Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 381 चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश चीन बन गया है। चीन के लिए कौन सा मिशन सफलतापूर्वक चंद्र मिट्टी को धरती पर लाया -
  • (अ) चांग'ई-5
  • (ब) चैंग'ई-6
  • (स) तियानवेन-1
  • (द) युतु-2
उत्तर : चैंग'ई-6
व्याख्या :
25 जून को चीन का मून मिशन चांद की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर पहुंच गया। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। चीनी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का चैंग'ई-6 लैंडर 53 दिन बाद कैप्सूल में सैंपल लेकर धरती पर लौटा है। इंसानों को भेजने के अलावा चीन 2030 तक चांद के साउथ पोल पर एक रिसर्च बेस बनाना चाहता है।
प्रश्न 382 किस कंपनी को भारत का पहला लिथियम ब्लॉक आवंटित किया गया -
  • (अ) रिलायंस माइनिंग
  • (ब) वेदांता रिसोर्सेज
  • (स) माइकी साउथ माइनिंग
  • (द) टाटा मिनरल्स
उत्तर : माइकी साउथ माइनिंग
व्याख्या :
24 जून को नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का चौथे चरण में शिरकत की। रेड्डी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला लीथियम ब्लॉक माइकी साउथ माइनिंग को आवंटित किया। लीथियम ब्लॉक, कटघोरा और छ्त्तीसगढ़ के रेयर अर्थ एलिमेंट (REE) ब्लॉक को मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को नीलाम की गई।
प्रश्न 383 हाल ही में (जून 2024 में) आईबी के निदेशक के रूप में किसे एक साल का विस्तार मिला -
  • (अ) राकेश अस्थाना
  • (ब) राजीव जैन
  • (स) अरविंद कुमार
  • (द) तपन कुमार डेका
उत्तर : तपन कुमार डेका
व्याख्या :
24 जून को केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था। तपन डेका को 2022 में IB के डायेरक्टर के तौर पर नियुक्त किया था।
प्रश्न 384 किस पूर्व आईएफएस अधिकारी को हाल ही में (जून 2024 में) एनएचआरसी महासचिव के रूप में एक साल का विस्तार मिला -
  • (अ) अमिताभ कांत
  • (ब) भरत लाल
  • (स) सुजाता सिंह
  • (द) शिवशंकर मेनन
उत्तर : भरत लाल
व्याख्या :
24 जून को केंद्र सरकार ने रिटायर्ड इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर भरत लाल को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के महासचिव के रूप में कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया। उनका कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म होने वाला था।
प्रश्न 385 भारत में नए आपराधिक कानून कब लागू होंगे -
  • (अ) 30 जून, 2024
  • (ब) 1 जुलाई, 2024
  • (स) 1 अगस्त, 2024
  • (द) 1 सितंबर, 2024
उत्तर : 1 जुलाई, 2024
व्याख्या :
देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक कानूनों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले।
प्रश्न 386 हाल ही में (जून 2024 में) किस प्रशासनिक इकाई ने “उल्लास” कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल की -
  • (अ) जम्मू और कश्मीर
  • (ब) लद्दाख
  • (स) सिक्किम
  • (द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
लद्दाख के उपराज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने 24 जून 2024 को ‘उल्लास’ - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त करने के मद्देनजर लद्दाख को पूर्ण कार्याशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि लद्दाख की आधारभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान तथा सभी के लिए महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से अपने नागरिकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को प्रकट करती है।
प्रश्न 387 हाल ही में (जून 2024 में) “वन वीक वन थीम” (OWOT) अभियान किसने शुरू किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) पीयूष गोयल
  • (स) निर्मला सीतारमण
  • (द) डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तर : डॉ. जितेंद्र सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करते हुए “वन वीक वन थीम” (ओडब्ल्यूओटी) यानी ‘एक सप्ताह, एक विषय’ अभियान शुरू किया है।
प्रश्न 388 हाल ही में, 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से किसे चुना गया -
  • (अ) सी अय्यन्नपत्रुडु
  • (ब) अशोक बेंडालम
  • (स) कोये मोशेनु राजू
  • (द) जगन मोहन रेड्डी
उत्तर : सी अय्यन्नपत्रुडु
व्याख्या :
तेलुगु देशम पार्टी के नरसीपटनम विधायक, सी. अय्यन्ना पत्रुडु, को 22 जून, 2024 को 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव निर्विरोध था क्योंकि किसी अन्य विधायक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था।
प्रश्न 389 ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में भारत ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 11
  • (ब) 12
  • (स) 13
  • (द) 14
उत्तर : 11
व्याख्या :
भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए।
प्रश्न 390 हाल ही में, 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी -
  • (अ) बीजिंग, चीन
  • (ब) पेरिस, फ्रांस
  • (स) नई दिल्ली, भारत
  • (द) लंदन, यूके
उत्तर : नई दिल्ली, भारत
व्याख्या :
भारत नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा। चीनी और जैव-ईंधन क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

page no.(39/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.