Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 361 हाल ही में (जून 2024 में) खबरों में दिखाई देने वाला मुदगल किला किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) कर्नाटक
  • (ब) केरल
  • (स) महाराष्ट्र
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर : कर्नाटक
व्याख्या :
कर्नाटक में मुदगल किला भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है, जो इसके वास्तुकला, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। किले का 1,000 वर्ष का इतिहास है, जो चालुक्यों, राष्ट्रकूटों, बहमनी सुल्तानों और विजयनगर साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। यह विजयनगर साम्राज्य और आदिल शाही सल्तनत के बीच एक रणनीतिक युद्धक्षेत्र बन गया, तुंगभद्रा और कृष्णा नदियों के बीच उपजाऊ, खनिज समृद्ध रायचूर दोआब में इसके महत्वपूर्ण स्थान के कारण 11 युद्धों का गवाह बना।
प्रश्न 362 हाल ही में (जून 2024 में) किस मंत्रालय ने पहला राष्ट्रीय एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सिम्पोजियम (NAMS) 2024 लॉन्च किया -
  • (अ) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) रक्षा मंत्रालय
  • (द) शहरी विकास मंत्रालय
उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने पहली राष्ट्रीय एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग संगोष्ठी (NAMS) 2024 का उद्घाटन किया, जिसमें उन्नत विनिर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।
प्रश्न 363 21 से 25 जून, 2024 तक ‘भारत अफ्रीका डाक नेता सम्मेलन’ कहाँ आयोजित किया गया -
  • (अ) केन्या
  • (ब) दक्षिण अफ्रीका
  • (स) भारत
  • (द) नाइजीरिया
उत्तर : भारत
व्याख्या :
डाक क्षेत्र में अफ्रीकी देशों और भारत के प्रशासन के बीच संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से 21 से 25 जून, 2024 तक भारत में ‘इंडिया अफ्रीका पोस्टल लीडर्स मीट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के “दक्षिण से दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग” कार्यक्रम के तहत एक पहल है, जिसे इंडिया पोस्ट और यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस के सहयोग से आयोजित किया गया है।
प्रश्न 364 हाल ही में (जून 2024 में) सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) एनपी सिंह
  • (ब) प्रताप राव जाधव
  • (स) गौरव बनर्जी
  • (द) अतुल कुमार चौधरी
उत्तर : गौरव बनर्जी
व्याख्या :
24 जून को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने गौरव बनर्जी को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। गौरव की नियुक्ति एनपी सिंह की जगह हुई है, जिन्होंने 25 साल तक सोनी ग्रुप में काम किया है।
प्रश्न 365 हाल ही में (जून 2024 में) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) एनपी सिंह
  • (ब) अतुल कुमार चौधरी
  • (स) गौरव बनर्जी
  • (द) संरूप मिश्रा
उत्तर : अतुल कुमार चौधरी
व्याख्या :
सरकार ने 20 जून को अतुल कुमार चौधरी को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का नया सचिव नियुक्त किया है, जो पद 31 मई को वी रघुनंदन की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था।
प्रश्न 366 हाल ही में (जून 2024 में) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कौन बने -
  • (अ) एनपी सिंह
  • (ब) संरूप मिश्रा
  • (स) भर्तुहरि महताब
  • (द) मनोज जैन
उत्तर : मनोज जैन
व्याख्या :
श्री मनोज जैन ने 20 जून, 2024 को नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया।
प्रश्न 367 2024 में 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में भारत ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 19
  • (ब) 32
  • (स) 25
  • (द) 29
उत्तर : 32
व्याख्या :
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अनुसार, इसके चार अधिकारियों ने 16 से 23 जून 2024 तक फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में रिकॉर्ड 32 पदक जीते हैं। वार्षिक विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल जो मेडगेम्स के नाम से भी लोकप्रिय हैं ,दुनिया भर के चिकित्सा और स्वास्थ्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।
प्रश्न 368 धीरज बोम्मादेवरा ने किस देश में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 में दो कांस्य पदक जीते -
  • (अ) भारत
  • (ब) तुर्की
  • (स) फ्रांस
  • (द) इटली
उत्तर : तुर्की
व्याख्या :
तीरंदाज़ धीरज बोम्मदेवरा ने 23 जून 2024 को अंताल्या, तुर्किये में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम ने अंताल्या में अपना अभियान चार पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।
प्रश्न 369 हाल ही में (जून 2024 में) ने भारत किस देश में अपना एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की है -
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) चीन
  • (स) बांग्लादेश
  • (द) जापान
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारत ने हाल ही में इन नए घोषणा के तहत बताया कि भारत देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लोगों के लिए सेवाओं की सुविधा के लिए बांग्लादेश के रंगपुर में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा। बांग्लादेश नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए महत्वपूर्ण भागीदार है। बता दें कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना हां ही में दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आई थी।
प्रश्न 370 लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जायेगा -
  • (अ) बिहार
  • (ब) उत्तर प्रदेश
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) असम
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किया जायेगा। ये गिद्ध एशियन किंग वल्चर (Asian king vultures) के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह प्रजाति 2007 से अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में सूचीबद्ध है। इस केंद्र का नाम जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र होगा।

page no.(37/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.