June 2024 Current Affairs
- प्रश्न 368 धीरज बोम्मादेवरा ने किस देश में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 में दो कांस्य पदक जीते -
-
- (अ) भारत
- (ब) तुर्की
- (स) फ्रांस
- (द) इटली
उत्तर : तुर्की
व्याख्या :
तीरंदाज़ धीरज बोम्मदेवरा ने 23 जून 2024 को अंताल्या, तुर्किये में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 चरण 3 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीते। भारतीय टीम ने अंताल्या में अपना अभियान चार पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।
- प्रश्न 369 हाल ही में (जून 2024 में) ने भारत किस देश में अपना एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की है -
-
- (अ) श्रीलंका
- (ब) चीन
- (स) बांग्लादेश
- (द) जापान
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारत ने हाल ही में इन नए घोषणा के तहत बताया कि भारत देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लोगों के लिए सेवाओं की सुविधा के लिए बांग्लादेश के रंगपुर में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा। बांग्लादेश नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी, एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन सागर और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए महत्वपूर्ण भागीदार है। बता दें कि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना हां ही में दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आई थी।
- प्रश्न 370 लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जायेगा -
-
- (अ) बिहार
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) असम
उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
लाल सिर वाले गिद्धों के लिए दुनिया का पहला संरक्षण और प्रजनन केंद्र उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किया जायेगा। ये गिद्ध एशियन किंग वल्चर (Asian king vultures) के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह प्रजाति 2007 से अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में सूचीबद्ध है। इस केंद्र का नाम जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र होगा।
- प्रश्न 371 24 जून, 2024 को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में किसने शपथ ली -
-
- (अ) संतरूप मिश्रा
- (ब) भर्तृहरि महताब
- (स) जगत प्रकाश नड्डा
- (द) प्रताप राव जाधव
उत्तर : भर्तृहरि महताब
व्याख्या :
24 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। वे ओडिशा की कटक सीट से लगातार 7 बार के सांसद हैं। भर्तृहरि महताब ने 1998 में पहली बार कटक सीट से चुनाव लड़ा था। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजू जनता दल (बीजद) का हिस्सा थे।
- प्रश्न 372 किस शहर को यूनेस्को द्वारा भारत का पहला ‘साहित्य का शहर’ घोषित किया गया -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) मुंबई
- (स) कोझिकोड
- (द) चेन्नई
उत्तर : कोझिकोड
व्याख्या :
23 जून को केरल के स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने कोझिकोड को UNESCO के ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’ का दर्जा मिलने की घोषणा की। कोझिकोड अरब सागर के तट पर स्थित एक नगर है। कोझिकोड का लिटरेसी रेट 96.8% है। UNESCO ने कोझिकोड को भारत का पहला ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’ घोषित किया। कोझिकोड में हर साल ‘केरल साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है।
- प्रश्न 373 किस भारतीय राज्य में पहली भूमिगत कोयला गैसीकरण पायलट परियोजना शुरू की गई -
-
- (अ) ओडिशा
- (ब) झारखंड
- (स) छत्तीसगढ़
- (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
24 जून को कोयला मंत्रालय ने झारखंड के जामताड़ा जिले के कास्ता कोयला ब्लॉक में अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के लिए भारत का पहला पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की। कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। यहां कोयले को मीथेन, हाइड्रोजन, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैस में बदला जाएगा।
- प्रश्न 374 नई दिल्ली में डायरिया नियंत्रण अभियान-2024 का शुभारंभ किसने किया -
-
- (अ) अनुप्रिया पटेल
- (ब) प्रताप राव जाधव
- (स) जगत प्रकाश नड्डा
- (द) भर्तुहरि महताब
उत्तर : जगत प्रकाश नड्डा
व्याख्या :
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में एक समारोह में डायरिया रोको अभियान-2024 की शुरुआत की। उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रताप राव जाधव की मौजूदगी में ओआरएस घोल तथा जिंक की गोलियां बच्चों को वितरित करने का अभियान शुरू किया। यह अभियान पहली जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा। इसका उद्देश्य बचपन में डायरिया से बाल मृत्यु दर को शून्य पर लाना है।
- प्रश्न 375 हाल ही में (जून 2024 में) किस हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से 5 साल की अवधि के लिए लाइसेंस विस्तार प्राप्त हुआ है -
-
- (अ) बेगमपेट हवाई अड्डा, हैदराबाद, तेलंगाना
- (ब) महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
- (स) कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड, कोच्चि, केरल
- (द) मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गोवा
उत्तर : महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लाइसेंस 5 साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया है।
- प्रश्न 376 विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी विश्वव्यापी ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया -
-
- (अ) 159 वां
- (ब) 24 वां
- (स) 51वां
- (द) 63वां
उत्तर : 63वां
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने एक्सेंचर के साथ साझेदारी में “प्रभावी ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देना 2024” शीर्षक से अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, भारत को वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) 2024 में 63वें स्थान पर रखा गया है। स्वीडन ने ETI 2024 में 78.4 के ETI स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद डेनमार्क (75.2) और फ़िनलैंड (74.5) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोनिया, इथियोपिया और लेबनान ने पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज़ सुधार देखा है।
- प्रश्न 377 किस बैंक का लाइसेंस हाल ही में (जून 2024 में) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपर्याप्त पूंजी के कारण रद्द कर दिया था -
-
- (अ) अभ्युदय सहकारी बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
- (ब) सिटी को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
- (स) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बेंगलुरु, कर्नाटक
- (द) फेडरल बैंक, अलुवा, केरल
उत्तर : सिटी को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी और बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहने के कारण सिटी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई (महाराष्ट्र) का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
page no.(38/46)