राजस्थान में परिवहन
- प्रश्न 34 निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गो में से कौन-सा एक राजस्थान में अजमेर को बीकानेर से जोड़ता है -
Lab Assistant Exam 2018 -
- (अ) एन. एच. 89
- (ब) एन. एच. 79
- (स) एन. एच. 59
- (द) एन. एच. 69
उत्तर : एन. एच. 89
व्याख्या :
नये नंम्बर के अनुसार NH-89, NH-58(अजमेर से नागौर) और NH-62(नागौर से बीकानेर) में विभक्त है।
- प्रश्न 35 राजस्थान सरकार ने कितने वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त रोडवेज सेवा की घोषणा की है -
Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 1 -
- (अ) 80 वर्ष
- (ब) 70 वर्ष
- (स) 60 वर्ष
- (द) 50 वर्ष
उत्तर : 80 वर्ष
- प्रश्न 36 उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का गठन कब हुआ -
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1 -
- (अ) 2002
- (ब) 2001
- (स) 2003
- (द) 2004
उत्तर : 2002
व्याख्या :
इसे लघुरूप में उपरे कहा जाता है। इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 2002 में हुई थी। इसका मुख्यालय जयपुर में स्थित है।
- प्रश्न 37 राष्ट्रीय मार्ग 48, 58 का संबंध पूर्व के किस राष्ट्रीय मार्ग से है -
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2 -
- (अ) एनएच 8
- (ब) एनएच 3
- (स) एनएच 11
- (द) एनएच 15
उत्तर : एनएच 8
व्याख्या :
NH 8 राजस्थान राज्य का सबसे व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग है। राज्य का सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग - NH 48, 58 (पहले यह NH 8 था)। राज्य का दूसरा सबसे लंबा राजमार्ग NH-8 है जो राजस्थान को दिल्ली और मुंबई से जोड़ता है।
- प्रश्न 38 राष्ट्रीय मार्ग 76 का नवीन नम्बर क्या है -
Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2 -
- (अ) एनएच 27
- (ब) एनएच 48
- (स) एनएच 26
- (द) एनएच 36
उत्तर : एनएच 27
- प्रश्न 39 राज्य का पहला रेलवे स्टेशन जो महिला संचालित रेलवे स्टेशन बन गया है -
-
- (अ) जोधपुर
- (ब) गांधी नगर जयपुर
- (स) अजमेर
- (द) उदयपुर
उत्तर : गांधी नगर जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान के जयपुर में स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन, भारत का पहला पूर्णतः महिला-प्रबंधित रेलवे स्टेशन है। साल 2018 में यह स्टेशन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित होने लगा था।
- प्रश्न 40 देश का पहला अत्याधुनिक टेस्ट ट्रैक कौन से रेलवे मंडल में बनेगा -
-
- (अ) जोधपुर मंडल
- (ब) अजमेर मंडल
- (स) कोटा मंडल
- (द) जयपुर मंडल
उत्तर : जोधपुर मंडल
व्याख्या :
देश का पहला रेलवे टेस्ट ट्रैक नावां(नागौर) में बनेगा। रेलवे यहां 25 किमी लंबा अत्याधुनिक टेस्ट ट्रैक बिछाने जा रहा है। सांभर झील में से गुढ़ा से ठठाना मीठड़ी स्टेशन होकर गुजरने वाले इस टेस्ट ट्रैक पर हाई स्पीड और रेगुलर ट्रेनों का ट्रायल होगा। वहीं, लोकोमोटिव और कोच के अलावा इस ट्रैक को हाई एक्सल लोड वैगन के ट्रायल के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाएगा।
- प्रश्न 41 राजस्थान के किस जिले में देश का दूसरा और उत्तर पश्चिम रेलवे का सबसे लंबा फुटओवर ब्रिज बनाने का रिकॉर्ड बनाया है -
-
- (अ) बीकानेर
- (ब) गंगानगर
- (स) हनुमानगढ़
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
- प्रश्न 42 ‘नाल’ हवाईअड्डा अवस्थित है -
JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) जैसलमेर में
- (ब) बीकानेर में
- (स) जालौर में
- (द) सिरोही में
उत्तर : बीकानेर में
व्याख्या :
नाल हवाई अड्डा बीकानेर में स्थित है।
- प्रश्न 43 डबोक हवाईअड्डा है -
-
- (अ) बीकानेर
- (ब) जोधपुर
- (स) किशनगढ़
- (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
महाराणा प्रताप हवाई अड्डा या उदयपुर हवाई अड्डा या दाबोक हवाई अड्डा (आईएटीए: UDR, आईसीएओ: VAUD) उदयपुर में स्थित एक घरेलू हवाई अड्डा है।
page no.(5/14)