक में भारत को तीसरा मेडल मिला। 50 मीटर राइफल की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत को इस बार के ओलिंपिक में तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं। स्वप्निल से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में ब्रॉन्ज जीता।
प्रश्न 38 रोहन बोपन्ना ने किस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद भारतीय टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की -
  • (अ) एशियाई खेल
  • (ब) डेविस कप
  • (स) पेरिस ओलंपिक
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : पेरिस ओलंपिक
व्याख्या :
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने हाल ही में टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर होने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की। बोपन्ना ने हांगझू में एशियाई खेल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था जहां उन्होंने मिश्रित युगल स्पर्धा में रुतुजा भोसले के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
प्रश्न 39 रैपिडो इस साल (2024) यूनिकॉर्न बनने वाला कौन सा भारतीय स्टार्टअप है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
फिनटेक परफियोस (Perfios) और एआई अपस्टार्ट क्रुट्रिम (Krutrim) के बाद रैपिडो (Rapido) इस साल यूनिकॉर्न बनने वाला तीसरा भारतीय स्टार्टअप है। बता दें कि ओला, उबर के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली रैपिडो ने हर लेनदेन पर बुकिंग शुल्क या कमीशन लेने के बजाय अपने प्लेटफॉर्म पर ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए सदस्यता-आधारित योजनाएं शुरू की हैं।
प्रश्न 40 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किसने असम राइफल्स के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है -
  • (अ) विवेक सिंह
  • (ब) विकास लखेरा
  • (स) पीसी नायर
  • (द) अखिल आनंद
उत्तर : विकास लखेरा
व्याख्या :
1 अगस्त को लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल (DG) का पदभार ग्रहण किया। जनरल टीपीएस रावत के बाद विकास इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे उत्तराखंड के अफसर हैं।

page no.(4/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.