May 2024 Current Affairs
- प्रश्न 313 हाल ही में (मई 2024 में) किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया -
-
- (अ) ऐलेना रयबाकिना
- (ब) आर्यना सबालेंका
- (स) ओन्स जाबेउर
- (द) इगा स्विटेक
उत्तर : इगा स्विटेक
व्याख्या :
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विटेक (Iga Swiatek) ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता। यह स्विटेक के करियर का 21वां खिताब था। वहीं पुरुषों का एकल खिताब अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने नाम किया।
- प्रश्न 314 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
-
- (अ) संजीव पुरी
- (ब) अलोक मेहता
- (स) अरुण पूरी
- (द) विवेक सिन्हा
उत्तर : संजीव पुरी
व्याख्या :
आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने 2024-25 की अवधि के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। पुरी ने टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के चेयरमैन आर. दिनेश से सीआईआई की कमान संभाली। सीआईआई एक गैर-सरकारी व्यापार संघ है इसकी स्थापना 1895 में की गयी थी।
- प्रश्न 315 पुरातत्वविदों ने हाल ही में (मई 2024 में) कर्नाटक के किस शहर में रॉक कला का पहला साक्ष्य खोजा है -
-
- (अ) बेंगलुरु
- (ब) हुबली
- (स) मैसूर
- (द) मंगलुरु
उत्तर : मंगलुरु
व्याख्या :
पुरातत्वविदों ने मंगलुरु शहर में बोलूर पन्ने कोटेदा बब्बू स्वामी मंदिर के पास एक प्राकृतिक पत्थर की चट्टान पर मानव पैरों के निशान के रूप में रॉक कला का पहला सबूत खोजा है। पैरों के निशान संभवतः पहली या दूसरी शताब्दी ईस्वी में बनाए गए होंगे।
- प्रश्न 316 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में किस खिलाड़ी ने महिला 400 मीटर टी 20 स्पर्धा में विश्व रिकाॅर्ड बनाया -
-
- (अ) दीप्ति जीवनजी
- (ब) एकता भ्याण
- (स) प्रीति पाल
- (द) थंगावेलु मरियप्पन
उत्तर : दीप्ति जीवनजी
व्याख्या :
20 मई को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने टी-20 की 400 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 55.07 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की। दीप्ति ने अमेरिकी एथलीट ब्रेना क्लार्क की ओर से बनाए गए 55.12 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- प्रश्न 317 ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी किया गया -
-
- (अ) यूनेस्को
- (ब) वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
- (स) वर्ल्ड बैंक
- (द) यूएनडीपी
उत्तर : वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम
व्याख्या :
हाल ही में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (WEF) द्वारा जारी ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2024 में भारत 39वें स्थान पर है। वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की इस वार्षिक रिपोर्ट में यूएस शीर्ष पर है। भारत लोअर मिडिल इनकम कैटेगरी में दक्षिण एशिया में टॉप पर है। साल 2021 में जारी इस रैंकिंग में भारत 54वें स्थान पर था।
- प्रश्न 318 हाल ही में (मई 2024 में) किन यूरोपीय देश ने फिलिस्तीन को देश का दर्जा दिया है -
-
- (अ) नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन
- (ब) नॉर्वे, पुर्तगाल और फ़्रांस
- (स) जर्मनी, ग्रीस और इटली
- (द) नॉर्वे, पुर्तगाल और स्पेन
उत्तर : नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन
व्याख्या :
नॉर्वे, आयरलैंड और स्पेन ने हाल ही में एक ऐतिहासिक कदम में फिलिस्तीन को स्टेट (देश) का दर्जा दे दिया है। इस फैसले के विरोध में इज़राइल ने नॉर्वे और आयरलैंड से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। नार्वे के प्रधान मंत्री जोनास गहर स्टोरे ने अपने फैसले में कहा कि 28 मई से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
- प्रश्न 319 प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 20 मई
- (ब) 21 मई
- (स) 22 मई
- (द) 23 मई
उत्तर : 22 मई
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है। साल 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। पहली बार यह दिवस 22 मई 2001 को मनाया गया था। यह दिवस जैविक संपदा की सुरक्षा और नीति निर्माताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। जैव विविधता दिवस 2024 का विषय “योजना का हिस्सा बनें” है।
- प्रश्न 320 हाल ही में (मई 2024 में) किस संस्थान ने 'उत्तर भारत में वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य प्रभावों पर एक अनुसंधान रिपोर्ट पेश की है -
-
- (अ) आईआईटी मुंबई
- (ब) आईआईटी दिल्ली
- (स) आईआईटी जोधपुर
- (द) आईआईटी वाराणसी
उत्तर : आईआईटी जोधपुर
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के शोधकर्ताओं ने नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में एक शोध प्रकाशित किया है, जिसमें उत्तर भारत में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) के स्रोतों और संरचना के बारें में बताया गया है। इस शोध में भारतीय पीएम की ऑक्सीडेटिव क्षमता चीनी और यूरोपीय शहरों से पांच गुना तक अधिक बताई गयी है।
- प्रश्न 321 मई 2024 में, सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों की ________ की गणना करने की विधि को संशोधित करने के लिए सेबी (एलओडीआर) (संशोधन) 2024 के साथ अपने लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं (एलओडीआर) विनियम, 2015 में संशोधन किया -
-
- (अ) शिकायत निवारण
- (ब) खाता विवरण
- (स) बाजार पूंजीकरण
- (द) कंपनी रेटिंग
उत्तर : बाजार पूंजीकरण
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने LODR विनियमों के तहत सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण की गणना की विधि को संशोधित करने के लिए SEBI (LODR) (संशोधन) 2024 के साथ अपने लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएँ (LODR) विनियम, 2015 में संशोधन किया।
- प्रश्न 322 हाल ही में (मई 2024 में) कौन सा बैंक वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24) के दौरान व्यवसाय वृद्धि के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के बीच शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है -
-
- (अ) भारतीय स्टेट बैंक
- (ब) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- (स) केनरा बैंक
- (द) इंडियन बैंक
उत्तर : बैंक ऑफ महाराष्ट्र
व्याख्या :
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रकाशित वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24) के दौरान व्यवसाय वृद्धि के मामले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा। बीओएम ने वित्त वर्ष 24 में कुल कारोबार (घरेलू) में 15.94% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।
page no.(33/44)