Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 381 भारत भर में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय ध्वज अपनाने का दिवस कब मनाया जाता था -
  • (अ) मई 28
  • (ब) फरवरी 26
  • (स) जुलाई 22
  • (द) अप्रैल 5
उत्तर : जुलाई 22
व्याख्या :
राष्ट्रीय ध्वज अपनाने दिवस प्रतिवर्ष 22 जुलाई को पूरे भारत में मनाया जाता है, जो 22 जुलाई, 1947 को भारतीय संविधान सभा द्वारा तिरंगे (भारत का राष्ट्रीय ध्वज) को अपनाने की याद में मनाया जाता है।
प्रश्न 382 नवीनतम (जुलाई 2024 में) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार कितने देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देते हैं -
  • (अ) 48
  • (ब) 58
  • (स) 68
  • (द) 78
उत्तर : 58
व्याख्या :
वैश्विक पासपोर्ट सूचकांक में भारत को 82वें स्थान पर रखा गया है, जिससे भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्यों सहित 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। इस साल जनवरी में जारी हुए इंडेक्स के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 3 पायदान का इजाफा हुआ है। ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, भारत का पासपोर्ट अब 82वें स्थान पर है।
प्रश्न 383 नवीनतम (जुलाई 2024 में) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में कौन सा देश पहले स्थान पर है -
  • (अ) जापान
  • (ब) जर्मनी
  • (स) सिंगापुर
  • (द) इटली
उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, भारत का पासपोर्ट अब 82वें स्थान पर है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। सिंगापुर ने अपने नागरिकों को 195 देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश के साथ सूचकांक में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। इसने जापान को पहले स्थान से हटा दिया, जो अब स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के साथ दूसरे स्थान पर है। सभी पांच देशों के पासपोर्ट 192 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुंच की अनुमति देते हैं।
प्रश्न 384 भारतीय नौसेना के हाल ही में (जुलाई 2024 में) नए लॉन्च किए गए जहाज का नाम क्या है -
  • (अ) INS विक्रांत
  • (ब) INS अरिहंत
  • (स) INS त्रिखंड
  • (द) INS त्रिपुट
उत्तर : INS त्रिपुट
व्याख्या :
भारतीय नौसेना के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के निर्माणाधीन दो उन्नत जहाजों में से पहला, 23 जुलाई, 2024 को जीएसएल, गोवा में लॉन्च किया गया। समुद्री परंपरा को ध्यान में रखते हुए, गोवा के माननीय राज्यपाल श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई की उपस्थिति में अथर्ववेद के आह्वान के साथ श्रीमती रीता श्रीधरन ने जहाज का शुभारंभ किया। शक्तिशाली तीर के नाम पर इस जहाज का नाम त्रिपुट रखा गया है, जो भारतीय नौसेना की अदम्य भावना तथा दूर तक और गहराई तक वार करने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है।
प्रश्न 385 हाल ही में (जुलाई 2024 में) रांची में बिलियन इंप्रेशन मूर्तिकला का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) अमित शाह
  • (स) हेमंत सोरेन
  • (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : हेमंत सोरेन
व्याख्या :
24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क में निर्मित बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन किया। बिलियन इंप्रेशन्स को टाटा स्टील ने बनाया है। बिलियन इंप्रेशन्स दो अंगूठे के निशान है, जो एकता का प्रतीक है। इस मूर्ति का उद्देश्य कला संस्कृति को बढ़ावा देना है। बिलियन इंप्रेशन्स की तरह अन्य मूर्तियां देश के कई हिस्सों में स्थापित की गई। दो अंगूठों की फिंगरप्रिंट वाली यह मूर्ति 11.5 मीटर (37.7 फीट) लंबी है। बिलियन इंप्रेशन्स, नोशंस ऑफ इंडिया और टाटा स्टील की अंतरर्राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता का विनर रहा था।
प्रश्न 386 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किसकी 100वीं जयंती पर नई दिल्ली में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया -
  • (अ) लता मंगेशकर
  • (ब) मुकेश
  • (स) किशोर कुमार
  • (द) मोहम्मद रफी
उत्तर : मुकेश
व्याख्या :
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में प्रसिद्ध गायक मुकेश की 100वीं जयंती पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर श्री शेखावत ने संगीत में असाधारण योगदान के लिए मुकेश की प्रशंसा की।
प्रश्न 387 किस संगठन ने पाया कि इक्विटी कैश सेगमेंट में 70% से अधिक व्यक्तिगत इंट्राडे ट्रेडर्स को 2022-23 में घाटा हुआ -
  • (अ) सेबी
  • (ब) एनएसई
  • (स) बीएसई
  • (द) आरबीआई
उत्तर : सेबी
व्याख्या :
भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के अध्ययन के अनुसार इक्विटी नकदी खंड में 70 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत इंट्रा-डे व्यापारियों को 2022-23 में घाटा हुआ है। अध्ययन में वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में इक्विटी नकदी खंड में इंट्रा-डे ट्रेडिंग करने वाले व्यक्तियों की संख्या में 300 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।
प्रश्न 388 कौन सा भारतीय राज्य बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग बनाने के लिए कसावा स्टार्च का उपयोग कर रहा है -
  • (अ) असम
  • (ब) मणिपुर
  • (स) नागालैंड
  • (द) मेघालय
उत्तर : नागालैंड
व्याख्या :
नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के 10 गांवों के छोटे धारक किसान प्लास्टिक के स्थान पर कसावा स्टार्च से बने कम्पोस्टेबल बायोप्लास्टिक बैग का उपयोग करके एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के प्रयासों ने मुख्य रूप से वैकल्पिक हल्के सामग्रियों की कमी के कारण सीमित प्रभाव डाला है जो व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक को बदल सकते हैं। इस चुनौती का समाधान करने के लिए नॉर्थ ईस्ट सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन एंड रीच (एनईसीटीएआर) ने कसावा स्टार्च (मैनिहोट एस्कुलेंटा) से कंपोस्टेबल बायोप्लास्टिक बैग बनाने की पहल का समर्थन किया है।
प्रश्न 389 परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए बिहार विधानसभा द्वारा पारित अधिनियम के तहत पेपर लीक अपराधों के लिए अधिकतम जुर्माना क्या है -
  • (अ) 1 लाख
  • (ब) 10 लाख
  • (स) 50 लाख
  • (द) 1 करोड़
उत्तर : 1 करोड़
व्याख्या :
24 जुलाई को बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया। इस बिल के मुताबिक, अब पेपर लीक को सीरियस क्राइम माना जाएगा। विधानसभा से कानून पास होने के बाद पेपर लीक मामले के आरोपियों पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई जाएंगी। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह बिल राज्य में लागू हो जाएगा। नए कानून में 3 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 1 करोड़ तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है। ये नियम राज्य सरकार की तरफ से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में लागू होंगे।
प्रश्न 390 मुद्रा योजना के तहत ऋण सीमा को बढ़ाकर कितनी कर दी गयी है -
  • (अ) ₹12 लाख
  • (ब) ₹15 लाख
  • (स) ₹20 लाख
  • (द) ₹22 लाख
उत्तर : ₹20 लाख
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024 के दौरान मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले ऋण की सीमा को बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गयी है, पहले यह सीमा 10 लाख थी। यह सुविधा उनके लिए है, जिन्होंने पहले तरुण श्रेणी के तहत लिए गए ऋणों का लाभ उठाया है और सफलतापूर्वक चुकाया है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में बजट पेश किया है।

page no.(39/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.