Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 391 हाल ही में (जून 2024 में) लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से चुना गया -
  • (अ) प्रहलाद गुंजाल
  • (ब) जगदीप धनखड़
  • (स) के. सुरेश
  • (द) ओम बिरला
उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सासंद भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।
प्रश्न 392 कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां पूर्ण सदस्य बन गया -
  • (अ) ब्राजील
  • (ब) पैरागुआ
  • (स) अर्जेंटीना
  • (द) चिली
उत्तर : पैरागुआ
व्याख्या :
पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।
प्रश्न 393 हाल ही में (जून 2024 में) नाटो के अगले महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जेन्स स्टोलटेनबर्ग
  • (ब) मार्क रूटे
  • (स) क्लॉस इओहन्निस
  • (द) एंजेला मर्केल
उत्तर : मार्क रूटे
व्याख्या :
उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन – नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रूटे नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
प्रश्न 394 किस भारतीय शहर को हाल ही में (जून 2024 में) ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में नामित किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) मलप्पुरम
  • (स) मैसूर
  • (द) श्रीनगर
उत्तर : श्रीनगर
व्याख्या :
हाल ही में श्रीनगर विश्व शिल्प परिषद (World Craft Council- WCC) द्वारा ‘विश्व शिल्प शहर (World Craft City- WCC)’ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला चौथा भारतीय शहर बन गया है। जयपुर, मलप्पुरम और मैसूर अन्य तीन भारतीय शहर हैं जिन्हें पहले विश्व शिल्प शहरों के रूप में मान्यता दी जा चुकी है।
प्रश्न 395 किस संगठन ने भारतीय नौसेना को मध्यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा -
  • (अ) इसरो
  • (ब) डीआरडीओ
  • (स) एचएएल
  • (द) भेल
उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। इस माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ (एमओसी) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने विकसित किया है। यह ऐसी तकनीक है जो रडार संकेतों को अस्पष्ट करती है और प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के चारों ओर माइक्रोवेव शील्ड बनाती है और इस प्रकार रडार की पकड़ में आने की आशंका को कम करती है।
प्रश्न 396 26 जून, 2024 तक दुनिया का सबसे युवा स्नातक कौन है -
  • (अ) माइकल कियर्नी
  • (ब) लॉरेंट सिमंस
  • (स) सोबोर्नो इसाक बारी
  • (द) अकृत जसवाल
उत्तर : सोबोर्नो इसाक बारी
व्याख्या :
26 जून को बांग्लादेश मूल अमेरिकी नागरिक सुबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट बन गए। 12 साल के सुबोर्नो को मालवर्न हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई है। सोबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर भी हैं। वे 2 साल की उम्र में मैथ्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रॉब्लम्स सॉल्व कर लेते थे।
प्रश्न 397 हाल ही में (जून 2024 में) सबरीमाला के नए विशेष आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) अनिल के. नरेन
  • (ब) हरिशंकर मेनन
  • (स) जयकृष्णन आर.
  • (द) एम. मनोज
उत्तर : जयकृष्णन आर.
व्याख्या :
25 जून को केरल हाई कोर्ट की खंडपीठ ने स्पेशल जज जयकृष्णन आर. को सबरीमाला का विशेष आयुक्त नियुक्त किया। जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस हरिशंकर मेनन की खंडपीठ ने यह नियुक्ति की है। जयकृष्णन आर. कोट्टाराकारा में SC/ST(POA केस) के स्पेशल जज हैं।
प्रश्न 398 किस महिला पुलिस स्टेशन को हाल ही में (जून 2024 में) ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) ईटानगर
  • (द) कोलकाता
उत्तर : ईटानगर
व्याख्या :
ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन, को आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टेशन की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
प्रश्न 399 2024-25 में एनसीआर दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा वृक्षारोपण का लक्ष्य क्या है -
  • (अ) 3.1 करोड़ पेड़
  • (ब) 3.85 करोड़ पेड़
  • (स) 4 करोड़ पेड़
  • (द) 4.5 करोड़ पेड़
उत्तर : 4.5 करोड़ पेड़
व्याख्या :
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान किेया जाएगा। पिछले वर्ष पूरे एनसीआर में लगभग तीन करोड 85 लाख पौधारोपण का लक्ष्य था, जिसमें से इस वर्ष लगभग 3 करोड़ 60 लाख सफलतापूर्वक पौधारोपण किया गया।
प्रश्न 400 एयर इंडिया फ़्लाइट 182 किस वर्ष विस्फोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई -
  • (अ) 1980
  • (ब) 1985
  • (स) 1990
  • (द) 1995
उत्तर : 1985
व्याख्या :
हाल ही में कनाडा ने कहा है कि 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 में हुए बम विस्फोट की जाँच अभी भी “सक्रिय और जारी है”। 23 जून 1985 को मॉन्ट्रियल-नई दिल्ली एयर इंडिया की ‘कनिष्क’ फ्लाइट 182, जो कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रही थी, आयरिश तट के पास विस्फोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश भारतीय थे।

page no.(40/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.