Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 31 हाल ही में भरतपुर से संबंध रखने वाले भारत के किस पूर्व विदेश मंत्री का निधन हुआ है -
  • (अ) कमला बेनीवाल
  • (ब) नटवर सिंह
  • (स) अमृतलाल मीणा
  • (द) हरिशंकर भाभड़ा
उत्तर : नटवर सिंह
व्याख्या :
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। वर्ष 1929 में राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे नटवर सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मेयो कॉलेज और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कालेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
प्रश्न 32 बीसलपुर बांध की निर्भरता को कम कर ब्यावर जिले को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु किस बांध का निर्माण करवाया जा रहा है -
  • (अ) मदन सरोवर
  • (ब) ऊंटडा
  • (स) बरेठा
  • (द) मोहर सागर
उत्तर : मोहर सागर
व्याख्या :
मुहामी के मोर सागर तालाब को ईआरसीपी के तहत अजमेर के प्रमुख जल स्रोत के रूप में विकसित किया जाएगा। बीसलपुर बांध की तरह मोर सागर पर भी कंक्रीट का बांध बनेगा। ईआरसीपी से मोर सागर को जोड़ते हुए बीसलपुर का पानी लिफ्ट करके लाया जाएगा।
प्रश्न 33 बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने कौन-सा पदक जीता है?
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) काँस्य पदक
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने कर्नाटक को 3-1 से हराया। विजेता टीम के 22 सदस्यों में से 12 एक ही गांव- बीकानेर के ढिंगसरी, नोखा- से हैं, जबकि बाकी राजस्थान के दूसरे इलाकों से हैं।
प्रश्न 34 केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत राज्य का चौथा एलोपैथिक वेलनेस सेंटर कहाँ खोला जाएगा -
  • (अ) उदयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर में खुलेगा प्रदेश का चौथा सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर।
प्रश्न 35 हाल ही में भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कौन-सा ऑपरेशन शुरू किया है?
  • (अ) ऑपरेशन अनामिका
  • (ब) ऑपरेशन अलर्ट
  • (स) ऑपरेशन विजय
  • (द) ऑपरेशन सतर्क
उत्तर : ऑपरेशन अलर्ट
व्याख्या :
भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया जा रहा है जो आगामी 11अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक जारी रहेगा।
प्रश्न 36 राजस्थान के किस स्वर्ण शिल्पी ने दुनिया का सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा बनाया है?
  • (अ) पवन व्यास
  • (ब) डॉ. इकबाल सक्का
  • (स) पवन जांगिड़
  • (द) नवरतन प्रजापति
उत्तर : डॉ. इकबाल सक्का
व्याख्या :
उदयपुर के स्वर्णशिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा झंडा बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। देश का सबसे बड़ा अशोक चक्र यमुनानगर के टोपरा कलां गांव में स्थापित है जो स्टील से बने गोल्डन कलर में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज भारत का सबसे बड़ा अशोक चक्र है।
प्रश्न 37 रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन डिजिटल भुगतान के डायनामिक QR कोड कमिशनिंग हेतु सम्पूर्ण भारत में कौन-सा रेलवे जोन प्रथम स्थान पर है -
  • (अ) पश्चिम रेलवे
  • (ब) पूर्व मध्य रेलवे
  • (स) पश्चिम मध्य रेलवे
  • (द) उत्तर पश्चिम रेलवे
उत्तर : उत्तर पश्चिम रेलवे
व्याख्या :
उत्तर पश्चिम रेलवे डायनेमिक क्यूआर कोड कमिशनिंग में पूरे भारत में पहले स्थान पर है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर 437 से अधिक लोकेशनों पर डिजिटल भुगतान डायनेमिक कर कोड कमिशनिंग लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब टिकट खिड़की पर यात्रियों को भीड़ से छुटकारा मिलेगा।
प्रश्न 38 18 अगस्त, 2024 को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में वीर दुर्गादास राठौड़ की कौन-सी जयंती मनाई गई -
  • (अ) 386वीं
  • (ब) 382वीं
  • (स) 384वीं
  • (द) 383वीं
उत्तर : 386वीं
व्याख्या :
जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में वीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया।
प्रश्न 39 महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में किस महावीर चक्र विजेता के नाम पर नई फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया है -
  • (अ) मेजर पीरु सिंह
  • (ब) मेजर शैतान सिंह
  • (स) ले. कर्नल किशन सिंह
  • (द) सूबेदार चुनाराम फागडिया
उत्तर : ले. कर्नल किशन सिंह
व्याख्या :
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में एनसीसी के कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए महावीर चक्र विजेता ले. कर्नल किशन सिंह के नाम पर बनी नवनिर्मित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया है।
प्रश्न 40 ‘RF-290’ किस फसल की विकसित उन्नत किस्म है?
  • (अ) सौंफ
  • (ब) अफीम
  • (स) कपास
  • (द) गेहूं
उत्तर : सौंफ
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में विकसित सौंफ की किस्म RF 290 को राष्ट्र को समर्पित 109 किस्मों में शामिल किया है। सौंफ की किस्म आरएफ 290 क्लाइमेट रेजिलेंट, अधिक उपज देने वाली, रोग प्रतिरोधी, अधिक तेल वाली एक किस्म है, जिसकी उपज क्षमता 2065 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है। यह किस्म 145-150 दिन में पककर तैयार हो जाती है।

page no.(4/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.