Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2024

प्रश्न 31 प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत राजस्थान के कितने जिलों में विकास कार्य कराए जाएंगे -
  • (अ) 20
  • (ब) 10
  • (स) 30
  • (द) 40
उत्तर : 30
व्याख्या :
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत राजस्थान के 30 जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देना है, ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।
प्रश्न 32 वैज्ञानिकों ने शनिवार को विट्रिफाइड (फ्रोजन) भ्रूण स्थानांतरण तकनीक के माध्यम से देश का पहला बच्चा पैदा किया। बच्चे का जन्म कहाँ पर हुआ है -
  • (अ) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
  • (ब) राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर
  • (स) केन्द्रीय अश्व प्रजनन केन्द्र, जोधपुर
  • (द) केन्द्रीय पशुधन प्रजनन फार्म, सूरतगढ़
उत्तर : राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर
व्याख्या :
राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र बीकानेर के वैज्ञानिकों के प्रयास से विट्रिफाइड (फ्रोजन सीमन) भ्रूण स्थानांतरण तकनीक के माध्यम से देश के पहले घोड़े के बच्चे (बछेड़ा) का जन्म हुआ है। इस स्वस्थ बछेड़ा का नाम ‘राज-शीतल’ रखा गया है।
प्रश्न 33 भारत सरकार की देश में पहली ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लैब कहाँ बनाई जा रही है -
  • (अ) मंडा, बीकानेर
  • (ब) देवमाली गाँव, ब्यावर
  • (स) कनोई गाँव, जैसलमेर
  • (द) नोखा, बीकानेर
उत्तर : मंडा, बीकानेर
व्याख्या :
केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षण शाला मंडा रीको औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर टेस्टिंग लेबोरेट्री बना रही है। इसमें 10 एमवीए क्षमता तक के ट्रांसफॉर्मर के शार्ट सर्किट टेस्ट की जांच होगी।
प्रश्न 34 दक्षिण एशिया में पहली बार 7 भारतीय शहरों के लिए ‘नेट जीरो क्लाइमेट रेजिलिएंट सिटी एक्शन प्लान-2070’ लॉन्च किया है इसमें राजस्थान का कौन-सा शहर शामिल है -
  • (अ) कोटा
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पहली बार, सात भारतीय शहरों के लिए Net Zero Climate Resilient City Action Plan (CRCAP) 2070 को एक साथ लॉन्च किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल में अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, कोयंबटूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, उदयपुर और सिलीगुड़ी जैसे शहर शामिल हैं।
प्रश्न 35 राज्य का पहला ‘वेस्ट टू एनर्जी प्लांट’ कहाँ लगाया जा रहा है -
  • (अ) बोरानाडा, जोधपुर
  • (ब) लांगड़ियावास जमवारामगढ़, जयपुर
  • (स) मथानिया, जोधपुर
  • (द) रुपनगढ़, अजमेर
उत्तर : लांगड़ियावास जमवारामगढ़, जयपुर
व्याख्या :
जमवारामगढ रोड पर लांगडियावास गांव में बन रहे इस प्लांट में कचरे के साथ सीवरेज के वेस्ट पानी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। अनुमान है कि प्लांट में प्रतिदिन करीब 1 हजार टन कचरे की खपत होगी। इससे एक घंटे में 12 मेगावाट यानी 12 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता रहेगा।
प्रश्न 36 22 सितंबर, 2024 को BSF की इको टास्क फोर्स ने प्रशासन व आमजन के साथ मिलकर कहाँ 1 घंटे में 5.19 लाख पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है -
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जैसलमेर में प्रादेशिक सेना की 128वीं पैदल वाहिनी (इको टास्क फोर्स) ने 1 घंटे में 5,19,000 पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस ऐतिहासिक पौधारोपण कार्यक्रम में सेना, बीएसएफ, जिला प्रशासन और आम जनता ने भाग लिया।
प्रश्न 37 विश्व की 50 सर्वश्रेष्ठ होटलों में भारत से एकमात्र किस होटल का चयन किया गया है -
  • (अ) मूमल होटल, जैसलमेर
  • (ब) खड़ताल होटल, बाड़मेर
  • (स) घूमर होटल, जोधपुर
  • (द) सुजान जवाई होटल, पाली
उत्तर : सुजान जवाई होटल, पाली
व्याख्या :
राजस्थान के सुजान जवाई होटल, पाली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पचास होटलों में शामिल किया गया है। सुजान जवाई रिसॉर्ट को वैश्विक सूची में 43वां स्थान दिया गया था। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सुजान जवाई होटल ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है।
प्रश्न 38 सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि तक का ऋण दिया जाएगा -
  • (अ) 50 हजार रुपये
  • (ब) 1 लाख रुपये
  • (स) 2 लाख रुपये
  • (द) 5 लाख रुपये
उत्तर : 1 लाख रुपये
व्याख्या :
सरकार के द्वारा शुरू की गई राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत प्रदेश के गोपालकों को एक लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज देने का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 39 हाल ही में किस रोग के उपचार में अभिनव प्रयोग हेतु राजस्थान सरकार को ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेस (गोल्ड) पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
  • (अ) हेपेटाइटिस B
  • (ब) सिलिकोसिस रोग
  • (स) क्षय रोग (टी.बी.)
  • (द) पोलियो
उत्तर : सिलिकोसिस रोग
व्याख्या :
राज्य सरकार ने सिलिकोसिस बीमारी के निदान और राहत के लिए एक अभिनव आईटी समाधान विकसित किया है। जो डिजिटल एक्स-रे, टेली-रेडियोलॉजी और एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके सिलिकोसिस की जांच को सुगम और त्वरित बनाता है।
प्रश्न 40 पेरिस पैरालंपिक-2024 में जेवेलिन थ्रो F-46 स्पर्द्धा में राजस्थान के किस खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता है -
  • (अ) देवेंद्र झांझड़िया
  • (ब) अवनि लेखरा
  • (स) मोना अग्रवाल
  • (द) सुंदर सिंह गुर्जर
उत्तर : सुंदर सिंह गुर्जर
व्याख्या :
पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा के फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस इवेंट का गोल्ड क्यूबा के वरोना गोंजालेज ने 66.14 मीटर थ्रो के साथ अपने नाम किया।

page no.(4/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.