Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण

प्रश्न 38 भारत की संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब हुआ -
Police SI 13 September 2021 (Gk)
  • (अ) 29 अगस्त, 1947
  • (ब) 22 नवम्बर, 1947
  • (स) 9 जुलाई, 1946
  • (द) 26 अगस्त, 1947
उत्तर : 29 अगस्त, 1947
प्रश्न 39 सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-I (भारतीय संविधान के प्रावधान) सूची-II (विदेशी संविधानों से ग्रहण किये)
I. विधि निर्माण की प्रक्रिया a. फ्रांस का संविधान
II. न्यायिक पुनरवलोकन की शक्ति b. ब्रिटिश संविधान
III. स्वतंत्रता और समानता के सिद्धांत c. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
IV. अवशिष्ट शक्तियाँ d. कनाडा का संविधान
कूट : I II III IV

Police SI 14 September 2021 (Gk)
  • (अ) b c d a
  • (ब) b c a d
  • (स) a b c d
  • (द) c d b a
उत्तर : b c a d
व्याख्या :
फ्रांसीसी संविधान :गणतंत्र, प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श
ब्रिटिश संविधान: संसदीय सरकार, कानून का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, कैबिनेट प्रणाली
संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान: मौलिक अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक समीक्षा, राष्ट्रपति का महाभियोग
कनाडा का संविधान: मजबूत केंद्र के साथ महासंघ, केंद्र में अवशिष्ट शक्तियों का निहित होना
प्रश्न 40 यह कथन किसका है, “मैं आपके इस विचार से सहमत हूँ कि यद्यपि हमारे संविधान में ऐसे उपबन्धों का समावेश भी है जो केन्द्र को ऐसी शक्ति प्रदान कर देते हैं जिनमें प्रान्तों की स्वतंत्रता समाप्त सी हो जाती है, फिर भी यह परिसंघात्मक संविधान है” ?
Police SI 14 September 2021 (Gk)
  • (अ) प्रो. के.सी. व्हीयर
  • (ब) मोरिस जॉन्स
  • (स) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  • (द) के.एम. मुन्शी
उत्तर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर
प्रश्न 41 9 दिसम्बर, 1946 को पहली बैठक से भारत की संविधान सभा कितने समय तक अस्तित्व में रही -
  • (अ) 3 वर्ष, 1 माह, 16 दिन
  • (ब) 2 वर्ष, 11 माह, 19 दिन
  • (स) 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन
  • (द) 2 वर्ष, 11 माह, 17 दिन
उत्तर : 3 वर्ष, 1 माह, 16 दिन
व्याख्या :
1946 की कैबिनेट मिशन योजना के तहत संविधान सभा के लिए चुनाव हुए थे। सदस्यों का चुनाव प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व के एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाता था। इसका अंतिम अधिवेशन 24 जनवरी, 1950 को हुआ था। 3 वर्ष, 1 माह, 16 दिन भारत की संविधान सभा का अस्तित्व था। संविधान निर्माण में 02 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे।
प्रश्न 42 भारत के संविधान में “समवर्ती सूची” के प्रावधान का विचार निम्नांकित में से किस देश से लिया गया है -
  • (अ) ऑस्ट्रेलिया
  • (ब) कनाडा
  • (स) यूनाइटेड किंगडम
  • (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
भारत के संविधान में समवर्ती सूची का विचार ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है। समवर्ती सूची के नियम के अनुसार, केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को नियम और कानून बनाने का अधिकार है।
प्रश्न 43 निम्नलिखित में से किसके द्वारा 13 दिसंबर 1946 को संविधान सभा में “उद्देश्य प्रस्ताव” प्रस्तुत किया गया था, जिसमें स्वतंत्र भारत के संविधान के परिभाषित आदर्शों को रेखांकित किया गया था -
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
  • (अ) बी. आर. अम्बेडकर
  • (ब) जवाहरलाल नेहरू
  • (स) सरदार पटेल
  • (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 44 विभाजित भारत की संविधान सभा के सदस्यों का चयन किसके द्वारा किया गया था -
Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
  • (अ) अप्रत्यक्ष निर्वाचन
  • (ब) प्रत्यक्ष निर्वाचन
  • (स) नामांकन
  • (द) अध्यक्ष
उत्तर : अप्रत्यक्ष निर्वाचन
प्रश्न 45 1946 की अंतरिम सरकार में वित्त विभाग किसके पास था -
Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
  • (अ) आसफ अली
  • (ब) डॉ. जॉन मथाई
  • (स) जगजीवन राम
  • (द) लियाकत अली खान
उत्तर : लियाकत अली खान
व्याख्या :
भारत की अंतरिम सरकार (1946) के संदर्भ में लियाकत अली खान ‘वित्त विभाग’ संभाल रहे थे।
प्रश्न 46 “अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत” का प्रावधान भारत में किस देश के संविधान से लिया गया है -
  • (अ) ब्रिटिश संविधान
  • (ब) अमेरिका के संविधान
  • (स) फ्रांस के संविधान
  • (द) कनाडा के संविधान
उत्तर : कनाडा के संविधान
प्रश्न 47 भारत की संविधान निर्मात्री सभा के उपाध्यक्ष कौन थे -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
  • (अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • (ब) के.एम. मुन्शी
  • (स) ए.एन. सिन्हा
  • (द) एच.सी. मुखर्जी
उत्तर : एच.सी. मुखर्जी

page no.(5/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.