Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पुनर्जागरण एवं सामाजिक सुधार

प्रश्न 41 श्री नारायण धर्म परिपालन सभा विशेष रूप से देश के किस भाग से संबंधित थी -
Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
  • (अ) हिमाचल प्रदेश
  • (ब) राजस्थान
  • (स) केरल
  • (द) मध्यप्रदेश
उत्तर : केरल
प्रश्न 42 ‘लोकहित वादी’ नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी भारत के धार्मिक सुधारक थे -
  • (अ) दयानंद सरस्वती
  • (ब) गोपाल हरि देशमुख
  • (स) आर. जी. भंडारकर
  • (द) महादेव गोविन्द रानाडे
उत्तर : गोपाल हरि देशमुख
प्रश्न 43 विवेकानन्द के विषय में कौन-सा एक कथन सही नहीं है -
  • (अ) उन्होंने शिकागो के धर्म संसद में हिन्दु धर्म के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया
  • (ब) बंगाल के युवा क्रान्तिकारी उनके उपदेशों को पसन्द नहीं करते थे।
  • (स) उन्होंने घोषणा की थी कि वह धर्म की बात तब करेंगे जब देश से निर्धनता तथा कष्ट को दूर कर देंगे।
  • (द) उन्होंने लाॅस एन्जिलस तथा सैन फ्रांसिस्को में वेदान्त केन्द्रों की स्थापना की थी।
उत्तर : बंगाल के युवा क्रान्तिकारी उनके उपदेशों को पसन्द नहीं करते थे।
व्याख्या :
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 में हुआ था। इनके बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और इनके गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। अपने गुरु के नाम पर विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन तथा रामकृष्ण मठ की स्थापना की। विश्व में भारतीय दर्शन विशेषकर वेदांत और योग को प्रसारित करने में विवेकानंद की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, साथ ही ब्रिटिश भारत के दौरान राष्ट्रवाद को अध्यात्म से जोड़ने में इनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अतिरिक्त विवेकानंद ने जातिवाद, शिक्षा, राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षतावाद, मानवतावाद पर अपने विचार प्रस्तुत किये हैं, विवेकानंद की शिक्षाओं पर उपनिषद्, गीता के दर्शन, बुद्ध एवं ईसा मसीह के उपदेशों का प्रभाव है। उन्होंने वर्ष 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मलेन में वैश्विक ख्याति अर्जित की तथा इसके माध्यम से ही भारतीय अध्यात्म का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ।
प्रश्न 44 निम्नलिखित आन्दोलनों का सही कालानुक्रम नीचे दिए कूट से निर्दिष्ट कीजिए -
1. प्रार्थना समाज 2. आर्य समाज
3. ब्रह्म समाज 4. रामकृष्ण मिशन
कूट -
  • (अ) 2, 3, 4, 1
  • (ब) 3, 1, 2, 4
  • (स) 2, 1, 3, 4
  • (द) 3, 2, 1, 4
उत्तर : 3, 1, 2, 4
व्याख्या :
ब्रह्म समाज (1828) - राजा राम मोहन राय
प्रार्थना समाज (1867) - आत्माराम पांडुरंग
आर्य समाज (1875) - दयानन्द सरस्वती
रामकृष्ण मिशन (1897) - स्वामी विवेकानंद
प्रश्न 45 1887 ई. में स्थापित देव समाज की स्थापना किसने की -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
  • (अ) शिव नारायण अग्निहोत्री
  • (ब) केशवचन्द्र सेन
  • (स) आत्माराम पाण्डुरंग
  • (द) नरेन्द्र नाथ
उत्तर : शिव नारायण अग्निहोत्री
प्रश्न 46 निम्न में से किसने “स्त्रियों के प्राचीन अधिकारों का आधुनिक अतिक्रमण संबंधी संक्षिप्त टिप्पणी” नामक रचना लिखी थी -
School Lecturer 2022 History (Group - C)
  • (अ) राजा राम मोहन राय
  • (ब) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
  • (स) विवेकानन्द
  • (द) दयानन्द सरस्वती
उत्तर : राजा राम मोहन राय
प्रश्न 47 1851 ई. में ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी ने किस स्थान पर लड़कियों का स्कूल शुरू किया -
School Lecturer 2022 History (Group - C)
  • (अ) बम्बई
  • (ब) सतारा
  • (स) पूना
  • (द) वलसाड़
उत्तर : पूना
प्रश्न 48 जातीय भेदभाव के खिलाफ सतनामी आंदोलन को प्रारंभ करने वाले थे-
  • (अ) स्वामी दयानंद सरस्वती
  • (ब) बी.आर. अम्बेडकर
  • (स) घासीदास
  • (द) ज्योतिराव फूले
उत्तर : घासीदास
प्रश्न 49 पूर्वी बंगाल में निम्न जाति के लोगों के साथ जातीय भेदभाव के विरुद्ध ‘मतुआ पंथ’ के संस्थापक थे-
  • (अ) अरबिदों घोष
  • (ब) राजा राममोहन राय
  • (स) श्री हरिदास ठाकुर
  • (द) देबेन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर : श्री हरिदास ठाकुर
व्याख्या :
मतुआ पंथ की स्थापना 19वीं सदी में श्री हरिदास ठाकुर ने की थी। यह पंथ बंगाल के निम्न जाति के लोगों, खासकर नमशूद्र समुदाय, के बीच सामाजिक सुधार और जातीय भेदभाव के खिलाफ जागरूकता के लिए शुरू हुआ।
प्रश्न 50 ज्योतिराव फूले द्वारा महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज की स्थापना कब की गई-
  • (अ) 1860 में
  • (ब) 1873 में
  • (स) 1871 में
  • (द) 1875 में
उत्तर : 1873 में

page no.(5/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.