Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 311 मई 2024 में, यस (युवा उद्यम योजना) बैंक ने बचत खाते और डेबिट कार्ड के रूप में एक बैंकिंग कार्यक्रम _____________ लॉन्च किया।
  • (अ) LEO 1 कार्ड
  • (ब) बिज़फर्स्ट
  • (स) यस ग्रैंड्योर
  • (द) नोमो कार्ड
उत्तर : यस ग्रैंड्योर
व्याख्या :
यस (युवा उद्यम योजना) बैंक ने भारत के उभरते समृद्ध वर्ग के लिए बचत खाता और डेबिट कार्ड के रूप में एक बैंकिंग कार्यक्रम यस ग्रैंड्योर लॉन्च किया है।
प्रश्न 312 भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन के लिए किसके साथ समझौता किया है -
  • (अ) यूएनडीपी
  • (ब) टाटा ग्रुप
  • (स) डब्लूएचओ
  • (द) वर्ल्ड बैंक
उत्तर : यूएनडीपी
व्याख्या :
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), भारत के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये है।
प्रश्न 313 हाल ही में (मई 2024 में) किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया -
  • (अ) ऐलेना रयबाकिना
  • (ब) आर्यना सबालेंका
  • (स) ओन्स जाबेउर
  • (द) इगा स्विटेक
उत्तर : इगा स्विटेक
व्याख्या :
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विटेक (Iga Swiatek) ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता। यह स्विटेक के करियर का 21वां खिताब था। वहीं पुरुषों का एकल खिताब अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने नाम किया।
प्रश्न 314 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
  • (अ) संजीव पुरी
  • (ब) अलोक मेहता
  • (स) अरुण पूरी
  • (द) विवेक सिन्हा
उत्तर : संजीव पुरी
व्याख्या :
आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने 2024-25 की अवधि के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। पुरी ने टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के चेयरमैन आर. दिनेश से सीआईआई की कमान संभाली। सीआईआई एक गैर-सरकारी व्यापार संघ है इसकी स्थापना 1895 में की गयी थी।
प्रश्न 315 पुरातत्वविदों ने हाल ही में (मई 2024 में) कर्नाटक के किस शहर में रॉक कला का पहला साक्ष्य खोजा है -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) हुबली
  • (स) मैसूर
  • (द) मंगलुरु
उत्तर : मंगलुरु
व्याख्या :
पुरातत्वविदों ने मंगलुरु शहर में बोलूर पन्ने कोटेदा बब्बू स्वामी मंदिर के पास एक प्राकृतिक पत्थर की चट्टान पर मानव पैरों के निशान के रूप में रॉक कला का पहला सबूत खोजा है। पैरों के निशान संभवतः पहली या दूसरी शताब्दी ईस्वी में बनाए गए होंगे।
प्रश्न 316 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में किस खिलाड़ी ने महिला 400 मीटर टी 20 स्पर्धा में विश्व रिकाॅर्ड बनाया -
  • (अ) दीप्ति जीवनजी
  • (ब) एकता भ्याण
  • (स) प्रीति पाल
  • (द) थंगावेलु मरियप्पन
उत्तर : दीप्ति जीवनजी
व्याख्या :
20 मई को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने टी-20 की 400 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 55.07 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की। दीप्ति ने अमेरिकी एथलीट ब्रेना क्लार्क की ओर से बनाए गए 55.12 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा।
प्रश्न 317 ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी किया गया -
  • (अ) यूनेस्को
  • (ब) वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
  • (स) वर्ल्ड बैंक
  • (द) यूएनडीपी
उत्तर : वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
व्याख्या :
हाल ही में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत 39वें स्थान पर है। वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की इस वार्षिक रिपोर्ट में यूएस शीर्ष पर है। भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में दक्षिण एशिया में टॉप पर है। साल 2021 में जारी इस रैंकिंग में भारत 54वें स्थान पर था।
प्रश्न 318 हाल ही में (मई 2024 में) किन यूरोपीय देश ने फिलिस्तीन को देश का दर्जा दिया है -
  • (अ) नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन
  • (ब) नॉर्वे, पुर्तगाल और फ़्रांस
  • (स) जर्मनी, ग्रीस और इटली
  • (द) नॉर्वे, पुर्तगाल और स्पेन
उत्तर : नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन
व्याख्या :
नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने हाल ही में एक ऐतिहासिक कदम में फिलिस्तीन को स्टेट (देश) का दर्जा दे दिया है। इस फैसले के विरोध में इज़राइल ने नॉर्वे और आयरलैंड से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। नार्वे के प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोरे ने अपने फैसले में कहा कि 28 मई से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
प्रश्न 319 प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 20 मई
  • (ब) 21 मई
  • (स) 22 मई
  • (द) 23 मई
उत्तर : 22 मई
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। साल 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पहली बार यह दिवस 22 मई 2001 को मनाया गया था। यह दिवस जैविक संपदा की सुरक्षा और नीति निर्माताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जैव विविधता दिवस 2024 का विषय “योजना का हिस्सा बनें” है।
प्रश्न 320 हाल ही में (मई 2024 में) किस संस्थान ने 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों पर एक अनुसंधान रिपोर्ट पेश की है -
  • (अ) आईआईटी मुंबई
  • (ब) आईआईटी दिल्ली
  • (स) आईआईटी जोधपुर
  • (द) आईआईटी वाराणसी
उत्तर : आईआईटी जोधपुर
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के शोधकर्ताओं ने नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में एक शोध प्रकाशित किया है, जिसमें उत्तर भारत में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) के स्रोतों और संरचना के बारें में बताया गया है। इस शोध में भारतीय पीएम की ऑक्सीडेटिव क्षमता चीनी और यूरोपीय शहरों से पांच गुना तक अधिक बताई गयी है।

page no.(32/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.