Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 41 किस राज्य ने एनटीआर भरोसा पेंशन योजना शुरू की -
  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) आंध्र प्रदेश
  • (द) केरल
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 1 जुलाई 2024 को एक लाभार्थी को व्यक्तिगत रूप से उनके घर पर पेंशन राशि पहुंचाकर राज्य में एनटीआर भरोसा पेंशन योजना शुरू की। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार, जिसने 12 जून 2024 को शपथ ली थी, अपने चुनावी वादों में से एक को पूरा कर रही थी।
प्रश्न 42 शाहरुख खान लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में कौन सा पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने?
  • (अ) गोल्डन लेपर्ड
  • (ब) पार्डो अल्ला कैरियरा असकोना-लोकार्नो टूरिज्म
  • (स) सिल्वर बियर
  • (द) पाल्मे डी’ओर
उत्तर : पार्डो अल्ला कैरियरा असकोना-लोकार्नो टूरिज्म
व्याख्या :
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के ऑर्गनाइजर्स ने शाहरुख खान को इवेंट में सम्मानित करने का ऐलान किया। स्विट्जरलैंड में होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख को करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शाहरुख खान ‘पार्डो अला कैरियर असकोना-लोकार्नो टूरिज्म’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय एक्टर हैं।
प्रश्न 43 लॉस एंजिल्स में भारतीय फिल्म फेस्टिवल में किस फिल्म ने ग्रैंड जूरी अवार्ड जीता -
  • (अ) दंगल
  • (ब) गर्ल्स विल बी गर्ल्स
  • (स) आर्टिकल 15
  • (द) पीकू
उत्तर : गर्ल्स विल बी गर्ल्स
व्याख्या :
लॉस एंजिलिस में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को ग्रैंड जूरी अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को ऋचा चड्ढा और अली फजल ने बनाया है। इससे पहले ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ ने दो और ग्रैंड जूरी अवॉर्ड जीते। इसमें रोमानिया में ट्रांसिल्वेनिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और फ्रांस में बियारिट्ज फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड जूरी अवॉर्ड शामिल हैं। इस फिल्म में कनी कुसरुति और प्रीती पाणिग्रही ने लीड रोल प्ले किया।
प्रश्न 44 किस देश ने FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए बोली जीती -
  • (अ) भारत
  • (ब) चीन
  • (स) रूस
  • (द) सिंगापुर
उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने सिंगापुर FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की मेजबानी का ऐलान किया। सिंगापुर ने यह मुकाबला होस्ट करने के लिए नीलामी में 20.86 करोड़ रुपए (2.5 मिलियन यूएस डॉलर) में जीती।
प्रश्न 45 हाल ही में (जुलाई 2024 में) नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया -
  • (अ) मार्क रूटे
  • (ब) गीर्ट वाइल्डर्स
  • (स) डिक शूफ
  • (द) थिएरी बॉडेट
उत्तर : डिक शूफ
व्याख्या :
डच सीक्रेट सर्विस के पूर्व प्रमुख डिक शूफ ने नीदरलैंड के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे सात महीने का राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया।
प्रश्न 46 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कुमार मंगलम आर्टिलरी संग्रहालय का उद्घाटन किस भारतीय राज्य में किया गया -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) गुजरात
  • (स) राजस्थान
  • (द) मध्य प्रदेश
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
महाराष्ट्र के नाशिक जिले में तोपखाना केंद्र में कुमारमंगलम तोपखाना संग्रहालय के रूप में पुनर्निर्मित तोपखाना संग्रहालय का उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल परमशिव प्रभाकर कुमारमंगलम की जयंती पर आयोजित किया गया। संग्रहालय के प्रमुख आकर्षणों में कारगिल युद्ध पर एक थ्री-डी फिल्म है।
प्रश्न 47 हाल ही में (जुलाई 2024 में) रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने किस राज्य में तीन अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) तमिलनाडु
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) गुजरात
  • (द) राजस्थान
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारे के तहत चेन्नई में तीन अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो मानव रहित हवाई प्रणाली (यूएएस), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) और इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स (ईओ) डोमेन से संबंधित हैं।
प्रश्न 48 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय वायु सेना द्वारा हथियार प्रणाली स्कूल का उद्घाटन कहाँ किया गया -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) बैंगलोर
  • (स) हैदराबाद
  • (द) पुणे
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 01 जुलाई, 2024 को हैदराबाद के एयर फोर्स स्टेशन बेगमपेट में हथियार प्रणाली स्कूल (डब्ल्यूएसएस) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के इतिहास में एक नया अध्याय का शुभारंभ हुआ है। वर्ष 2022 में भारतीय वायुसेना में अधिकारियों की एक नई इकाई हथियार प्रणाली स्‍कूल (डब्ल्यूएसएस) को स्‍वीकृति देने के बाद इसकी शुरूआत हुई।
प्रश्न 49 जुलाई 2024 में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई दुखद दुर्घटना जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई, उत्तर प्रदेश के किस जिले में हुई -
  • (अ) अलीगढ़
  • (ब) आगरा
  • (स) हाथरस
  • (द) लखनऊ
उत्तर : हाथरस
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के रतिभानपुर मुगलगढ़ी गांव में 2 जून 2024 को भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई।
प्रश्न 50 निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रालय वन हेल्थ पहल के लिए एकीकृत कानूनी और नीति ढांचे का हिस्सा नहीं है -
  • (अ) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW)
  • (ब) नीति आयोग
  • (स) कानून और न्याय मंत्रालय (MoL&J)
  • (द) आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय (आयुष)
उत्तर : आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय (आयुष)
व्याख्या :
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), नीति आयोग, विधि एवं न्याय मंत्रालय (एमओएलएंडजे), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी), मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचडी) ने वन हेल्थ के लिए एकीकृत कानूनी एवं नीतिगत रूपरेखा आरंभ करने के लिए हाथ मिलाया है।

page no.(5/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.