Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 31 अक्टूबर, 2024 को पेरू के लीमा में ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा और 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक किसने जीते?
  • (अ) अजय मलिक
  • (ब) अभिनव शॉ
  • (स) पार्थ राकेश माने
  • (द) हुआंग लिवानलिन
उत्तर : पार्थ राकेश माने
व्याख्या :
निशानेबाजी में पेरू के लीमा में जारी तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल संघ की जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पुरुषों की टीम स्‍पर्धा में जीत के साथ भारतीय निशानेबाज पार्थ राकेश माने ने दस मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में दोहरा स्वर्ण जीता है। दस मीटर एयर राइफल का निजी खिताब जीतने के बाद अजय मलिक और अभिनव साव के साथ पार्थ ने दस मीटर एयर राइफल पुरुषों की टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण जीता। जूनियर महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टीम स्‍पर्धा में गौतमी भनोट, संभवी क्षीरसागर और अनुष्का ठाकुर ने भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया।
प्रश्न 32 ‘भारतजेन’ पहल का नेतृत्व किस संस्थान द्वारा किया जा रहा है -
  • (अ) आईआईटी दिल्ली
  • (ब) आईआईटी बम्बई
  • (स) आईआईटी मद्रास
  • (द) आईआईटी कानपुर
उत्तर : आईआईटी बम्बई
व्याख्या :
सार्वजनिक सेवाओं की आपूर्ति में क्रांति लाने और भाषा, अभिव्यक्ति एवं कंप्यूटर संबंधी दृष्टिकोण में मूलभूत मॉडलों का एक समूह विकसित करके नागरिकों के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिज़ाइन की गई जेनरेटिव एआई से संबंधित एक अग्रणी पहल ‘भारतजेन’ का उद्घाटन नई दिल्ली में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह की वर्चुअल उपस्थिति में किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतरविषयी साइबर-भौतिकी प्रणाली से संबंधित राष्ट्रीय मिशन (एनएम-आईसीपीएस) के तहत आईआईटी बम्बई के नेतृत्व में यह पहल एक ऐसी जेनेरिक एआई प्रणाली बनाएगी जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाले मूल पाठ (टेक्स्ट) और मल्टीमॉडल कंटेंट सृजित कर सकती है।
प्रश्न 33 “आयुष मेडिकल वैल्यू ट्रैवल समिट 2024” का उद्घाटन कहाँ किया गया था -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) चेन्नई
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) हैदराबाद
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
आयुष मेडिकल वैल्यू ट्रैवल समिट 2024 का उद्घाटन मुंबई में ‘ग्लोबल सिनर्जी इन आयुष: ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थ एंड वेलनेस थ्रू मेडिकल वैल्यू ट्रैवल’ विषय के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को आयुष प्रणालियों पर आधारित समग्र स्वास्थ्य सेवा का एक प्रमुख वैश्विक केंद्र बनाना है। आयुष मंत्रालय द्वारा पर्यटन मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार और प्रमुख भागीदारों के सहयोग से आयोजित। यह शिखर सम्मेलन आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के साथ एकीकृत करने पर केंद्रित है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रश्न 34 हाल ही में समाचारों में देखा गया ‘माउंट एरेबस’ किस महाद्वीप में स्थित है -
  • (अ) ऑस्ट्रेलिया
  • (ब) यूरोप
  • (स) अंटार्कटिका
  • (द) अफ्रीका
उत्तर : अंटार्कटिका
व्याख्या :
अंटार्कटिका का दूसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी माउंट एरेबस अप्रत्याशित रूप से सोने की धूल उगल रहा है, जो वैज्ञानिकों को चौंका रहा है। आमतौर पर, ज्वालामुखी भाप, गैसें और चट्टानें निकालता है, लेकिन अब छोटे क्रिस्टलीकृत सोने के कण भी निकल रहे हैं। ये कण ज्वालामुखी से 621 मील दूर पाए गए हैं, जिनका मूल्य लगभग $6,000 (5 लाख रुपये) है। NASA के वैज्ञानिकों का सुझाव है कि पिघली हुई चट्टान सोने के कणों को सतह पर लाई, जो अंटार्कटिका के शून्य से नीचे के तापमान में क्रिस्टलीकृत हो गए। जबकि अन्य ज्वालामुखी गैस या तरल रूप में सोना उत्पन्न करते हैं, माउंट एरेबस अद्वितीय रूप से ठोस सोने के कण छोड़ता है जो हवा द्वारा ले जाए जाते हैं।
प्रश्न 35 किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े नौसेना रक्षा प्रदर्शनी ‘EURONAVAL 2024’ की मेजबानी की -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) चीन
  • (स) भारत
  • (द) रूस
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
EURONAVAL 2024, दुनिया की अग्रणी नौसेना रक्षा प्रदर्शनी, 4-7 नवंबर, 2024 को पेरिस में आयोजित की जाएगी। पांच महाद्वीपों में लगभग 500 प्रदर्शकों के आने की उम्मीद है। ब्राजील, अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी सहित तेरह देश अपने राष्ट्रीय मंडप का आयोजन करेंगे। भारत उन 104 देशों में शामिल है जिन्हें इस प्रमुख नौसेना रक्षा व्यापार प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
