Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 331 नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) राम नाथ कोविंद
  • (स) अमित शाह
  • (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है। यह बैठक जो इस महीने की 31 तारीख तक जारी रहेगी।
प्रश्न 332 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत ने यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र के लिए कितने योगदान की घोषणा की -
  • (अ) $5 मिलियन
  • (ब) $1 मिलियन
  • (स) $10 मिलियन
  • (द) $2 मिलियन
उत्तर : $1 मिलियन
व्याख्या :
भारत यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र के लिए 1 मिलियन डॉलर (10 लाख) का योगदान देगा। इस अनुदान का उपयोग क्षमता निर्माण, तकनीकी सहायता और विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण के लिए किया जाएगा।
प्रश्न 333 यूजीसी द्वारा भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री बढ़ाने के लिए शुरू की गई परियोजना का नाम क्या है -
  • (अ) प्रोजेक्ट भारत
  • (ब) प्रोजेक्ट अस्मिता
  • (स) प्रोजेक्ट शिक्षा
  • (द) प्रोजेक्ट विद्या
उत्तर : प्रोजेक्ट अस्मिता
व्याख्या :
हाल ही में, आगामी पाँच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 22,000 पुस्तकें तैयार करने के लिये अनुवाद और अकादमिक लेखन के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री का संवर्द्धन (Augmenting Study Materials in Indian languages through Translation and Academic Writing- ASMITA) परियोजना शुरू की गई। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा की गई कई पहलों में से एक है। इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 334 किस राज्य की सरकार ने 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को विदेशी न्यायाधिकरण में न भेजने का फैसला किया -
  • (अ) असम
  • (ब) पश्चिम बंगाल
  • (स) पंजाब
  • (द) गुजरात
उत्तर : असम
व्याख्या :
हाल ही में असम सरकार ने राज्य पुलिस की सीमा विंग से कहा कि वह वर्ष 2014 से पहले अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों के मामलों को विदेशी अधिकरणों (Foreigners Tribunal- FT) को अग्रेषित न करें। यह नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के अनुरूप था, जो अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से उत्पीड़न के कारण प्रवास करने वाले हिंदु, सिख, ईसाई, पारसी, जैन तथा बौद्ध धर्म के व्यक्तियों के लिये नागरिकता का आवेदन करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रश्न 335 इस वर्ष (2024) तेलंगाना सरकार का श्री दशरथी कृष्णमाचार्य पुरस्कार किसे मिलेगा -
  • (अ) सी. नारायण रेड्डी
  • (ब) जुकान्‍ति जगन्‍नाथम
  • (स) पी. वी. नरसिम्हा राव
  • (द) के. चंद्रशेखर राव
उत्तर : जुकान्‍ति जगन्‍नाथम
व्याख्या :
तेलंगाना सरकार का श्री दसरथी कृष्‍णामाचार्य पुरस्‍कार इस वर्ष जाने-माने लेखक और कवि जुकान्‍ति जगन्‍नाथम को प्रदान किया जाएगा। श्री जगन्‍नाथम को पुरस्‍कार स्‍वरूप एक लाख रुपये की नकद राशि और एक स्‍मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे। उन्‍हें यह पुरस्‍कार दसरथी कृष्‍णामाचार्य की जयन्‍ती पर दिया जाएगा।
प्रश्न 336 वर्ष 2024 में गुरु पूर्णिमा किस तिथि को मनाई गई -
  • (अ) 20 जुलाई
  • (ब) 21 जुलाई
  • (स) 22 जुलाई
  • (द) 23 जुलाई
उत्तर : 21 जुलाई
व्याख्या :
इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनायी गयी। इसे व्‍यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन आध्‍यात्मिक गुरुओं और आचार्यों को समर्पित होता है। इस अवसर पर लोग अपने गुरुओं के प्रति अहोभाव प्रकट करते हैं, जिन्होंने उनका पथ-प्रदर्शन किया है और जीवन को नई दिशा दी है।
प्रश्न 337 हाल ही में (जुलाई 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : चौथा
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया है। हमारा दल 4 स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। उल्लेखनीय है कि 65वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान अमेरिका, दूसरा स्थान चीन और तीसरा स्थान दक्षिण कोरिया को हासिल हुआ।
प्रश्न 338 हाल ही में (जुलाई 2024 में) लक्षद्वीप में किन दो स्थानों पर सैन्य एयरबेस अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है -
  • (अ) कवरत्ती और मिनिकॉय
  • (ब) अगत्ती और कवरत्ती
  • (स) मिनिकॉय और अगत्ती
  • (द) बित्रा और चेतलाट
उत्तर : मिनिकॉय और अगत्ती
व्याख्या :
समुद्री सीमा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सजग है। इसी क्रम में लक्षद्वीप में दो सैन्य हवाई क्षेत्र बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार ने मिनिकॉय में नया एयरबेस बनाने और लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप में मौजूदा एयरफील्ड को सैन्य संचालन के लिए एयरबेस के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 339 पूर्वोत्तर भारत का कौन सा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है -
  • (अ) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • (ब) मोइदम
  • (स) माजुली द्वीप
  • (द) मानस वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर : मोइदम
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया। भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के ऐतिहासिक मोइदाम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि यह भारत का 43वां विश्व धरोहर स्थल और पूर्वोत्तर भारत की पहली धरोहर होगी, जिसे सांस्कृतिक विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है।
प्रश्न 340 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस भारतीय कंपनी ने नॉर्वे की इक्विनोर कंपनी से अज़ेरी चिराग गुनाशली तेल क्षेत्र और एक संबद्ध पाइपलाइन में हिस्सेदारी खरीदी है -
  • (अ) ओएनजीसी विदेश लिमिटेड
  • (ब) गेल
  • (स) एनटीपीसी लिमिटेड
  • (द) ऑयल इंडिया
उत्तर : ओएनजीसी विदेश लिमिटेड
व्याख्या :
नवरत्न कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने अजरबैजान के अपतटीय अज़ेरी चिराग गुनाशली तेल क्षेत्र और उससे संबंधित तेल पाइपलाइन में नॉर्वेजियन कंपनी इक्विनोर की हिस्सेदारी 60 मिलियन डॉलर में खरीदी ली है। इस समझौते के साथ ही ओएनजीसी की सहायक कंपनी ओवीएल की अज़ेरी चिराग गुनाशली तेल क्षेत्र में हिस्सेदारी हिस्सेदारी बढ़ाकर 2.95 प्रतिशत हो जाएगी।

page no.(34/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.