Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में वन्यजीव

प्रश्न 306 निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य राजस्थान में जीवाश्मों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  • (ब) रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान
  • (स) सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
  • (द) राष्ट्रीय मरुस्थल उद्यान, जैसलमेर
उत्तर : राष्ट्रीय मरुस्थल उद्यान, जैसलमेर
व्याख्या :
राष्ट्रीय मरुस्थल उद्यान (Desert National Park) जैसलमेर में जीवाश्मों, विशेष रूप से डायनासोर के अंडों और प्राचीन अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 307 “नीलगाय” एक प्रजाति है-
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें -

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) हिरन की
  • (ब) घोड़े की
  • (स) भैंस की
  • (द) गाय की
उत्तर : हिरन की
व्याख्या :
नीलगाय (Boselaphus tragocamelus) एक मृग (हिरन) प्रजाति है, जो भारत में पाई जाती है।
प्रश्न 308 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं -
a. यह प्रतापगढ़ शहर में स्थित है।
b. यह अनेक पक्षियों का वास स्थान है।
c. यह तेंदुए (लेपॉर्ड) के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
d. यहाँ विशेष ऋतुओं में अनेकों पक्षी प्रवास के लिए आते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) केवल (b) (c) और (d)
  • (ब) केवल (b) और (d)
  • (स) केवल (a), (b) और (d)
  • (द) केवल (a) (b) और (c)
उत्तर : केवल (b) और (d)
व्याख्या :
यह भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं। यह एशिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजनन स्थली है। इसे सन् 1956 में अभयारण्य घोषित किया गया था। 1981 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया 1985 में इसे युनेस्को ने विश्व प्राकृतिक धरोहर सूची में डाला। साथ ही इसे रामसर कन्वेशन के तहत रामसर कन्वेशन वैट लैण्ट में भी शामिल किया जा चुका है। प्रवासियों पक्षियों में सबसे प्रमुख साइबेरियन क्रेन(सारस) है। जो यूरोप के साइबेरिया प्रान्त से शीतकाल में यहां आता है।
प्रश्न 309 भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू किया गया था-
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) 1970
  • (ब) 1972
  • (स) 1976
  • (द) 1968
उत्तर : 1972
व्याख्या :
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितंबर 1972 को लागू हुआ। यह देश की सीमाओं के भीतर पाए जाने वाले विविध वन्यजीवों की सुरक्षा करता है। यह वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक रूपरेखा के रूप में कार्य करता है।
प्रश्न 310 राजस्थान के कुछ मुख्य राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य हैं-
a. सीतामाता अभयारण्य
b. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
c. रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान
d. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दिए गए विकृल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) केवल (b), (c) और (d)
  • (ब) केवल (b) और (c)
  • (स) केवल (a), (b) और (d)
  • (द) केवल (a), (b) और (c)
उत्तर : केवल (a), (b) और (c)
व्याख्या :
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश राज्य में एक संरक्षित क्षेत्र है, जिसकी स्थापना 1977 में की गई थी।
सीतामाता अभ्यारण्य चितौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर में स्थित है।
वलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में है। इसे घाना पक्षी विहार भी कहते हैं इसे पक्षियों का स्वर्ग कहते हैं।
रणथम्भौर सवाईमाधोपुर जिले में स्थित है और लगभग 392 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका पुराना नाम रण स्तम्भपुर हैं। ये सवांईमाधोपुर के शासकों का आखेट क्षेत्र था।

page no.(31/31)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.