Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs November 2024

प्रश्न 31 पीएम स्वनिधि योजना के तहत अधिकतम कितनी ऋण राशि प्रदान की जाती है -
  • (अ) ₹10,000
  • (ब) ₹20,000
  • (स) ₹40,000
  • (द) ₹50,000
उत्तर : ₹50,000
व्याख्या :
पीएम स्वनिधि योजना (PM SVNidhi)
पूरा नाम: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना
प्रारंभ: 1 जून 2020
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरो को ₹10,000 से ₹50,000 तक का ऋण दिया जाता है।
प्रश्न 32 ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन हाल ही में किसने किया -
  • (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
  • (स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (द) पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने छत्रपति संभाजी नगर में ज्ञानयज्ञ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘तृतीय पद्म फेस्टिवल’ का उद्घाटन किया।
प्रश्न 33 सिन्धु दर्शन यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार कितनी आर्थिक सहायता प्रदान करती है -
  • (अ) ₹10,000
  • (ब) ₹15,000
  • (स) ₹20,000
  • (द) ₹25,000
उत्तर : ₹15,000
व्याख्या :
राज्य सरकार ने सिन्धी समाज की सबसे बड़ी और पवित्र मानी जाने वाली लेह-लद्दाख सिन्धु दर्शन यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को ₹15,000 प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सिन्धु दर्शन यात्रा में चार दिन तक लेह-लद्दाख में धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते हैं तथा यह यात्रा 18 जून से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होती है।
प्रश्न 34 पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या “कल्चरल डायरीज” शृंखला का आयोजन कहां किया गया -
  • (अ) आमेर किला
  • (ब) अल्बर्ट हॉल
  • (स) सिटी पैलेस
  • (द) हवामहल
उत्तर : अल्बर्ट हॉल
व्याख्या :
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज शृंखला के तहत 29 नवम्बर को पहली प्रस्तुति अल्बर्ट हॉल में आयोजित की गई। पाक्षिक सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज के दौरान गायन, वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। यहां पर भपंग वादन, भवाई, चरी व घूमर नृत्य के साथ ही कालबेलिया नृत्यांगनाओं की प्रस्तुति हुई।
प्रश्न 35 राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य पुस्तक के द्वितीय संस्करण के लेखक कौन हैं -
  • (अ) हरिभाऊ बागडे
  • (ब) श्रीकृष्ण शर्मा
  • (स) वासुदेव देवनानी
  • (द) दिया कुमारी
उत्तर : श्रीकृष्ण शर्मा
व्याख्या :
हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग (बजट) के संयुक्त शासन सचिव श्रीकृष्ण शर्मा, द्वारा लिखित पुस्तक राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अर्थव्यवस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखी गई है।
प्रश्न 36 “ऑपरेशन कवच 4.0” किस उद्देश्य से शुरू किया गया -
  • (अ) बाल विवाह रोकथाम
  • (ब) सघन वाहन जांच
  • (स) महिला सुरक्षा
  • (द) पर्यावरण संरक्षण
उत्तर : सघन वाहन जांच
व्याख्या :
जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू सघन जांच अभियान। ऑपरेशन कवच के तहत ओवरलोड, ओवर क्राउड, ओवर प्रोजेक्टेड वाहनों के साथ-साथ रश ड्राइविंग, ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग, बिना हेलमेट, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी जैसे वाहन चालको के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करके चालान बनाए जा रहे हैं।
प्रश्न 37 आदि महोत्सव का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
  • (स) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
  • (द) पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जवाहर कला केंद्र के शिल्प ग्राम में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, ट्राइफेड और नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित “आदि महोत्सव” का शुभारम्भ किया।
प्रश्न 38 राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के बाद महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी हो गई -
  • (अ) 18
  • (ब) 19
  • (स) 20
  • (द) 21
उत्तर : 21
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा में उपचुनाव के बाद महिला सदस्यों की संख्या 21 हो गई है।
उपचुनाव बाद विधानसभा में दलों की स्थिति:
1. बीजेपी - 119 सीटें
2. कॉंग्रेस:- 66 सीटें
3. निर्दलीय:- 8 सीटें
4. भारत आदिवासी पार्टी (बाप):- 4 सीटें
5. बसपा:- 2 सीटें
6. RLD:- 1 सीट
प्रश्न 39 “वरूण सागर” नाम किस स्थान के लिए प्रस्तावित है -
  • (अ) फॉयसागर
  • (ब) किंग एडवर्ड मेमोरियल
  • (स) होटल खादिम
  • (द) अजयमेरू किला
उत्तर : फॉयसागर
व्याख्या :
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा।
प्रश्न 40 पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पहले किस नाम से जानी जाती थी -
  • (अ) बालिका सुरक्षा योजना
  • (ब) महिला प्रोत्साहन योजना
  • (स) इंदिरा महिला शक्ति सम्मान योजना
  • (द) मातृ शक्ति योजना
उत्तर : इंदिरा महिला शक्ति सम्मान योजना
व्याख्या :
इंदिरा महिला शक्ति सम्मान एवं प्रोत्साहन योजना का नाम परिवर्तन करके पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना कर दिया गया।

page no.(4/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.