Rajasthan Current Affairs November 2024
- प्रश्न 35 राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य पुस्तक के द्वितीय संस्करण के लेखक कौन हैं -
-
- (अ) हरिभाऊ बागडे
- (ब) श्रीकृष्ण शर्मा
- (स) वासुदेव देवनानी
- (द) दिया कुमारी
उत्तर : श्रीकृष्ण शर्मा
व्याख्या :
हाल ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग (बजट) के संयुक्त शासन सचिव श्रीकृष्ण शर्मा, द्वारा लिखित पुस्तक राजस्थान का आर्थिक परिदृश्य के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अर्थव्यवस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखी गई है।
- प्रश्न 36 “ऑपरेशन कवच 4.0” किस उद्देश्य से शुरू किया गया -
-
- (अ) बाल विवाह रोकथाम
- (ब) सघन वाहन जांच
- (स) महिला सुरक्षा
- (द) पर्यावरण संरक्षण
उत्तर : सघन वाहन जांच
व्याख्या :
जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शुरू सघन जांच अभियान। ऑपरेशन कवच के तहत ओवरलोड, ओवर क्राउड, ओवर प्रोजेक्टेड वाहनों के साथ-साथ रश ड्राइविंग, ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग, बिना हेलमेट, बिना फिटनेस, बिना पीयूसी जैसे वाहन चालको के खिलाफ नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करके चालान बनाए जा रहे हैं।
- प्रश्न 37 आदि महोत्सव का शुभारंभ किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (स) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
- (द) पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह
उत्तर : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
व्याख्या :
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जवाहर कला केंद्र के शिल्प ग्राम में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, ट्राइफेड और नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित “आदि महोत्सव” का शुभारम्भ किया।
- प्रश्न 38 राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के बाद महिला सदस्यों की कुल संख्या कितनी हो गई -
-
- (अ) 18
- (ब) 19
- (स) 20
- (द) 21
उत्तर : 21
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा में उपचुनाव के बाद महिला सदस्यों की संख्या 21 हो गई है।
उपचुनाव बाद विधानसभा में दलों की स्थिति:
1. बीजेपी - 119 सीटें
2. कॉंग्रेस:- 66 सीटें
3. निर्दलीय:- 8 सीटें
4. भारत आदिवासी पार्टी (बाप):- 4 सीटें
5. बसपा:- 2 सीटें
6. RLD:- 1 सीट
- प्रश्न 39 “वरूण सागर” नाम किस स्थान के लिए प्रस्तावित है -
-
- (अ) फॉयसागर
- (ब) किंग एडवर्ड मेमोरियल
- (स) होटल खादिम
- (द) अजयमेरू किला
उत्तर : फॉयसागर
व्याख्या :
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा।
- प्रश्न 40 पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पहले किस नाम से जानी जाती थी -
-
- (अ) बालिका सुरक्षा योजना
- (ब) महिला प्रोत्साहन योजना
- (स) इंदिरा महिला शक्ति सम्मान योजना
- (द) मातृ शक्ति योजना
उत्तर : इंदिरा महिला शक्ति सम्मान योजना
व्याख्या :
इंदिरा महिला शक्ति सम्मान एवं प्रोत्साहन योजना का नाम परिवर्तन करके पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना कर दिया गया।
- प्रश्न 41 “ऑपरेशन लाड़ली” का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) महिला सशक्तिकरण
- (ब) बाल विवाह रोकथाम
- (स) बाल श्रम उन्मूलन
- (द) कन्या भ्रूण हत्या रोकना
उत्तर : बाल विवाह रोकथाम
व्याख्या :
ऑपरेशन लाड़ली 11 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक बाल विवाह को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान।
- प्रश्न 42 सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में किस नए जानवर का जोड़ा लाया जा रहा है -
-
- (अ) शेर
- (ब) तेंदुआ
- (स) जिराफ
- (द) बाघ
उत्तर : जिराफ
व्याख्या :
उदयपुर स्थित सज्जनगढ बायाेलॉजिकल पार्क में रेप्टाइल और लाॅयन सफारी के बाद प्रदेश में पहली बार अब जिराफ का जोड़ा लाया जाएगा। मैसूर (कर्नाटक) से भेड़ियों के बदले इन्हें लाया जाएगा। साथ ही सज्जनगढ़ में प्रदेश की दूसरी लॉयन सफारी भी बनकर तैयार हो चुकी है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। पहली लॉयन सफारी जयपुर में है। सज्जनगढ़ राजस्थान का पहला बायोलॉजिकल पार्क है। ध्यातव्य है कि प्रदेश का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर भी यहीं प्रस्तावित है।
- प्रश्न 43 अजमेर दरगाह से संबंधित विवाद में कितने पक्षों को नोटिस जारी किया गया -
-
- (अ) दो
- (ब) तीन
- (स) चार
- (द) पांच
उत्तर : तीन
व्याख्या :
हाल ही अजमेर की एक स्थानीय अदालत ने सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के भीतर शिव मंदिर की मौजूदगी का दावा करने वाले एक दीवानी मुकदमे के संबंध में तीन पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। सितंबर 2024 में दायर इस मुकदमे में दरगाह के भीतर एक शिव मंदिर के अस्तित्व का दावा किया गया है और मंदिर में पूजा फिर से शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है। अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का जन्म 1141-42 ई. में ईरान के सिजिस्तान (आधुनिक सिस्तान) में हुआ था। मुइज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम गौर ने तराइन के दूसरे युद्ध (1192) में पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया था और दिल्ली में अपना शासन स्थापित कर लिया था, उसके बाद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने अजमेर में रहना और उपदेश देना शुरू कर दिया था।
- प्रश्न 44 ‘मरू उड़ान’ पहल किसके द्वारा शुरू की गई है -
-
- (अ) हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कानाराम
- (ब) बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी
- (स) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (द) राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी
व्याख्या :
बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी की महिला सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल। 11 तरह के विभिन्न महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किए गए है।
page no.(5/5)