Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 353 हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया है -
  • (अ) 20 मई
  • (ब) 22 मई
  • (स) 23 मई
  • (द) 24 मई
उत्तर : 24 मई
व्याख्या :
पाकिस्तान और आठ अन्य देशों द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य मध्य और दक्षिण एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक प्रतिष्ठित और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजाति मार्खोर के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसे बढ़ावा देना है।
प्रश्न 354 हाल ही में, किस हवाई अड्डे ने जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बनकर इतिहास रच दिया है -
  • (अ) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • (ब) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • (स) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
  • (द) तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर : तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
व्याख्या :
तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा है, जिसे भारतीय उद्योग परिसंघ से जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) का सम्मान प्राप्त हुआ है। हवाई अड्डे ने लैंडफिल से 99.50% कचरे को हटा दिया, जिसमें 100% प्लास्टिक और नगरपालिका का ठोस कचरा शामिल है।
प्रश्न 355 किस दिन को प्रतिवर्ष ‘विश्व प्रीक्लेम्पसिया दिवस’ के रूप में मनाया जाता है -
  • (अ) 20 मई
  • (ब) 21 मई
  • (स) 22 मई
  • (द) 23 मई
उत्तर : 22 मई
व्याख्या :
22 मई को विश्व प्रीक्लेम्पसिया दिवस, जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली गर्भावस्था की जटिलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। गर्भावस्था के 20वें सप्ताह या प्रसव के बाद होने वाली प्रीक्लेम्पसिया में ख़तरनाक रूप से उच्च रक्तचाप और अंग संबंधी समस्याएं शामिल हैं। यह प्लेसेंटल स्वास्थ्य समस्याओं से उत्पन्न होती है। लक्षणों में उच्च रक्तचाप, मूत्र में प्रोटीन और सूजन शामिल हैं। यह माँ और भ्रूण दोनों के लिए जोखिम पैदा करता है, जिससे संभवतः समय से पहले जन्म या मृत्यु हो सकती है।
प्रश्न 356 हाल ही में किस देश ने ASMPA सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
  • (अ) जापान
  • (ब) दक्षिण कोरिया
  • (स) रूस
  • (द) फ्रांस
उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस ने हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ASMPA सुपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ रक्षा में एक मील का पत्थर हासिल किया है। ASMP/ASMP-A एक भूमि-हमला सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो फ्रांस के परमाणु प्रतिरोध के लिए महत्वपूर्ण है। ASMP-A, जो 2009 से परिचालन में है, की रेंज 500 किमी है और इसमें 300 kt थर्मोन्यूक्लियर वारहेड है।
प्रश्न 357 हाल ही में तेलंगाना में लॉन्च किया गया शैलो एक्विफर प्रबंधन मॉडल, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की किस योजना का हिस्सा है -
  • (अ) स्मार्ट सिटी मिशन
  • (ब) स्वच्छ भारत मिशन
  • (स) अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन)
  • (द) राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन
उत्तर : अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन)
व्याख्या :
हाल ही में तेलंगाना में AMRUT योजना के तहत SAM पायलट मॉडल लॉन्च किए गए। SAM एक टिकाऊ शहरी जल प्रबंधन तकनीक है जिसमें भूजल को पंप और रिचार्ज करने के लिए उथले बोरवेल शामिल हैं। इसका उद्देश्य वर्षा पुनर्भरण के माध्यम से जल स्तर को बढ़ाना है।
प्रश्न 358 हाल ही में किस राज्य में बौद्ध त्योहार सागा दावा मनाया गया -
  • (अ) सिक्किम
  • (ब) बिहार
  • (स) पश्चिम बंगाल
  • (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
23 मई 2024 को सिक्किम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सागा दावा का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सागा दावा को ‘ट्रिपल ब्लेस्ड फेस्टिवल’ के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल तिब्बती बौद्ध कैलेंडर के चौथे महीने के 15वें दिन पड़ता है। तिब्बती भाषा में सागा का मतलब चौथा और दावा का मतलब महीना होता है।
प्रश्न 359 किस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी को 9वें आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है -
  • (अ) शोएब मलिक
  • (ब) शाहीन अफरीदी
  • (स) शोएब अख्तर
  • (द) शाहिद अफरीदी
उत्तर : शाहिद अफरीदी
व्याख्या :
24 मई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद आफरीदी को आगामी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। आफरीदी से पहले ICC युवराज सिंह, क्रिस गेल और उसेन बोल्ट को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एम्बेसडर बना चुकी है। शाहिद आफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।
प्रश्न 360 हाल ही में चर्चा में रहे कृष और भूमि क्या हैं -
  • (अ) डीडी किसान चैनल के लिए एएआई समाचार एंकर
  • (ब) किसानों के लिए विकसित कृषि ऐप
  • (स) कार्टून कैरेक्टर
  • (द) अगले एशियाई खेलों के शुभंकर
उत्तर : डीडी किसान चैनल के लिए एएआई समाचार एंकर
व्याख्या :
भारत सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने घोषणा की है कि उसका चैनल डीडी किसान 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एंकर, कृष और भूमि लॉन्च करेगा। डीडी किसान चैनल 26 मई 2015 को लॉन्च किया गया था और यह चैनल अपने स्थापना के 9वां वर्ष का जश्न मना रहा है।
प्रश्न 361 किस फुटबॉल क्लब ने 2023-24 यूईएफए यूरोपा लीग जीता है -
  • (अ) अटलंता बीसी
  • (ब) सेविल
  • (स) बायर लेवरकुसेन
  • (द) वीएफएल बोचुम
उत्तर : अटलंता बीसी
व्याख्या :
23 मई 2024 को डबलिन, आयरलैंड गणराज्य के अवीवा स्टेडियम में खेले गए 2023-24 यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल में इतालवी फुटबॉल क्लब अटलंता बीसी ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर लीवरकुसेन को 3-0 से हरा कर ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा किया । इस हार के साथ ही बायर लीवरकुसेन की 51 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया।
प्रश्न 362 बंगाल की खाड़ी में 2024 के पहले प्री-मानसून चक्रवात का क्या नाम है, जो 26 मई 2024 को टकराएगा -
  • (अ) चक्रवात फानी
  • (ब) चक्रवात अम्फान
  • (स) चक्रवात यास
  • (द) चक्रवात रेमल
उत्तर : चक्रवात रेमल
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के कारण समुद्र में जान-माल की न्यूनतम हानि सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी को लेकर उपाय शुरू किए हैं। रेमल नाम उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की एक प्रणाली के अनुसार ओमान ने दिया है।

page no.(37/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.