Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 301 भारत मोबाइल कांग्रेस 2024 का विषय क्या है -
  • (अ) डिजिटल इंडिया
  • (ब) भविष्य अभी है
  • (स) भारत को जोड़ना
  • (द) सभी के लिए प्रौद्योगिकी
उत्तर : भविष्य अभी है
व्याख्या :
केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 की थीम ‘भविष्य अभी है’ का अनावरण किया। दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एशिया की प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आठवां संस्करण इस वर्ष 15 अक्टूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।
प्रश्न 302 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संगठन ने बीआईएस मानकीकरण चेयर प्रोफेसर की स्थापना के लिए आईआईएससी बेंगलुरु के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) नीति आयोग
  • (ब) डीआरडीओ
  • (स) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस)
  • (द) इसरो
उत्तर : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस)
व्याख्या :
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु में ‘बीआईएस मानकीकरण चेयर प्रोफेसर’ की स्थापना के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने आईआईएससी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।
प्रश्न 303 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) कोलकाता
  • (स) नई दिल्ली
  • (द) बेंगलुरु
उत्तर : कोलकाता
व्याख्या :
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कोलकाता के साल्ट लेक सिटी स्थित जीएसआई, धारित्री परिसर में राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केंद्र(NLFC) का उद्घाटन किया। मंत्री ने भूसंकेत वेब पोर्टल और भूस्खलन मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया।
प्रश्न 304 शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किया गया कौन सा ऐतिहासिक हथियार लंदन के वी एंड ए म्यूजियम से महाराष्ट्र वापस लाया गया है -
  • (अ) तलवार
  • (ब) भाला
  • (स) वाघ नख
  • (द) खंडा
उत्तर : वाघ नख
व्याख्या :
हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल किया गया युद्धकालीन हथियार 'वाघ नख' लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट (V&A) संग्रहालय से मुंबई लाया गया है। विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय ने प्राचीन हथियार को तीन वर्ष की अवधि के लिये ऋणात्मक आधार पर महाराष्ट्र सरकार को सौंपा है, उक्त अवधि के दौरान इसे राज्य भर के संग्रहालयों में प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रश्न 305 हाल ही में (जुलाई 2024 में) अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (COSPAR) द्वारा सम्मानित दो भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक कौन हैं -
  • (अ) के. सिवन और जी. माधवन नायर
  • (ब) यू.आर. राव और सतीश धवन
  • (स) प्रहलाद चंद्र अग्रवाल और अनिल भारद्वाज
  • (द) राधाकृष्णन और वी.आर. ललिताम्बिका
उत्तर : प्रहलाद चंद्र अग्रवाल और अनिल भारद्वाज
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रहलाद चंद्र अग्रवाल और अनिल भारद्वाज को अंतरिक्ष अनुसंधान में उनके योगदान के लिए दक्षिण कोरिया के बुसान शहर आयोजित अपनी द्विवार्षिक बैठक में अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (सीओएसपीएआर ) द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रश्न 306 महिला एशिया कप 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है -
  • (अ) भारत
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) श्रीलंका
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
महिला एशिया कप 2024 का आगाज आज से दांबुला (श्रीलंका) में हो रहा है, इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही है। जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जा रहा है। वहीं दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
प्रश्न 307 डीएमआरसी ने किस देश के सहयोग से हाल ही में (जुलाई 2024 में) ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स सुविधा का उद्घाटन किया -
  • (अ) जापान
  • (ब) फ्रांस
  • (स) जर्मनी
  • (द) यूएसए
उत्तर : जापान
व्याख्या :
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक जापानी फर्म के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक-वेस्ट रीसाइक्लिंग बॉक्स का उद्घाटन किया। रीसाइक्लिंग बक्सों का इस्तेमाल यहां 15 मेट्रो स्टेशनों पर प्रिंटर स्याही की बोतलों सहित कई वेस्ट सामानों की रीसाइक्लिंग की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, जापानी राजदूत डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार के साथ इस सुविधा का उद्घाटन किया।
प्रश्न 308 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किसे भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है -
  • (अ) हार्दिक पंड्या
  • (ब) रोहित शर्मा
  • (स) सूर्यकुमार यादव
  • (द) शुभमन गिल
उत्तर : सूर्यकुमार यादव
व्याख्या :
भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के लिए सेलेक्शन कमेटी ने टीम की घोषणा कर दी है। धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को T20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं शुभमन गिल को वनडे और टी20 की टीमों का उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि टी20 विश्वकप में हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के उपकप्तान थे। वहीं रोहित शर्मा वनडे के कप्तान बने हुए है।
प्रश्न 309 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस भारतीय युद्धपोत की मदद से ओमान तट के पास से भारतीयों को बचाया गया -
  • (अ) आईएनएस तेग
  • (ब) आईएनएस विक्रांत
  • (स) आईएनएस दिल्ली
  • (द) आईएनएस खुखरी
उत्तर : आईएनएस तेग
व्याख्या :
भारतीय युद्धपोत आईएनएस तेग (INS Teg) की मदद में नौ नाविकों को बचाया है, जिनमें आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में कोमोरोस-ध्वज वाले तेल टैंकर, एमटी फाल्कन प्रेस्टीज पर सवार थे, जो हाल ही में ओमान तट के पास डूब गया था।
प्रश्न 310 नीति आयोग ने देश के भीतर इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में $500 बिलियन का लक्ष्य कब तक हासिल करने का लक्ष्य रखा है -
  • (अ) 2027
  • (ब) 2030
  • (स) 2032
  • (द) 2035
उत्तर : 2030
व्याख्या :
भारत ने 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में पांच सौ बिलियन अमरीकी डॉलर के कारोबार का लक्ष्य रखा है। इसमें तैयार माल से 350 बिलियन डॉलर जबकि घटकों के विनिर्माण से 150 बिलियन डॉलर प्राप्‍त करना शामिल हैं। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने नई दिल्ली में ”इलेक्ट्रॉनिक्स – वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी का सशक्तिकरण रिपोर्ट” का लोकार्पण किया।

page no.(31/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.