प्रश्न 36 हाल ही में समाचारों में देखी गई ‘हारपून मिसाइल’ किस देश द्वारा विकसित की गई है -
  • (अ) संयुक्त राज्य अमेरिका
  • (ब) चीन
  • (स) जर्मनी
  • (द) फ्रांस
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका
व्याख्या :
ताइवान को अमेरिका से 100 भूमि-आधारित हारपून एंटी-शिप मिसाइल प्रणालियों की पहली खेप प्राप्त हुई। हारपून मिसाइल (RGM-84/UGM-84/AGM-84) 1977 से सेवा में है, जिसके हवाई, जहाज और पनडुब्बी से प्रक्षेपित संस्करण हैं। इसका उपयोग भारत सहित 30 से अधिक देशों द्वारा किया जाता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में सभी मौसम में काम करने की क्षमता, क्षितिज से परे की क्षमता, निम्न-स्तरीय समुद्र-छूने वाला प्रक्षेपवक्र और सक्रिय रडार मार्गदर्शन शामिल हैं। इसकी लंबाई 4.5 मीटर है, वजन 526 किलोग्राम है और यह 221 किलोग्राम का वारहेड ले जाती है। यह GPS-सहायता प्राप्त नेविगेशन का उपयोग करके 90-240 किमी की रेंज के साथ भूमि-हमले और एंटी-शिप दोनों मिशनों को निष्पादित कर सकती है।
प्रश्न 37 पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का बजट क्या है -
  • (अ) ₹ 50,000 करोड़
  • (ब) ₹ 79,150 करोड़
  • (स) ₹ 60,000 करोड़
  • (द) ₹ 90,000 करोड़
उत्तर : ₹ 79,150 करोड़
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 2 अक्टूबर को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया। इसे 79,150 करोड़ रुपए की लागत से इम्प्लीमेन्ट किया जाएगा। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को फायदा होगा। इस योजना का उद्देश्य 17 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए 25 इंटरवेंशन के जरिए सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और लाइवलीहुड में गैप को खत्म करना है।
प्रश्न 38 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) पीएम मोदी ने असम में कौन सी ऊर्जा पहल शुरू की -
  • (अ) सौर ऊर्जा संयंत्र
  • (ब) पवन ऊर्जा फार्म
  • (स) सीबीजी (संपीड़ित बायो-गैस) संयंत्र
  • (द) परमाणु ऊर्जा संयंत्र
उत्तर : सीबीजी (संपीड़ित बायो-गैस) संयंत्र
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 2 अक्टूबर को असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा चार कंप्रेस्ड या संपीडित बायो-गैस (CBG) प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम देश भर में कई CBG प्लांट्स के लिए नींव रखने के समारोह का हिस्सा था। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर एक सस्टेनेबल और इको फ्रेंड्ली एनर्जी लैंडस्केप को बढ़ावा देना था। असम के गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में CBG प्लांट्स बनाए जाएंगे।
प्रश्न 39 हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) नई दिल्ली में किस सड़क का नाम बदलकर ‘जमैका मार्ग’ कर दिया गया है -
  • (अ) राष्ट्रपति भवन के पास
  • (ब) भारतीय संसद के पास
  • (स) जमैका उच्चायोग के पास
  • (द) इंडिया गेट के पास
उत्तर : जमैका उच्चायोग के पास
व्याख्या :
प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर को घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम जमैका मार्ग रखा जाएगा। इससे पहले पीएम ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए चर्चा हुई।
प्रश्न 40 भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी अपनी वैश्विक जलयात्रा के लिए किस जहाज का उपयोग कर रही हैं -
  • (अ) INS जलाश्व
  • (ब) INS विक्रांत
  • (स) INSV तारिणी
  • (द) INS चक्र
उत्तर : INSV तारिणी
व्याख्या :
भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी बुधवार, 2 अक्टूबर को समुद्री मार्ग से विश्व की परिक्रमा करने के लिए रवाना हुईं। इनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अलीगिरिसामी और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना कोनाथ शामिल हैं। वो आठ महीने में 21,600 समुद्री मील की दूरी तय की करेंगी। दोनों लेफ्टिनेंट कमांडर को INS मंडोवी, गोवा से रवाना किया गया। वे भारतीय नौसेना के नौकायन जहाज ‘INSV तारिणी’ पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाएंगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दक्षिणी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास और अन्य की उपस्थिति में ऐतिहासिक यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

page no.(4/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.