Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 343 संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस दुनिया भर में कब मनाया गया -
  • (अ) 22 मई
  • (ब) 21 मई
  • (स) 23 मई
  • (द) 25 मई
उत्तर : 21 मई
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (आईटीडी) 2024 चाय के स्थायी उत्पादन और खपत को बढ़ावा देने और भूख और गरीबी से निपटने में चाय की खेती की भूमिका को उजागर करने के लिए 21 मई को दुनिया भर में मनाया गया।
प्रश्न 344 उत्तर प्रदेश की गुलाबी ई-रिक्शा चालक आरती ने 22 मई 2024 को कौन सा प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता -
  • (अ) नोबेल शांति पुरस्कार
  • (ब) अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
  • (स) अंतर्राष्ट्रीय साहस महिला पुरस्कार
  • (द) वैश्विक मानवतावादी पुरस्कार
उत्तर : अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की 18 वर्षीय पिंक ई-रिक्शा चालक आरती ने 22 मई 2024 को अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार लंदन में प्रिंस ट्रस्ट अवार्ड्स में प्रदान किया गया, जहाँ आरती ने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। आरती का कार्य भारत में पिंक ई-रिक्शा पहल पर केंद्रित है, जो बैटरी चालित रिक्शा के साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की पेशकश करता है जो प्रदूषण को कम करता है।
प्रश्न 345 ऋषि सुनक ब्रिटेन में किस राजनीतिक दल के नेता हैं -
  • (अ) लेबर पार्टी
  • (ब) लिबरल डेमोक्रेट
  • (स) ग्रीन पार्टी
  • (द) कंजर्वेटिव पार्टी
उत्तर : कंजर्वेटिव पार्टी
व्याख्या :
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने निर्धारित समय से पहले ही 4 जुलाई को संसद का चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यह ब्रिटेन में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव का सही समय है। हाउस ऑफ कॉमन्स में 650 सदस्य हैं। उन्होंने यह घोषणा ब्रिटेन में महंगाई दर गिरकर 2.3 प्रतिशत रह जाने के बाद की गई है, जो पिछले तीन वर्ष में सबसे कम है।
प्रश्न 346 एएफसी महिला एशिया कप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा -
  • (अ) भारत
  • (ब) जापान
  • (स) मलेशिया
  • (द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने हाल ही में महिला एशियाई कप के 2026 और 2029 के मेजबानों की घोषणा कर दी है। साल 2026 में यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और साल 2029 में उज्बेकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा। एएफसी कार्यकारी समिति ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की।
प्रश्न 347 हाल ही में (मई 2024 में) माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला कौन है -
  • (अ) ज्योति रात्रे
  • (ब) सोनी कुमारी
  • (स) आशालता सिन्हा
  • (द) अरुणिमा चौधरी
उत्तर : ज्योति रात्रे
व्याख्या :
हाल ही में पर्वतारोही ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गईं है। 55 वर्षीय रात्रे मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इससे पहले साल 19 मई, 2018 को ‘माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला’ 53 वर्षीय संगीता बहल थी। रात्रे का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का यह दूसरा प्रयास था। साल 2023 में, खराब मौसम के कारण उन्हें 8,160 मीटर से वापस लौटना पड़ा था।
प्रश्न 348 हाल ही में (मई 2024 में) किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
  • (अ) श्रीनिवास आर. कुलकर्णी
  • (ब) अशोक मोहंती
  • (स) विवेक आर रंजन
  • (द) चंद्रकांत आर नारायण
उत्तर : श्रीनिवास आर. कुलकर्णी
व्याख्या :
शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। 2006 से 2018 तक कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया।
प्रश्न 349 हाल ही में (मई 2024 में) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने किस देश के राजदूत को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया -
  • (अ) भारत
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) पराग्वे
  • (द) पुर्तगाल
उत्तर : पराग्वे
व्याख्या :
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने देश में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर पराग्वे के राजदूत जोस अगुएरो अविला (Jose Aguero Avila) को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया। पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका की एक लैंडलॉक्ड कंट्री है।
प्रश्न 350 हाल ही में (मई 2024 में) कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है?
  • (अ) स्पेन
  • (ब) पराग्वे
  • (स) पुर्तगाल
  • (द) नॉर्वे
उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि स्पेन ने नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिदाओ डोमिंग्वेज़ की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन दस्तावेज सौंप दिया।
प्रश्न 351 एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024 में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में किस देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता -
  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) जापान
  • (द) वियतनाम
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय एथलेटिक दल ने पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में तीन पदक - एक स्वर्ण और दो रजत - के साथ समापन किया। पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप 20 और 21 मई 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित की गई थी। यह चैंपियनशिप एशियाई एथलीटों को 26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने का एक मौका भी था । चीन और जापान सहित 16 एशियाई देशों ने बैंकॉक प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत की मिश्रित रिले टीम ने 4x400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 3 मिनट 14.1 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ, मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 352 भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसार, भारत में गंगा नदी डॉल्फ़िन की आबादी किस राज्य में सबसे अधिक है -
  • (अ) उत्तर प्रदेश
  • (ब) बिहार
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) हिमाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी बेसिन में 4000 से अधिक डॉल्फ़िन पायी गई हैं। गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाई जाने वाली नदी डॉल्फ़िन में से 2000 से अधिक अकेले उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में डॉल्फ़िन मुख्यतः चम्बल नदी में पाई जाती हैं।

page no.(36/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.