Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 31 बेंगलुरु में आयोजित सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाले राजस्थान के पहले शटलर कौन बने हैं -
-
- (अ) अदविका शर्मा
- (ब) हरमन पण्डित
- (स) संस्कार सारस्वत
- (द) कृष्णा नागर
उत्तर : संस्कार सारस्वत
व्याख्या :
जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन अर्श मोहम्मद (UP) और संस्कार सारस्वत (जोधपुर) ने सीनियर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने पुरुष युगल फाइनल में शीर्ष वरीय नवीन पी और लोकेश वी को 12-21, 21-12, 19-21 से हराया।
- प्रश्न 32 अजवाइन – मेथी, सुआ-सौंफ की खेती पर शोध के लिए महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय किस संस्थान के साथ कार्य करेगा -
-
- (अ) शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
- (ब) राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, तबीजी
- (स) राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केन्द्र, सेवर
- (द) राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर
उत्तर : राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, तबीजी
व्याख्या :
इसके लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) और आईसीएआर का राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र, अजमेर काम करेगा।
- प्रश्न 33 ‘मेरे गांव की मिट्टी’ अभियान की पहल किस कंपनी ने की है?
-
- (अ) पतंजलि
- (ब) ITC
- (स) MDH
- (द) अडानी एग्रीकल्चर
उत्तर : MDH
व्याख्या :
हाल ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने ‘मेरे गांव की मिट्टी-शुद्ध उगाओ, शुद्ध खिलाओ’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान की पहल मसाला कंपनी MDH ने की है। किसानों को पेस्टीसाइड के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण तथा पेस्टीसाइडमुक्त फसलें उगाने के लिए प्रेरित करना।
- प्रश्न 34 एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राज्य के किस एयरपोर्ट का चयन ‘डिजी यात्रा’ सुविधा प्रदान करने के लिए किया है -
-
- (अ) सांगानेर एयरपोर्ट, जयपुर
- (ब) किशनगढ़ एयरपोर्ट, अजमेर
- (स) महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर
- (द) नाल एयरपोर्ट, बीकानेर
उत्तर : महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, उदयपुर
व्याख्या :
देश में डिजी यात्रा की शुरुआत साल 2022 में की गई थी। इसका मकसद हवाई यात्रियों को पेपरलेस और तेज चेक-इन की सुविधा प्रदान करना है।
- प्रश्न 35 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया, वे किस वर्ष में राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए थे -
-
- (अ) 2021
- (ब) 2020
- (स) 2019
- (द) 2017
उत्तर : 2019
व्याख्या :
वे आखिरी बार राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद चुने गए थे। साल 2019 में वह सदन में निर्विरोध सदस्य चुने गए थे।
- प्रश्न 36 राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी की मृत्यु होने पर मनोनीत परिजनों को कितने रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी -
-
- (अ) 50 लाख रुपये
- (ब) 25 लाख रुपये
- (स) 1 करोड़ रुपये
- (द) 10 लाख रुपये
उत्तर : 25 लाख रुपये
व्याख्या :
योजना के तहत राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। यह बीमा दुर्घटनाओं के कारण होने वाली क्षति या मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता देगा।
- प्रश्न 37 राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा जयपुर में कहाँ रोप-वे का निर्माण किया जाएगा -
-
- (अ) आमेर फोर्ट
- (ब) नाहरगढ़ फोर्ट
- (स) जयगढ़ फोर्ट
- (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
जयपुर के पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट और जयगढ़ फोर्ट जाने के लिए रोप वे का निर्माण किया जाएगा।
- प्रश्न 38 भारत के किस राज्य में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं प्रभावितों की बेहतर देखरेख हेतु ‘6-ई आधारित रणनीति’ के तहत कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी -
-
- (अ) राजस्थान
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) हरियाणा
- (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा के लिए 6 ई एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट आधारित रणनीति के तहत कार्यवाही प्रारंभ की जाए।
- प्रश्न 39 इन जिलों में से कौन-सा निरस्त किए गए जिलों में शामिल नहीं है -
-
- (अ) दूदू
- (ब) शाहपुरा
- (स) तिजारा खैरथल
- (द) सांचौर
उत्तर : तिजारा खैरथल
व्याख्या :
यथावत रखे गए 8 नए जिलें: बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना कुचामन, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, फलोदी, सलूंबर।
9 जिले निरस्त: दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण और सांचौर जिला।
3 संभाग निरस्त: बांसवाड़ा, पाली, सीकर।
- प्रश्न 40 राजस्थान सरकार ने हाल ही में कितने जिलों और संभागों को निरस्त किया है -
-
- (अ) 10 जिले और 2 संभाग
- (ब) 9 जिले और 3 संभाग
- (स) 8 जिले और 4 संभाग
- (द) 7 जिले और 5 संभाग
उत्तर : 9 जिले और 3 संभाग
व्याख्या :
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए तीनों संभागों को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही नए बनाए गए 19 जिलों में से 9 जिलों को समाप्त कर दिया गया है। सीकर, पाली और बांसवाड़ा को गहलोत राज में संभाग बनाया था। इन तीनों से संभाग का दर्जा छीन लिया गया है।
page no.(4/11)