राजस्थान लोक सेवा आयोग
- प्रश्न 41 राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्य कार्य क्या है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2) -
- (अ) प्रशासन का नामांकन
- (ब) चुनाव
- (स) प्रशिक्षण
- (द) इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर : इनमे से कोई भी नहीं
व्याख्या :
आयोग का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं एवं पदों के लिए श्रेष्ठ अभ्यर्थियों का चयन करना है। आयोग प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है, जिससे योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
- प्रश्न 42 राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं में चयन हेतु संवीक्षा परीक्षा का प्रारम्भ राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा किस वर्ष से किया गया था -
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) -
- (अ) 1984
- (ब) 1982
- (स) 1988
- (द) 1986
उत्तर : 1984
व्याख्या :
राजस्थान लोक सेवा आयोग दिनांक 22 दिसम्बर, 1949 को अस्तित्व में आया था अर्थात् राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना दिनांक 22 दिसम्बर, 1949 को हुयी थी।
- प्रश्न 43 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में लोक सेवकों की पदोन्नति के लिए राज्य सरकार को राजस्थान लोक सेवा आयोग का परामर्श लेना आवश्यक है -
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) -
- (अ) अनुच्छेद 145 (g.)
- (ब) अनुच्छेद 300 (A)
- (स) अनुच्छेद 245 (2)
- (द) अनुच्छेद 320 (3)
उत्तर : अनुच्छेद 320 (3)
व्याख्या :
अनुच्छेद 320 (3) के अनुसार, लोक सेवकों की पदोन्नति, भर्ती, स्थानांतरण, और सेवा मामलों पर राज्य सरकार को लोक सेवा आयोग से परामर्श लेना आवश्यक है।
- प्रश्न 44 राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति निम्नलिखित में से किस के द्वारा की जाती है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) राज्यपाल
- (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
- (स) अध्यक्ष यू पी एस सी
- (द) मुख्यमंत्री
उत्तर : राज्यपाल
व्याख्या :
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष और सदस्यों को राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है लेकिन, उन्हें केवल राष्ट्रपति द्वारा ही (राज्यपाल द्वारा नहीं) हटाया जा सकता है।
- प्रश्न 45 भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग का कर्त्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष आयोग द्वारा किए गये कार्य के बारे में किसे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) विधानसभा
- (ब) राष्ट्रपति
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) राज्यपाल
उत्तर : राज्यपाल
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग अपने कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को प्रस्तुत करता है।
- प्रश्न 46 राजस्थान लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) अजमेर
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) अलवर
उत्तर : अजमेर
व्याख्या :
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अजमेर में स्थित है, जो राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन करता है।
- प्रश्न 47 भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों के विषय में जानकारी देता है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) अनुच्छेद 320
- (ब) अनुच्छेद 317
- (स) अनुच्छेद 312
- (द) अनुच्छेद 316
उत्तर : अनुच्छेद 320
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 320 राज्य लोक सेवा आयोग के कर्तव्यों और कार्यों का विवरण देता है, जिसमें भर्ती और परीक्षा आयोजित करना शामिल है।
- प्रश्न 48 राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) राष्ट्रपति
- (ब) राज्यपाल
- (स) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
- (द) मुख्यमंत्री
उत्तर : राज्यपाल
व्याख्या :
राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।
- प्रश्न 49 संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है -
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024 -
- (अ) अनुच्छेद 320(3)
- (ब) अनुच्छेद 318(1)
- (स) अनुच्छेद 322(2)
- (द) अनुच्छेद 325(4)
उत्तर : अनुच्छेद 320(3)
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 320(3) के तहत, राजस्थान सरकार के अधीन कार्यरत कर्मियों से संबंधित नियुक्ति और अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से परामर्श अनिवार्य किया गया है। यह अनुच्छेद लोक सेवा आयोग की भूमिका और कार्यक्षेत्र को स्पष्ट करता है।
page no.(5/5)