Rajasthan Current Affairs May 2024
- प्रश्न 34 राजस्थान के साहित्यकार पुरुषोत्तम ‘पल्लव’ की किस पुस्तक का विमोचन किया गया है -
-
- (अ) माँ शबरी
- (ब) स्मृतियों की सुगंध से
- (स) टाबरां री दुनियां
- (द) खेलरां रो खेल
उत्तर : माँ शबरी
व्याख्या :
मां शबरी पुस्तक जनजातीय परिवेश, कला व संस्कृति का जीवंत प्रतिरूप है। यह साहित्यकार पल्लव की 60 वर्षों की सृजन यात्रा और लंबे शोध का निचोड़ है।
- प्रश्न 35 राजस्थान चिकित्सा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य स्तर पर कितने नर्सिंगकर्मियों को ‘फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है -
-
- (अ) 15
- (ब) 30
- (स) 56
- (द) 60
उत्तर : 56
व्याख्या :
राजस्थान नर्सिंग काउंसिल जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोह में अनेश सैनी व 56 नर्सिंग कार्मियों को सम्पूर्ण राजस्थान से चिकित्सा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 36 इन्दौर, मध्य प्रदेश में संपन्न 74वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में कौन-सा पदक जीता है -
-
- (अ) स्वर्ण पदक
- (ब) रजत पदक
- (स) काँस्य पदक
- (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
बालकों ने एक तरफा फाइनल मुकाबले में चंडीगढ को 107-49 से हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जिसमें नीतेश कुमार 32 , अजय कुमार 27, मयंक जावा 19 एवं मोहम्मद ईशान ने 12 अंकों का योगदान दिया।
- प्रश्न 37 राजस्थान की पहली महिला उप मुख्यमंत्री कौन हैं, जिनका हाल ही निधन हो गया है -
-
- (अ) मागरिट अल्वा
- (ब) कमला बेनीवाल
- (स) प्रतिभा पाटिल
- (द) मीरा कुमार
उत्तर : कमला बेनीवाल
व्याख्या :
राजस्थान की पहली महिला मंत्री कमला बेनीवाल का 15 मई 2024 को जयपुर, राजस्थान में निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं। 1954 में 27 साल की उम्र में उन्हें मोहनलाल सुखाड़िया सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया। इस प्रकार वह राजस्थान में मंत्री बनने वाली पहली महिला बनीं। बाद में उन्होंने राज्य में विभिन्न कांग्रेस सरकारों में मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों को संभाला। 2003 में उन्हें अशोक गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। कमल बेनीवाल ने राज्य के राज्यपाल का संवैधानिक पद भी संभाला। वह त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की राज्यपाल रहीं।
- प्रश्न 38 IRSD के प्रतिष्ठित ‘यंग अचीवर अवॉर्ड- 2024’ के लिए राज्य के किस छात्र का चयन किया गया है -
-
- (अ) गर्वित गुप्ता
- (ब) डॉ. कृति भारती
- (स) सिद्धि जौहरी
- (द) जयनारायण चौधरी
उत्तर : गर्वित गुप्ता
व्याख्या :
मात्र 14 साल की उम्र और कक्षा 10 के छात्र गर्वित गुप्ता का आईआरएसडी के प्रतिष्ठित यंग अचीवर अवार्ड 2024 समारोह के लिए चयन किया गया है।
- प्रश्न 39 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु कौन-सा अभियान चलाया जाएगा -
-
- (अ) हरित राजस्थान स्वस्थ राजस्थान
- (ब) हरि वन वृक्षारोपण अभियान
- (स) घर-घर औषधि अभियान
- (द) हर घर पेड़ अभियान
उत्तर : हरि वन वृक्षारोपण अभियान
व्याख्या :
चिकित्सा विभाग चलाएगा हरि-वन वृक्षारोपण अभियान:सीएचसी तक पांच-पांच और उच्च संस्थान में 10 पौधे लगाए जाएंगे, पूरे प्रदेश में एक लाख पौधें लगाने का लक्ष्य अभियान के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया है।
- प्रश्न 40 हाल ही में हादसे के कारण चर्चित कौलिहान कॉपर खदान कहाँ पर स्थित है?
-
- (अ) खो दरीबा, अलवर
- (ब) देबारी, उदयपुर
- (स) भीम रेलमगरा, राजसमंद
- (द) खेतड़ी, नीम का थाना
उत्तर : खेतड़ी, नीम का थाना
व्याख्या :
राजस्थान के झुंझुनूं की खेतड़ी स्थित कोलिहान कॉपर खदान में लिफ्ट की चेन टूट गई। हादसे में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की संचालित खदान के 15 लोग नीचे फंस गए थे।
- प्रश्न 41 वन विभाग द्वारा राज्य में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए कितने पर्यटन स्थलों को ‘इको-टूरिज़्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जाएगा -
-
- (अ) 200
- (ब) 90
- (स) 70
- (द) 110
उत्तर : 110
व्याख्या :
वन विभाग द्वारा राज्य में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए 110 पर्यटन स्थलों को ‘इको-टूरिज़्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसमें से जयपुर और उदयपुर में सबसे ज्यादा ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाए जाएंगे जिनकी संख्या 10-10 है।
- प्रश्न 42 हाल ही में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कौन-सा एप तैयार किया गया है -
-
- (अ) NeDUTY
- (ब) ANUKAMPA
- (स) SARAL
- (द) PAYNOW
उत्तर : ANUKAMPA
व्याख्या :
कार्मिक विभाग ने अनुकम्पा नियुक्ति के सारे प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अनुकम्पा एप विकसित किया है। इसके जरिये अनुकम्पा नियुक्ति नियम, 1996 के तहत नियुक्ति दी जायेगी।
- प्रश्न 43 राष्ट्रीय शिक्षा रत्न 2023 से सम्मानित व्यक्तित्व है -
-
- (अ) दीप्ति शर्मा
- (ब) मोनिका जलियावाड़ा
- (स) सुमन वर्मा
- (द) प्रेम कंवर
उत्तर : मोनिका जलियावाड़ा
व्याख्या :
एमिटी विवि जयपुर में पाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट पोलो स्कूल की प्रधानाध्यापिका मोनिका जलियावड़ा को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
page no.(5/7)