Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2024

प्रश्न 41 राजस्थान की किस फील्ड फायरिंग रेंज का सीमांकन करने के लिए सबसे बड़ा सर्वे किया जा रहा है -
  • (अ) किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (ब) पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (स) चांधण फील्ड फायरिंग रेंज, जैसलमेर
  • (द) महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
उत्तर : महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर
व्याख्या :
पाकिस्तान की सीमा से करीब 100 किलोमीटर पर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज है, जहां भारतीय सेना वर्षभर अभ्यास करती है। विदेशी सेनाएं भी यहां अभ्यास के लिए आती हैं।
प्रश्न 42 सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा बीपीएल परिवार को बीमा लाभ देने हेतु कौन-सी योजना की शुरुआत की गई है -
  • (अ) पन्नाधाय जीवन अमृत योजना
  • (ब) मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना
  • (स) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • (द) मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना
उत्तर : पन्नाधाय जीवन अमृत योजना
व्याख्या :
गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को बीमा का लाभ देने के लिए ‘पन्‍नाधाय जीवन अमृत योजना‘ 14 अगस्‍त, 2006 से राजस्‍थान राज्‍य में भारतीय जीवन बीमा निगम की ‘जनश्री बीमा योजना’ के रूप में योजना प्रारम्‍भ की गई है।
प्रश्न 43 कजान, रूस में आयोजित ब्रिक्स एसोसिएशन सीटिज एंड म्यूनिसिपल्स में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है -
  • (अ) डॉ. मधुकर गुप्ता
  • (ब) डॉ. सौम्या गुर्जर
  • (स) प्रकाश राजपुरोहित
  • (द) डॉ. रविंद्र गोस्वामी
उत्तर : डॉ. सौम्या गुर्जर
व्याख्या :
रूस के कजान शहर में आयोजित BRICS+ Association Cities and Municipalities में जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
प्रश्न 44 हाल ही में राजस्थान के किस दुर्ग को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया है -
  • (अ) मेहरानगढ़ दुर्ग
  • (ब) चित्तौड़गढ़ दुर्ग
  • (स) कुंभलगढ़ दुर्ग
  • (द) आमेर दुर्ग
उत्तर : चित्तौड़गढ़ दुर्ग
व्याख्या :
राजस्थान का चित्तौड़गढ़ अपने शौर्य और साहस के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। चित्तौड़गढ़ को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर स्थान मिला है। यहां चित्तौड़ दुर्ग की तस्वीर प्रदर्शित की गई है। यह तस्वीर चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर निवासी एक छात्र वरुण आहूजा ने खींची थी।
प्रश्न 45 केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना, जोधपुर के किस दिव्यांग शिक्षक ने ट्राई-स्कूटर पर मिशन साउथ नॉर्थ की यात्रा पूरी की है -
  • (अ) गोविंद सिंह टांक
  • (ब) हेमलता दिवाकर
  • (स) डॉ. शीला आसोपार
  • (द) जगदीश लोहार
उत्तर : जगदीश लोहार
व्याख्या :
जोधपुर निवासी दिव्यांग जगदीश लोहार ने जोधपुर से कन्याकुमारी की स्कूटर यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के माध्यम से वे दिव्यांगों को प्रोत्साहित करना और आम जनता में उनके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रश्न 46 स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए राज्य की 359 महिला पीटीआइ को किस मिशन के तहत कमांडो प्रशिक्षण दिया जाएगा?
  • (अ) अंजना देवी आत्मरक्षा कमांडो
  • (ब) रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कमांडो
  • (स) अमृता देवी आत्मरक्षा कमांडो
  • (द) काली बाई आत्मरक्षा कमांडो
उत्तर : रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कमांडो
व्याख्या :
स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए राज्य की 359 महिला पीटीआइ को पुलिस अकादमी की ओर से कमांडो प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन्हें रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा कमांडो का नाम दिया गया है। राजस्थान पुलिस अकादमी में इन चयनित महिला शारीरिक शिक्षिकाओं को 10 दिवस का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रश्न 47 राज्य सरकार के द्वारा किसान परिवार के बच्चों को पोस्ट ग्रेजुशन तक मुफ्त शिक्षा देने के लिए कौन-सी योजना शुरू की जा रही है -
  • (अ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
  • (ब) देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
  • (स) राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना
  • (द) मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना
उत्तर : मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ राजस्थान के मूल निवासी माता-पिता के बच्चों को दिया जाएगा इस योजना का लाभ अल्प आय वर्ग, लघु सीमांत बटाईदार किसानों एवं खेतिहर श्रमिकों के परिवार के बच्चों को दिया जाएगा। अल्प आय वर्ग: जिन अभिभावकों की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये या इससे कम है, उनके बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
प्रश्न 48 हाल ही में राजस्थान की पहली सैन्य अकादमी कहाँ बनकर तैयार हुई है -
  • (अ) कुंदन नगर, अजमेर
  • (ब) दोरासर गाँव, झुंझुनूँ
  • (स) मोहनपुरा गाँव, सीकर
  • (द) बोडियाना गाँव, चित्तौड़गढ़
उत्तर : मोहनपुरा गाँव, सीकर
व्याख्या :
प्रदेश की पहली सैन्य अकादमी का शनिवार को जीणमाता के पास मोहनपुरा गांव स्थित महाराव शेखाजी स्मारक के पास शिलान्यास हुआ। प्रदेश की यह पहली सैन्य अकादमी होगी। देश में इस तरह की अकादमी फिलहाल मोहाली में है।
प्रश्न 49 संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत राजस्थान के कितने पुलिस अधिकारियों का चयन विदेश में पुलिस सेवा के लिए हुआ है?
  • (अ) 9
  • (ब) 4
  • (स) 12
  • (द) 1
उत्तर : 4
व्याख्या :
राजस्थान पुलिस के चार अधिकारियों का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चयन हुआ है। ये चारों अधिकारी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत विदेश में सेवाएं देंगे। राजस्थान पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशीला यादव, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दीपक जोशी, उप निरीक्षक (एसआई) आरती सिंह और सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) रत्नदीप ने इस परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफलता हासिल की और उनका चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में पुलिस सेवा के लिए चयन हुआ है।
प्रश्न 50 हाल ही में (जून 2024 में) राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा कितने मेगावॉट ऊर्जा के चार सोलर प्रोजेक्ट को स्वीकृत प्रदान की गई है -
  • (अ) 1200 मेगावॉट
  • (ब) 1550 मेगावॉट
  • (स) 2000 मेगावॉट
  • (द) 2950 मेगावॉट
उत्तर : 2950 मेगावॉट
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने चार सौर परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है , जिससे कुल मिलाकर 3,000 मेगावाट बिजली पैदा होगी और राजस्थान को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान मिलेगा ।

page no.(5/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.