Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 391 कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम को हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस बैंक का सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है -
  • (अ) फेडरल बैंक
  • (ब) यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया
  • (स) येस बैंक
  • (द) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर : फेडरल बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सुब्रमण्यम का तीन साल का कार्यकाल 23 सितंबर, 2024 से शुरू होगा। वर्तमान में श्याम श्रीनिवासन बैंक के एमडी और सीईओ है।
प्रश्न 392 केंद्रीय बजट 2024-25 में ‘खेलो इंडिया’ पहल के लिए कितने करोड़ रुपये आवंटित किये गए है -
  • (अ) 700 करोड़
  • (ब) 800 करोड़
  • (स) 900 करोड़
  • (द) 1000 करोड़
उत्तर : 900 करोड़
व्याख्या :
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए 3,442 करोड़ रुपये आवंटित किये गए है। जिसमें से 900 करोड़ रुपये ‘खेलो इंडिया’ पहल के लिए रखे गए है। बता दें कि यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट था।
प्रश्न 393 केंद्रीय बजट 2024-25 में रक्षा बजट कितना रखा गया है -
  • (अ) 6.00 लाख करोड़
  • (ब) 6.22 लाख करोड़
  • (स) 6.25 लाख करोड़
  • (द) 6.80 लाख करोड़
उत्तर : 6.22 लाख करोड़
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (MoD) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नियमित केंद्रीय बजट में रिकॉर्ड 6.22 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक आवंटन है। कुल आवंटन पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 18.43% अधिक है, जिसमें 27.66% पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित है।
प्रश्न 394 हाल ही में (जुलाई 2024 में) युकी भांबरी ने फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ कौन सा युगल ख़िताब जीता -
  • (अ) मियामी ओपन
  • (ब) स्विस ओपन
  • (स) दुबई ओपन
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : स्विस ओपन
व्याख्या :
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने फ्रांस के अल्बानो ओलिवेटी के साथ मिलकर हाल ही में स्विस ओपन 2024 का युगल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। स्विस ओपन गस्टाड 2024 15 से 21 जुलाई 2024 तक स्विट्जरलैंड के गस्टाड शहर में आयोजित किया गया था। यह क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला एक एटीपी 250 कार्यक्रम है।
प्रश्न 395 अगले साल जुलाई तक रेलवे कनेक्टिविटी के तहत आने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र का चौथा राजधानी शहर कौन सा होगा -
  • (अ) गुवाहाटी
  • (ब) अगरतला
  • (स) आइजोल
  • (द) ईटानगर
उत्तर : आइजोल
व्याख्या :
मिजोरम का आइजोल अगले साल जुलाई तक रेलवे कनेक्टिविटी के तहत आने वाला पूर्वोत्तर क्षेत्र का चौथा राजधानी शहर होगा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) आइजोल के पास सैरांग तक नया ब्रॉड गेज (बीजी) ट्रैक बिछा रहा है. गुवाहाटी (राजधानी दिसपुर से सटा हुआ), त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और अरुणाचल प्रदेश का नाहरलागुन (राजधानी शहर ईटानगर से सटा हुआ) पहले से ही रेलवे नेटवर्क से जुड़े हुए हैं.
प्रश्न 396 हाल ही में (जुलाई 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में निम्न में से किसे फिर से चुना गया है -
  • (अ) सचिन तेंदुलकर
  • (ब) अभिनव बिंद्रा
  • (स) नीता अंबानी
  • (द) अमिताभ बच्चन
उत्तर : नीता अंबानी
व्याख्या :
24 जुलाई को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने नीता अंबानी को फिर से सदस्य चुना। उन्हें कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया यानी वे 100% वोट के साथ चुनीं गईं। नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल बाद भारत को IOC की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलिंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया।
प्रश्न 397 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ में श्रीलंका का कप्तान किसे बनाया गया है -
  • (अ) चरिथ असालंका
  • (ब) दासुन शनाका
  • (स) दिमुथ करुणारत्ने
  • (द) वानिंदु हसरंगा
उत्तर : चरिथ असालंका
व्याख्या :
भारत के खिलाफ श्रीलंका की आगामी तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला के लिए चरित असलांका को श्रीलंका क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है. यह सीरीज इस महीने के अंत में पल्लेकेले में आयोजित की जाएगी. हाल ही में वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ दी थी.
प्रश्न 398 2024-25 अवधि के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) अतुल मेहरा
  • (ब) विभूति भूषण नायक
  • (स) केकी एम मिस्त्री
  • (द) श्रीधर श्रीनिवासन
उत्तर : विभूति भूषण नायक
व्याख्या :
विभूति भूषण नायक को सर्वसम्मति से 2024-25 की अवधि के लिए भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह अश्विन दलवाड़ी का स्थान लेंगे जो 2023-24 की अवधि के लिए अध्यक्ष थे।
प्रश्न 399 हाल ही में (जुलाई 2024 में) फेडरल बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) निधु सक्सेना
  • (ब) अतुल मेहरा
  • (स) कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम
  • (द) केकी एम मिस्त्री
उत्तर : कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम
व्याख्या :
कोच्चि स्थित निजी क्षेत्र के बैंक फेडरल बैंक ने बैंक के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कृष्णन वेंकट सुब्रमण्यम की नियुक्ति की घोषणा की है।
प्रश्न 400 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संगठन की स्थिति को ‘शेड्यूल बी’ से ‘शेड्यूल ए’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) में अपग्रेड किया गया है -
  • (अ) सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल)
  • (ब) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल)
  • (स) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए)
  • (द) भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी)
उत्तर : भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी)
व्याख्या :
रेल मंत्रालय के तहत एक “मिनी रत्न” अनुसूची बी केंद्रीय सार्वजनिक उद्यम (सीपीएसई), भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को ‘अनुसूची ए’ सीपीएसई के रूप में अपग्रेड किया गया है।

page no.(40/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.