Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 388 हाल ही में, 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से किसे चुना गया -
  • (अ) सी अय्यन्नपत्रुडु
  • (ब) अशोक बेंडालम
  • (स) कोये मोशेनु राजू
  • (द) जगन मोहन रेड्डी
उत्तर : सी अय्यन्नपत्रुडु
व्याख्या :
तेलुगु देशम पार्टी के नरसीपटनम विधायक, सी. अय्यन्ना पत्रुडु, को 22 जून, 2024 को 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव निर्विरोध था क्योंकि किसी अन्य विधायक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था।
प्रश्न 389 ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में भारत ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 11
  • (ब) 12
  • (स) 13
  • (द) 14
उत्तर : 11
व्याख्या :
भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए।
प्रश्न 390 हाल ही में, 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी -
  • (अ) बीजिंग, चीन
  • (ब) पेरिस, फ्रांस
  • (स) नई दिल्ली, भारत
  • (द) लंदन, यूके
उत्तर : नई दिल्ली, भारत
व्याख्या :
भारत नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा। चीनी और जैव-ईंधन क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।
प्रश्न 391 हाल ही में (जून 2024 में) लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से चुना गया -
  • (अ) प्रहलाद गुंजाल
  • (ब) जगदीप धनखड़
  • (स) के. सुरेश
  • (द) ओम बिरला
उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सासंद भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।
प्रश्न 392 कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां पूर्ण सदस्य बन गया -
  • (अ) ब्राजील
  • (ब) पैरागुआ
  • (स) अर्जेंटीना
  • (द) चिली
उत्तर : पैरागुआ
व्याख्या :
पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।
प्रश्न 393 हाल ही में (जून 2024 में) नाटो के अगले महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जेन्स स्टोलटेनबर्ग
  • (ब) मार्क रूटे
  • (स) क्लॉस इओहन्निस
  • (द) एंजेला मर्केल
उत्तर : मार्क रूटे
व्याख्या :
उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन – नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रूटे नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रश्न 394 किस भारतीय शहर को हाल ही में (जून 2024 में) ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में नामित किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) मलप्पुरम
  • (स) मैसूर
  • (द) श्रीनगर
उत्तर : श्रीनगर
व्याख्या :
हाल ही में श्रीनगर विश्व शिल्प परिषद (World Craft Council- WCC) द्वारा ‘विश्व शिल्प शहर (World Craft City- WCC)’ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला चौथा भारतीय शहर बन गया है। जयपुर, मलप्पुरम और मैसूर अन्य तीन भारतीय शहर हैं जिन्हें पहले विश्व शिल्प शहरों के रूप में मान्यता दी जा चुकी है।
प्रश्न 395 किस संगठन ने भारतीय नौसेना को मध्यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा -
  • (अ) इसरो
  • (ब) डीआरडीओ
  • (स) एचएएल
  • (द) भेल
उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। इस माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ (एमओसी) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने विकसित किया है। यह ऐसी तकनीक है जो रडार संकेतों को अस्पष्ट करती है और प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के चारों ओर माइक्रोवेव शील्ड बनाती है और इस प्रकार रडार की पकड़ में आने की आशंका को कम करती है।
प्रश्न 396 26 जून, 2024 तक दुनिया का सबसे युवा स्नातक कौन है -
  • (अ) माइकल कियर्नी
  • (ब) लॉरेंट सिमंस
  • (स) सोबोर्नो इसाक बारी
  • (द) अकृत जसवाल
उत्तर : सोबोर्नो इसाक बारी
व्याख्या :
26 जून को बांग्लादेश मूल अमेरिकी नागरिक सुबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट बन गए। 12 साल के सुबोर्नो को मालवर्न हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई है। सोबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर भी हैं। वे 2 साल की उम्र में मैथ्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रॉब्लम्स सॉल्व कर लेते थे।
प्रश्न 397 हाल ही में (जून 2024 में) सबरीमाला के नए विशेष आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) अनिल के. नरेन
  • (ब) हरिशंकर मेनन
  • (स) जयकृष्णन आर.
  • (द) एम. मनोज
उत्तर : जयकृष्णन आर.
व्याख्या :
25 जून को केरल हाई कोर्ट की खंडपीठ ने स्पेशल जज जयकृष्णन आर. को सबरीमाला का विशेष आयुक्त नियुक्त किया। जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस हरिशंकर मेनन की खंडपीठ ने यह नियुक्ति की है। जयकृष्णन आर. कोट्टाराकारा में SC/ST(POA केस) के स्पेशल जज हैं।

page no.(40/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.