Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

May 2024 Current Affairs

प्रश्न 41 हाल ही में (मई 2024 में) डीपीआईआईटी में नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) प्रतिमा सिंह
  • (ब) राजीव शेखर
  • (स) अदिति सिन्हा
  • (द) अजय कुमार शर्मा
उत्तर : प्रतिमा सिंह
व्याख्या :
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में निदेशक के रूप में आईआरएस प्रतिमा सिंह को नियुक्त किया गया है। यह आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी किया गया था। प्रतिमा सिंह 2009-बैच की भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं।
प्रश्न 42 हाल ही में (मई 2024 में) भारतीय नौसेना के उपप्रमुख का कार्यभार किसने संभाला -
  • (अ) कृष्णा स्वामीनाथन
  • (ब) विनोद कुमार
  • (स) अभिनव कुमार
  • (द) अभय कोहली
उत्तर : कृष्णा स्वामीनाथन
व्याख्या :
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 01 मई 2024 को नौसेना उपप्रमुख के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। भारतीय नौसेना में उनकी नियुक्ति 01 जुलाई 87 को हुई थी। वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञ हैं। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र है।
प्रश्न 43 जेरेमिया मानेले को हाल ही में (मई 2024 में) किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है -
  • (अ) मालदीव
  • (ब) सोलोमन द्वीप
  • (स) सिंगापुर
  • (द) नामीबिया
उत्तर : सोलोमन द्वीप
व्याख्या :
दक्षिण प्रशांत में स्थित सोलोमन द्वीप के नए प्रधानमंत्री के रूप में जेरेमिया मानेले (Jeremiah Manele) को नियुक्त किया गया है। 49 सांसदों वाले मतदान प्रक्रिया में जेरेमिया मानेले को 31 वोट मिले थे।
प्रश्न 44 हाल ही में (मई 2024 में) किस देश ने अपनी नई करेंसी जारी की है -
  • (अ) दक्षिण अफ्रीका
  • (ब) जिम्बाब्वे
  • (स) केन्या
  • (द) ईरान
उत्तर : जिम्बाब्वे
व्याख्या :
जिम्बाब्वे ने देश में लंबे समय से चल रहे मुद्रा संकट के बीच ZiG (जिम्बाब्वे गोल्ड का संक्षिप्त रूप) नामक एक नई मुद्रा लॉन्च की है। इसे इलेक्ट्रॉनिक रूप में लांच किया गया है। साल 2009 के बाद यह छठा मौका है जब देश में नई मुद्रा लांच की गयी है। जिम्बाब्वे एक दक्षिण अफ़्रीकी देश है इसकी राजधानी हरारे है।
प्रश्न 45 हाल ही में (मई 2024 में) एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने यूपीआई जैसी सेवाओं के लिए किस अफ़्रीकी देश के साथ समझौता किया है -
  • (अ) दक्षिण अफ्रीका
  • (ब) घाना
  • (स) सेनेगल
  • (द) नामीबिया
उत्तर : नामीबिया
व्याख्या :
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई जैसी तत्काल भुगतान प्रणाली विकसित करने के लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BoN) के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता नामीबिया में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।
प्रश्न 46 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 02 मई
  • (ब) 03 मई
  • (स) 04 मई
  • (द) 05 मई
उत्तर : 03 मई
व्याख्या :
हर साल 3 मई को दुनिया भर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) के रूप में मनाया जाता है। साल 2024 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का 31वां संस्करण मनाया जा रहा है। साल 1993 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।
प्रश्न 47 किस भारतीय को 2024 व्हिटली गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) पूर्णिमा देवी बर्मन
  • (ब) वंदना शिवा
  • (स) लतिका नाथ
  • (द) कृति कारंत
उत्तर : पूर्णिमा देवी बर्मन
व्याख्या :
असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को दूसरी बार व्हिटली गोल्ड पुरस्कार, जिसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है,मिला है। उन्हें लुप्तप्राय पक्षी, ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क जिसे असमिया भाषा में हरगिला कहा जाता है के संरक्षणऔर उसके आर्द्रभूमि आवास के संरक्षण प्रयास के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें 2017 में भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 48 कौन सी निर्वाचित महिला पंचायत सदस्य संयुक्त राष्ट्र के “एसडीजी का स्थानीयकरण: भारत में स्थानीय प्रशासन में महिलाएं नेतृत्व” कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी -
  • (अ) सुप्रिया दास दत्ता
  • (ब) कुनुकु हेमा कुमारी
  • (स) नीरू यादव
  • (द) उपरोक्त सभी
उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के “एसडीजी का स्थानीयकरण: भारत में स्थानीय प्रशासन में महिला नेतृत्व” कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तीन निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों नीरू यादव, सुप्रिया दास दत्ता और कुनुकु हेमा कुमारी का चयन किया है। यह कार्यक्रम 3 मई 2024 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रश्न 49 हाल ही में (मई 2024 में) किस देश ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से (डार्क साइड ) से मिट्टी वापस लाने के लिए चांग'ई6 मिशन लॉंच किया है?
  • (अ) चीन
  • (ब) जापान
  • (स) दक्षिण कोरिया
  • (द) सिंगापुर
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने एकत्र करने के लिए चांग'ई-6 मिशन प्रक्षेपित किया है। अगर यह मिशन सफल हो गया तो चीन चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने एकत्र का वापस पृथ्वी पर लाना वाला करने वाला दुनिया का पहला देश होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ ही ऐसे दो देश हैं जो चंद्रमा से पृथ्वी पर नमूने लाने में सफल हुए हैं , लेकिन इन देशों ने चंद्रमा के नमूने च्नद्रमा के निकट हिस्से से लेकर आए थे।
प्रश्न 50 हाल ही में (मई 2024 में) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने सहयोग बढ़ाने के लिए किसे देश के महालेखा परीक्षक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) नेपाल
  • (ब) बांग्लादेश
  • (स) म्यांमार
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) गिरीश चंद्र मुर्मू ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए नेपाल के महालेखा परीक्षक तोयम राया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

page no.(5/44)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.